YOUR EXISTING AD GOES HERE

आपको अमिर बनने का अधिकार है How To Attract Money Summary in Hindi

How To Attract Money Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

आज हम इस आर्टिकल में ऑथर joseph murphy की लिखी how to attract money summary in hindi को अच्छे से समझेंगे| इस धरती पे आया हर इंसान सफलता, धनवान होने का अधिकार रखता है |

ऑथर कहतें हैं अन्य बीमारी की तरह गरीबी भी एक बीमारी है | इसे ठीक करना जरुरी है | पर सवाल ये आता है की जब अमीर बनना हर इंसान का अधिकार है तो क्यूँ कुछ लोग बहोत अमीर हैं और कुछ लोग हमेसा संघर्ष करतें हैं |

इसका कारण इस book में बताई गयी है | आप जानतें होंगे की हमारी अंदरूनी दुनियां हमारी बाहारी दुनियां को बनाती है | अगर हम अबचेतन रूप से पैसे को बुरा सोचते हैं तो हम हमेसा गरीब ही बने रहेंगे |

इस book में धन से जुडी आकर्षण के नियम को बहोत अच्छे से बताइ गयी है और ये भी समझाया गया है की कैसे हम अपने विचार को सही करके अपनी और धन और सफलता को आकर्षित कर सकतें हैं |

प्रकृति हमेसा चाहती है की इस धरती का हर इंसान समृद्ध हो, सफल हो ?

इस समृद्धि को पाने के लिए आपको अपनी सोच को समझना होगा | लोग अक्सर अपनी सोच से पीछे रह जाते हैं | जाने अनजाने लोगों के मन में ये बात बैठी होती है की पैसे बहोत बुरी चीज है | ये इंसान को लालची और बुरा बनाती है |

पर सच तो ये है की कुदरत की कोई भी चीज बुरी नहीं होती | ये तो उस इंसान के ऊपर है की वो उस चीज का सही इस्तेमाल कर रहा है या गलत इस्तेमाल कर रहा है | 

उदाहरण के लिए आप पानी का इस्तेमाल किसी बच्चे की प्यास बुझाने के लिए कर सकतें हैं या फिर उसे डुबो कर मार डालने के लिए कर सकतें हैं | इसमें पानी बुरा नहीं है, ये आपके चुनाव के ऊपर है |

अगर सुई आपकी ऊँगली में चुव जाती है तो इसमें सुई की कसूर नहीं है | सुई की जगह सुईदान में है ना की आपकी ऊँगली में |उसी तरह पैसा कोई बुरी चीज नहीं है इसका होना आपके लिए फायदेमंद है |

धन को आकर्षित करने के लेखक कुछ बातें ध्यान में रखने के लिए कहतें हैं जिसे निचे पॉइंट्स में दी गयी |

पहली बात: पैसे से जुड़े सारे नकारत्मक विचारों को मन से निकल दें | पैसा कभी बुरा नहीं होता | इसका होना आपके लिए और आपसे जुड़े लोगों के लिए बेहतर जीवन लेकर आता है |

दूसरा बात: पैसों को हमेसा अशिर्बाद दें | अगर आप किसी के पास अधिक धन देखें तो उसके प्रति ख़ुशी को महसूस करें | ऐसा करके आप अपनी और धन और समृद्धि को आकर्षित कर रहे हैं | क्यूंकि जब हम किसी चीज से खुश होतें हैं उसे पसंद करते है तो वो हमारे जीवन में आना सुरु होती है |

“Like attracts like” अगर आप दूसरों की दौलत से, सफलता से जलन रखते हैं तो आप उस धन के प्रति अपनी नकारत्मक भावना जता रहे हैं | जिससे वो आप से दूर हो जाएगी |

जाने अनजाने आप जब किसी चीज को नकारते हैं और नफ़रत करते हैं या जलन रखतें तब हम उस इंसान से नहीं बल्कि उस धन से भी नफरत जता रहे होते हैं | इसीलिए आपके जीवन में धन प्रबाह हो नहीं पाता है |

जब आप दूसरों की सफलता से खुश होतें हैं, आशिर्बाद देते हैं तब आप अपने लिए भी समृद्धि की रास्ते खोल रहे होते हैं |

अपने आप को relax करें और सोने से पहले इस बात जरुर दोहराए : “पैसा मेरे जीवन में बह रही है और दिव्य शक्ति का आशीर्वाद मेरे ऊपर सदा है |”

अमीरी की राह

लेखक का कहना है अमीरी एक mindset है | अगर किसी डॉक्टर का सारे औजार, certificate चोरी हो जायें तब भी वो लोगों का इलाज कर सकता है | दूसरों का इलाज करने की कला उसके mind में है | उसकी अमीरी उसकी मानसिक क्षमता, दूसरों की मदद करने वाले उसके ज्ञान और मानवता को योगदान देने की काबिलियत में है |

इस chapter में लेखक बाइबिल का “water to wine” कथन के बारे में बताते हैं | “wine” हमारे सपनों, हमारे सारे इच्छाओं को दर्शाता है जो हम जीवन में हासिल करना चाहतें हैं | “water” का अर्थ आपका दिमाग, आपकी चेतना है |

पानी को जिस भी बर्तन में रखा जाता है वो उसका आकार ले लेता है | उसी तरह जिन विचारों को आप सोचते हो, महसूस करते हो आप वैसा ही जीवन अपनी और आकर्षित करते हो |

इसे समझाने के लिए लेखक एक लड़की का उदाहरण देते हैं | लेखक एक लड़की से मिले थे जो एक सलून चलाती थी |उसकी माँ की सेहत खराफ होने के कारण वो अपने सलून पे काफी दिनों तक ध्यान नहीं दे पा रही थी | उसके absence में उसके assistance ने पैसों की हेरा फेरी कर दी थी |

वो लड़की बिलकुल कंगाल हो गयी थी, सलून बंद हो गया था और उसका घर भी बिक गया था | वो अपने माँ के hospital के बिल भी नहीं चूका पा रही थी | इसी वजह से वो बिलकुल निराश हो चुकी थी | हमेस खुद से कहती थी वो उम्मीद हार चुकी है, अब वो कुछ नहीं कर सकती है |

तभी लेखक ने उसे “water to wine” technique को समझाया | इसे जानने के बाद उसने समझा की वो अब तक बाहारी दुनियां से लड़ रही थी पर असल में उसे अपने मन में चल रहे लड़ाई का सामना करना होगा |

वो अपने मन में positive विचार भरने लगी | शांत करके वो रोज़ रात अपनी इच्छाओं को imagine करने लगी | हालात उसके बुरे होते जा रहे थे पर वो positive सोचती रही और अपने सही imagination के जरिये अपने सारे dreams को पुरे करली |

धन की चेतना ही धन को जन्म देती है | धन हमारे चेतन मन का एक मानशिक अवस्था है | सच तो ये है की इश्वर की सारी संपत्ति और समृद्धि आपके अन्दर है जो बाहार निकलने के लिए इंतज़ार कर रही है |

लेखक के विषय में

लेखक जोसेफ़ मर्फी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक , शिक्षक और वक्ता थे | उन्होंने कई सालों तक पूर्वी धर्मो का अध्यन किया और कई बर्षों तक भारत में रहकर गहन शोध किया | जिससे उन्हें पता चला की हममे से हर किसी के भीतर एक विराट शक्ति है और वो है हमारे अबचेतन मन की शक्ति |

उन्होंने 30 भी ज्यादा बेहतरीन सेल्फ-हेल्प किताबें लिखी हैं, जिनमे से टेलिसाइकीक्स, टेकनिक्स इन प्रेयर थेरेपी और साईंकिक परसेप्शन शामिल हैं | उनकी मुख्य पुष्तक “आपके अबचेतन मन की शक्ति” हमेसा एक बेस्टसेलिंग बुक रही है |

Conclusion

जैसा भीतर, वैसा बाहर | जैसा ऊपर, वैसा निचे | जैसा स्वर्ग में, वैसा धरती पर | यानि आपकी सोच ही आपके लिए सच्चाई बनाती है | चुनाव करने की क्षमता के जरिये उसकी कल्पना करें जिसे आपने चुना है | आस्था और लगन के जरिये आप जीवन में अपने लक्ष को हासिल कर सकतें हैं |

इस बुक में लिखी बातों को और अच्छे से  जानने के लिए निचे दी गयी लिंक से खरीदकर जरुर पढ़ें |

Buy Book : How to Attract Money(English)

q? encoding=UTF8&ASIN=9388247884&Format= SL160 &ID=AsinImage&MarketPlace=IN&ServiceVersion=20070822&WS=1&tag=lknahid 21&language=en INir?t=lknahid 21&language=en IN&l=li2&o=31&a=9388247884

अन्य सुझाव

Motivation को फैलाएं