YOUR EXISTING AD GOES HERE

The One Thing Book Summary in Hindi – Garry Keller, Jay Prapasan

The One Thing Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

हर एक व्यक्ति को समान समय मिलता है | फिर क्यूँ कोई उसी समय में अधिक काम कर लेता है और अधिक लाभ पाता है, अधिक सफल हो जाता है | और कुछ लोग मेहनत करके भी कम ही लाभ पा पाते हैं |

आपको लगता होगा सफल लोग बहोत सारे काम करते हैं | बहोत चीजों पे ध्यान देते होंगे और अधिक मेहनत करतें होंगे | तो सच ये नहीं है | हाँ मेहनत तो वो करते हैं | पर वो कई सारे चीजों को करने के वजाए वो कुछ जरुरी चीजों पे ध्यान देते हैं |

वो अपना ध्यान बहोत ही narrow रखते हैं | वो काम की गहराई में जाते हैं जो उनकी vision के लिए जरुरी है| वो हमेसा छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देतें हैं |

छोटी छोटी चीजों पे ध्यान देने से ही आप सफल हो सकते हैं | और ये कैसे करें? इसका जवाब है आपको उन चीजों पे ध्यान देना होगा जो आपको  करना चाहिए ना की जो आप कर सकतें हैं |

हर एक चीज बराबर महत्वपूर्ण नहीं होती है | बस कुछ ही चीज अधिक महत्वपूर्ण होती है | और ये जानना बहोत ही जरुरी है | असाधारण परिणाम इसी बात पे निर्धारित होती है की आप अपना ध्यान कितना सूक्ष्म कर पाते हैं |

यही बात हमे गैरी केलर और जे पापासैन अपनी बुक one thing के जरिये सिखातें हैं | लेखक भी अपने काम और व्यवसाए में बहोत परेशानी झेल रहे थे | एक कोच की मदद से वो इसे ठीक कर पाए | इसके लिए उन्हें बहोत सारे काम करने की जरुरत नहीं पड़ी बल्कि बस एक बदलाव लानी पड़ी जो बाकी चीजों में अपने आप सुधार लाता गया |

और यहीं से One Thing का concept जन्मा | ये One Thing हर जगह हर समय हर क्ष्रेत्र में काम करता है | जिसे हम आगे के chapters में और अच्छे से समझेंगे |

जब आप किसी एक काम पे पूरा ध्यान लगाते हो तब आप उससे extra ordinary result हासिल करते हो |

डोमिनो इफेक्ट

कई सारे डोमिनो ब्लॉक्स  को एक के आगे एक रखी जाती है और बस पहली डोमिनो को धक्का दिया जाता है तब सारे डोमिनो एक के बाद एक गिरने लगते हैं | एक डोमिनो अपने से ५०% बड़े डोमिनो को गिराता है | और आखिरी डोमिनो पहली डोमिनो के हिसाब से कई गुना बड़ा होता है फिर भी वो गिर जाता है |

ऐसा होता क्यूँ है? क्यूंकि लाइन में रखी ब्लॉक्स एक चैन रिएक्शन बनाता है और एक दुसरे को मोशन में ले आता है | इसीलिए छोटी सी डोमिनो धीरे धीरे इसके बड़े डोमिनो को गिराती जाती है |

उसी तरह जब आप अपने लक्ष्य की और जाने वाली पहला काम कर लेते हो तब आप मोशन में आ जाते हो और उसके बाद दूसरा फिर तीसरा ऐसे काम करते रहते हो |

असाधारण सफलता एक बार में नहीं मिलती बल्कि ये geometric progression में मिलती जाती है | आप पहला सही काम करते हो और उसके बाद लगातार सही काम करते जाते हो| समय के साथ सही कामों की श्रंखला बनती जाती है और सफलता की geometric progression बढती जाती है |

सफलता समय लेता है | ये समय के साथ आता है | जैसे कोई ज्ञानी आदमी एक बार में ज्ञानी नहीं बना | बल्कि समय के साथ ज्ञान लेता गया | उसी तरह सफलता की ईमारत सफलता की ईटों पर ही बनती है और लगातार बढती जाती है और दिन प्रति दिन आप बड़ी सफलता की और बढ़ते जाते हो | एक बार में एक चीज पर काम करना सफलता की और ले जाता है |

सफलता संकेत देती है

हर सफलता कुछ न कुछ संकेत देती है और वो एक ही चीज पे केन्द्रित होती है | ऐसे ढेरों उदाहरण हर तरफ मिल जायेंगें | बड़ी सफल कंपनियां की सफलता का राज़ उनका कोई एक प्रोडक्ट होता है | एक सफल इंसान में एक वो असाधारण टैलेंट होता है जो उसे असाधारण कामयाबी दिलाती है |

KFC की सफलता के पीछे उसकी सीक्रेट चिकेन रेसिपी थी | उसी तरह गूगल के कई प्रोडक्ट्स हैं पर उनका सर्च इंजन ही उन्हें ज्यादा आमदनी देती है और गूगल को इतना फेमस बनाई है |

वैसे ही किसी व्यक्ति में बहोत सारे प्रतिभा होती है पर कोई ऐसी खास प्रतिभा होती है जो उसे बहोत ज्यादा कामयाब बनाती है | जैसे की अमेरिका के महान चित्रकार पेट मेथ्युज रोज़ एक नया चित्र बनाकर अपनी हुनर को निखारे थे और बाद में इसे अपनी पेशे में बदले थे |

सचिन तेंडुलकर क्रिकेट के पैशन से ही वो आज एक लीजेंड बन पायें | बिल गेट्स अपनी प्रोग्रामिंग की जूनून से ही microsoft की नीव रख पाए |

वैसे ही एक ऐसा व्यक्ति इतना प्रभाव डालता है या प्रेरणा दे जाता है की उसके असर से किसी इन्सान की जीवन ही बदल जाती है|जैसे की ऐल्बर्ट आइन्स्टाइन के जीवन में उनके मेंटर मैक्स तल्मूड ने गहरा प्रभाव डाला था | मैक्स ने आइन्स्टाइन को बचपन से ही गणित, विज्ञानं और दर्शन में रूचि दिलाई थी | ओपरा विनफ्रे अपनी सफलता का श्रे अपने पिता को देती हैं |

तो कहने का मतलब यही है हर असाधारण सफलता किसी एक प्रोडक्ट, किसी एक खास हुनर और कोई खास व्यक्ति के प्रभाब से आता है | उसे पहचानकर और उसी दिशा में काम कर के ही असाधारण सफलता की और जाया जा सकता है |

One thing का मतलब यही है की आप कहाँ से सुरु करें कैसे चुने की की कोनसी चीज आपको कामयाब बनाएगी | किस तरह से आप सही समय पे सही फैसला लें | इसे आगे और अच्छे से समझेंगे | पर इससे पहले कुछ ऐसी गलत धारणाएं, कुछ ऐसे झूठ को जानना जरुरी है जो हमे अपनी राह से भटका रही है |

झूठ जो हमें भटकातें हैं और रास्ते से हटातें हैं

जीवन बहोत छोटा है, हमे हर रोज़ कुछ सिमित समय और उर्जा मिलती है | और इसका सही इस्तेमाल करना बहोत जरुरी है | हमारे पास इतना समय नहीं होता की हम बहोत सारे बेवोकुफों भरे काम करें और उससे शिख लें, फिर सही काम करें |

सफल होने के लिए जितना जरुरी है अपने one thing को पहचानना उतना ही जरुरी है उन गलत धारणाओं से खुदको बचाना जिसपे हम लम्बे समय से विश्वास कर रहे हैं | और वो सारे myth वो झूठ निचे बताई गयी है |

  1. हर बात समान महत्व की होती है 
  2. मल्टी-टास्किंग
  3. अनुशासित जीवन
  4. willpower जब चाहें तब आ सकती है 
  5. संतुलित जीवन (Balance Life होना चाहिए)
  6. बड़ा हमेसा बुरा होता है

1) हर बात समान महत्व की होती है

हर बात समान महत्व की होती है यानि हर चीज equal importance रखती है | पर ये सच नहीं है, हर चीज हमारे जीवन में समान महत्व नहीं रख सकती | हर इंसान की choices अलग होती हैं, जरूरतें अलग होती है | पर ज्यादा productive बन्ने के लिए, वो सारे कामो की लिस्ट बना लेते हैं | और वो सभी कामो को ख़तम करने में लग जाते हैं | जिससे वो दीखते तो व्यस्त हैं, पर वो उतना सफल नहीं हो पातें जितना वो चाहते हैं |

सफल लोग to-do list के हिसाब से काम नहीं करते | वो एक success list बनातें हैं | वो देखतें हैं की दिन भर में ऐसा कोनसा काम है, ऐसी कोन सी deal है जो उन्हें success की और ले जाएगी, वो उसे पहले ख़तम करतें हैं | उनके list में वही काम होतें हैं जो उन्हें करना ही चाहिए और उन्हें उनकी लक्ष की और ले जाएगी |

इसलिए अपने कामो में 80-20 principle लगाके उन महत्वपूर्ण कामो को छाटें जो आपको करना ही चाहिए | और उन गैर जरुरी कामो और चीजों से अपना ध्यान हटा लीजिये जो आपको average बना रही है |

2) मल्टी-टास्किंग

मल्टी-टास्किंग एक झूठ है | इंसान एक बार में बस एक ही चीज पे ध्यान लगा सकता है | कंप्यूटर भी एक बार में एक ही काम करता है | चाहे उसमे कई सारे फाइल खुलें हो तब भी वो एक के बाद एक टास्क को पूरा करता है |पर कंप्यूटर में काम इतनी जल्दी होता है की हमे लगता कंप्यूटर मल्टी-टास्क कर रहा है |

वैसे ही हमारा दिमाग एक बार में एक काम को अच्छी तरह से कर सकता है | जब हम एक बार में कई सारे काम करने में लगते हैं तो हम अपना best नहीं दे पाते हैं |

3) अनुशासित जीवन

सफल व्यक्ति हमेसा अनुशासित रहता है, पर ये झूठ है | discipline उस इंधन की तरह होता है जो एक सफल आदत बनाने के लिए जरुरी होता है | जब आप अच्छी आदत बना लेते हो तो रोज़ मर्रा के फैसलें वैसे ही करते हो जो आपको आपकी लक्ष से जुडी हो |

discipline आपको लम्बी दौड़ में सही फैसले लेना, समय पर उठाना समय पर काम पे जाना ये सब में मदद नहीं करती है | बल्कि सुरुआत में आदत बनाने में discipline की बहोत जरुरत पड़ती है | जैसे ही आप discipline से सही आदत बना लेते हो फिर लम्बी दौड़ के लिए आप तैयार हो जाते हो |आप खुद व खुद समय पे उठना, समय पे सही फैसला लेना सिख जाते हो |

discipline की मदद लें पर इसका उपयोग सही आदत बनाने के लीये करें |

4) willpower जब चाहें तब आ सकती है

दिनभर में हम जब चाहे तब अपनी इच्छाशक्ति का भरपूर उपयोग कर सकतें हैं | पर सच में ऐसा नहीं होता है | इच्छाशक्ति mobile की battery की तरह होती है जो पूरा charge होने से ज्यादा होती है और फिर बाद में इस्तेमाल होते ही कम होती जाती है | 

जब आप सुबह उठते हो या फिर जिस समय अच्छा महसूस कर रहे होते हो तब आपकी willpower ज्यादा होती है | जैसे जैसे आप काम करते जाते हो, ये कमता जाता है | इसीलिए जब आप अपनी अधिकतम इच्छाशक्ति के लेवल पे हो तब इसका उपयोग अपने सबसे जरुरी काम पे लगायें |

जैसे जैसे दिन ख़तम होता है हमारी इच्छाशक्ति कम होती जाती है | इसीलिए दिन के सुरुआत में ही अपने सबसे जरुरी कामों को पूरा कर लेना चाहिए |

5) संतुलित जीवन (Balance Life होना चाहिए)

सफल लोग अपने क्ष्रेत्र में असाधारण होतें हैं और बाकी चीजों में  average होतें हैं | क्यूंकि उन्हें पता है सभी चीजों को balance नहीं किया जा सकता है | तो वो उन्हीं चीजों को, कामों और रिशों को  संतुलित करते हैं जो उनके लिए महत्व रखता है |

ऐसे ही आप भी अपने जीवन में हर जरुरी और गैर जरुरी चीजों को संतुलित करने में न लगें | जो आपके लिए महत्व रखती है उसे balance करें और साथ साथ अपनी सेहत, परिवार इन जरुरी चीजों को counter balance करें |जैसे की आप बहोत अमीर हो पर आपका सेहत अच्छा नहीं है तो आपका जीवन संतुलित नहीं है | जीवन को संतुलित करने के लिए आपको अपना सेहत की और ध्यान देना पड़ेगा |

6) बड़ा हमेसा बुरा होता है

जब हम कोई बड़ा लक्ष बनातें हैं तब हमारे में ये चिंता बैठ जाता है की हम इसे कैसे पा सकतें हैं | न जाने कितनी मेहनत करनी पड़ेगी, न जाने कितना समय लगेगा | यही सब चिंता और डर हमे बड़ा सोचने नहीं देती है | ज्यादातर लोगों में ये बात भी बैठी हुयी है की बड़ी सफलता बड़ी बुराईयां लेके आती है | बड़ा बुरा होता | इसीलिए वो छोटे लक्ष में ही ख़ुशी ढूँढ़ते हैं | पर ये एक झूठ है |

जैसा हम सोचतें हैं वैसा ही हम action भी लेते हैं | इसीलिए अपने सपनों में limitation ना लगायें | जब हम बड़ा सोचतें हैं, और उसपर believe करतें हैं तब हम कुछ extraordinary actions भी लेने लगतें हैं |

हमारा दिमाग उन रास्तों को ढूँढने लगता है जो हमे अपने बड़े लक्ष को पूरा करने में मदद करता है | छोटी सोच हमे छोटा action लेने के लिए मजबूर करेगा | और बड़ा सोच बड़ा action की और ले जायेगा | बड़ा target बनायें और believe करें की वो पूरा हो सकता है |

महत्वपूर्ण प्रश्न

अब सवाल ये आता है की अपना वो one thing कैसे ढूंढे ?

इसके लिए जरुरी है की आप अपने आप से कैसे सवाल पूछ्तें हैं ? आपका focusing question क्या है ?

अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहतें है, सफल होना चाहतें हैं तब आपको सोचना बंद करके action लेना पड़ेगा | आपका लक्ष के लिए जो भी जरुरी है उसे छोटे छोटे tasks में बाँट कर एक एक करके सबको पूरा करना पड़ेगा | पर इसके लिए जरुरी है की वो सारे सही कदम पता हो !

इसके लिए जरुरी है की आप सही सवाल पूछें | सवाल ही आपको सही दिशा देगी, आपको clarity देगी की आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं |

इसीलिए इस बुक ये सवाल कई बार दोहराया गया है की “ऐसी कोनसी चीज है जिसे करने के बाद या ढूँढने के बाद बाकी सारी चीज आसान हो जाएगी या गैर जरुरी हो जायेगी !”

इस चीज को लेखक ने कई छोटे हिस्सों में बाटां है ताकि आप गहराई से उस एक चीज को सोच पाओ और पा पाओ |

जैसे की आपको अपने career में कोई मक़ाम हासिल करना है | ये आपका one thing हुआ | तो इसे और सरल करने के लिए आप खुदसे पुछ सकते हो की आज आप वो कोनसा काम या कदम ले सकते हो जो आपकी लक्ष की और एक कदम बढाने में मदद करे |

यानी आज वो कोनसा काम कर सकते हो जिसे करने के बाद आज की बाकी के चीजें आसान या गैर जरुरी हो जाएगें | इसका जवाब ही आपका पहला डोमिनो होगा जिसे हिट करना है | ऐसे सवाल रोज़ पूछते रहने से और action लेते रहने से आपका सही mindset बन जाएगा और सफलता की और जाने वाली सारी डोमिनो आपको मिलती जायेगी |

सफलता के कई क्ष्रेत्र होतें हैं जैसे की आप अपने career में कुछ हासिल करना चाहते हो, परिवारिक रिशों में कोई इच्छा होगी, अपनी सेहत को कैसा बनाना है उसमे कोई इच्छा होगी | तो इन सभी क्ष्रेत्रों में अपनी one thing को ढूँढें और उसे पाने मे जुट जाएँ | 

सफलता की आदत

आदतें हमारे जीवन को सही दिशा देती है | इसीलिए बहोत जरुरी है की हमे सही आदत को अपने जीवन में रखें | इसीलिए लेखक कहतें हैं focusing question को अपने जीवन में एक आदात की तरह सामिल करें |

रोज़ ये सवाल खुदसे पूछे की वो कोनसी चीज आज मेरे लिए करना जरुरी है जिससे बाकी चीजें आसान या गैर जरुरी हो जाएगी | ये आपके बड़ी सफलता के लिए बुनियाद की तरह काम करेगी |

यानि आपका लक्ष बड़ा होगा पर हर दिन का छोटा action, narrow focus आपको उस और लेता जाएगा |

Key Points

  • सफलता के लिए सारी चीजें करने के लिए नहीं होती हैं | इसके लिए बस कुछ ही चीजों पे ध्यान देना होता है |
  • सफल लोग एक चीज पर अपना पूरा ध्यान और समय देते है | और वो ऐसा कर पातें हैं क्यूंकि वो small जातें हैं | वो बाकी सारी चीजों को अनदेखा कर देते हैं जिसे वो कर सकतें हैं | और वो एक ही चीज को करतें हैं जो उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण होती है |
  • extraordinary result तभी मिलती है जब आप अपना focus बहोत ही ज्यादा narrow कर देतें हैं |
  • अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हो तो सोचना बंद करके action लेना सुरु करना पड़ेगा | complex goal को छोटे छोटे manageable task में बाटें और एक बार में एक task को पूरा करें |
  • सफलता एक बार में नहीं आती है | ये आपको sequencially मिलती जाती है |

सारांस

जब हमारी सोच बड़ी होगी उसके साथ बड़ा action भी लेना  जरुरी होता है | सिर्फ बड़ी सोच ही असाधारण परिणाम नहीं ला सकती है | इसके लिए सवाल भी बड़ा होना चाहिए और कदम भी बड़ा लेना होता है | पर उस राह की और हम go small पे ध्यान देके जा सकतें हैं |

गलतियों से ना डरें | गलतियाँ होंगी, उससे शिख लें और उसे सुधारें फिर और action लें | इसीलिए तरह बड़ी सफलता आती है |

The One Thing book हमे हमारी सोच की विश्लेषण करने में मदद करती है वो हमे हमारे लक्ष की चुनाव करने में मदद करती है | इसके साथ साथ क्या चीज हमे रोक रही कोनसी गलत धारणाएं हमने पाल रखी है और कैसे उसे छोड़ें उसपे रौशनी डालती है |

ये हमे ये भी बताती है की कैसे सवाल हमे पूछने चाहिए, कैसे अपना ध्यान को narrow करके उन जवाबों पे ले जाना चाहिए जो हमारे लिए महत्व रखता है और सफलता के लिए जरुरी है |

अगर आप अपने सपनों को पाने में, सफल होने में परेशानी झेल रहे हो तो आपको जरुरी है आपको अपना one thing को ढूँढने की | आप जरुर इस बुक को पढ़ें, ये आपको आपका जवाब ढूँढने में मदद करेगी | निचे दी गयी link से इसे जरुर खरीदें !

Buy: The One Thing(English Version)

Buy: The One Thing(Hindi Version)

Motivation को फैलाएं