YOUR EXISTING AD GOES HERE

The Richest Man in Babylon Book Summary in Hindi – अमीर बन्ने के 6 नियम

The Richest Man in Babylon Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

The Richest Man in Babylon Summary in Hindi

The Richest Man in Babylon जिसका हिंदी अनुबाद है बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी | इस पुष्तक में कई कहानियों के माध्यम से अमीर और सफल बनने के तरीके सिखाया गया है |

हर कहानी पैसे को बचाने और सही तरीके बताती है धन को उपयोग करना की | ये पुष्तक जीवन का वो ज्ञान देती है जिसे सिख कर एक आम आदमी भी आमिर बन सकता है और खुसी से अपना पूरा जीवन जी सकता है |

पर एक बात ध्यान में रखें अमिर बनने का कोई shortcut नहीं होता | shortcut से कमाए पैसों से बना अमिर इंसान जल्दी ही उन पैसों को गवां देता है | इसीलिए इस पुष्तक से ये आशा ना रखे की आपको कोई अमीर बन्ने का shortcut मिलेगा |

पर हाँ, ये उन खास बातों को सिखाती हैं जिसे इंसान अपनी आदत में डाल लें और लगातार उन नियमों का पालन करे तो वो आमिर जरुर बनेगा | जिससे फिर सौभाग्य और समृद्धि हमेसा उसके साथ रहेगी |

बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी की कहानी

कई बर्ष पेहले बेबीलोन में एक अर्काद नाम का आदमी रहता था | वो बेबीलोन का सबसे अमिर आदमी था | जितना वो धनि था उतना ही वो दयालु भी था | वो बहोत उदार दिल से जरूरतमंद लोगों को दान देता था | दान देने के बाद भी उसके धन में कमी नहीं होती थी बलकी धन दिन प्रति दिन बढती जा रही थी |

ये सब देखकर एक दिन उसके पास कुछ लोग आये जो अर्काद के मित्र थे | पर वो मित्र बहोत गरीब थे, उनका जीवन का गुज़ारा बहोत मुस्किल से हो रहा था | वो अर्काद से अमीर बन्ने का राज़ जानने आये थे |

क्यूंकि कई बर्ष पेहले अर्काद भी गरीब था | उसमे कुछ खास प्रतिभा भी नहीं था | बाकि मित्रों की तरह वो भी एक जैसी पढाई की थी और काम भी उन्ही की तरह करता था | फिर वो इतना अमीर कैसे बन गया ?

यही सवाल लेकर उसके मित्र उसके पास आये और आग्रह किये की उन्हें भी अमीर बनने का तरीका बताएं |

अर्काद इस बात से खुश हुआ की उसके साथी आमिर बनना चाहतें हैं और उससे इसका ज्ञान लेने आयें हैं | तब उसने उन्हें अपनी आमिर बनने की कहानी सुनानी सुरु की |

वो बोला कई बर्ष पेहले जब वो युवा था  वो बहोत मेहनत करके अपनी आजीविका चला था | और आमिर बन्ने के सपने देखा करते था | पर वो चाहे जितना भी मेहनत करे उसके जीवन और हालात में कोई सुधार नहीं आ रहा था |

एक दिन काम के दौरान वो एक आलकेमिस्ट से मिला जो बेहद आमिर थे | अर्काद ने उनसे निवेदन किआ की उसे वो अमीर बन्ने का तरीका सिखाये |

अर्काद की जिज्ञंसा से देखकर आलकेमिस्ट खुश हुए और उसे अमीर बन्ने का सबसे पहला नियम बताये |

अमीर बनने का पेहला नियम : अपनी आमदनी से हमेसा 10% बचत करना |

सुनने में ये नियम बहोत सरल है | पर हकीक़त तो ये है ये नियम अमीरी की बुनियाद रखती है |

अर्काद ने इस नियम का पालन किया | और एक साल तक अपनी आमदनी का 10% बचाता रहा | जिससे उसके पास काफी धन इकठ्ठा हो गया था | पर उसने उस धन एक गलत निवेस में लगाकर गवा दीया |

आलकेमिस्ट के समझाने पर और अपनी गलती से सीखकर बाद में वो फिर से पैसे बचाने लगा | और सही जगह पर सही लोगों से ज्ञान लेकर निवेस करने लगा | जिससे फिर उसकी बचायी धन राशी उसे अधिक धन कमाकर देने लगी |

कई बर्ष बाद उसके धन के प्रति ज्ञान, मेहनत और लगन से प्रभाबित होकर आलकेमिस्ट ने अर्काद को अपना पार्टनर बना लिया | बाद में फिर आलकेमिस्ट के वशियत से भी कुछ हिस्सा उसे मिला जिसके फिर उसके धन में अधिक  बृद्धि हुई | अपनी मेहनत और सूझ भुझ से लिए फैसलों की वजह से अर्काद धीरे धीरे एक अमिर इंसान बन गया |

अर्काद की इस कहानी से हमे ये सिक्षा मिलती है की अपने आमदनी का हमसा 10% हिस्सा बचत करें | और सही लोगों से जानकारी लेकर उसे निवेस करके बचत वाली धन से और अधिक धन कमाए | और ये कुछ बर्ष में बढ़कर आपको अमीर बनाता जाएगा |

अर्काद की कहानी तथा इस पुष्तक के अन्य कई कहानियों के माध्यम से हमे ऐसे कुछ मुख्य बातें सिखने को मिलेगी जिसे अमीर बनने के लिए जानना बहोत जरुरी है | तो चलिए जानते हैं अमीर बन्ने के उन मुख्य नियम को !

Book Link

धन के छे नियम (अमीर बने रहने के 6 rules)

Rule 1 – अपनी आमदनी का 10% हमेसा खुदको pay करें (10 प्रतिसत बचत करें)

चाहे आपकी आमदनी कम हो या ज्यादा हर महीने सबसे पेहले खुदको पैसे देना सीखें | महीने भर की आमदनी से 10% अपने लिए बचाके रखें |

अब आप कहोगे हमारे खर्चे ज्यादा हैं और इतनी आमदनी होती नहीं है जिससे खर्चे पुरे हो सकें | तो बचत कहाँ से कर पाएंगे | मगर सच बात तो ये है इंसान की आमदनी जितनी बढती है खर्चे भी उतनी बढती है | हमेसा income खर्चों से कम ही लगेगी |

और अगर आप कम income में बचत करना नहीं सिख पातें तो आप ज्यादा आमदनी में भी बचत करना नहीं सिख पायेंगे | इसीलिए चाहे जितनी भी आमदनी हो हर महीने अपने बचत खाते में 10% रखते जाएँ |

Rule 2 – अपनी इच्छाओं पे नियंत्रण रखिये (जरुरी खर्चे और फ़िज़ूल खर्चों को समझे)

इंसान की इच्छाएं असीमित होती है | जैसे ही कोई इच्छा पूरी हो जाती है, वैसे ही दूसरी इच्छा मन में जाग जाती है |

जो व्यक्ति अपने जरुरी खर्चो, जरुरी इच्छा पूर्ति और फ़िज़ूल की ख्वाहिशों में फर्क को समझता है, वही अपने पैसो को खर्च सही तरीके से करना जानता है | और उसे कभी कंगाली का सामना नहीं करना पड़ता है |

इसीलिए अमीरी का दूसरा कदम ये है money management यानि इस फर्क को जानना और अमल में लाना की कहाँ पैसे खर्च करना है और कहाँ नहीं |

Rule 3 – अपने बचत किये पैसों को सही जगह निवेस करें (invest 10% saved amount)

rule1 में हमने सिखा की हर महीने अपनी आमदनी का 10% बचत करें | और rule3 ये कहता है की उन बचत की गयी धन राशी को सही जगह पे invest करें | निवेश से आपकी धन राशी आपको कई गुना अधिक धन कमा के देगी |

छोटे अंतराल में हो सकता है आप ज्यादा बचत ना कर पायें हो और आप सोचेंगे इस छोटे से रकम से मैं कैसे अमिर बन सकता हूँ | पर यहाँ miracle दिखाता है compound interest ! इस compound interest के जरिये और लम्बे समय के साथ मिलकर एक छोटा सा निवेश भी कई गुना होकर आपको एक बड़ा राशी वापस देता है |

इसीलिए long run में मिलने वाले अच्छे income को देखे और उसमे धन का निवेश करें | इसके साथ साथ अन्य क्षेत्र में निवेश का अवसर तलाशें |

Rule 4 – पैसों की हिफाज़त करना और अपनी जमा पूंजी को न गवाना |

पैसों की हिफाज़त करने का अर्थ ये है की अपने बचत किये हुए धन को, सही लोगों  सही माध्यम के जरिये ज्ञान लेकर, सही जगह पे निवेश करें | ताकि आपका निवेश सुरक्षित रहे और ये आपको अधिक धन कमा के दे |

गलत लोगों की सलाह, या फिर जिसे उतना ज्ञान नही है उससे पूछकर गलत निवेश, आपका पूरा धन को डुबो देगा | जिससे आपकी सारी जमा पूंजी चली जाएगी |

कई बार लोग लालच में आकार ज्यादा return पाने के चक्कर में गलत जगह invest कर देतें हैं | जिससे उन्हें भारी नुकशान झेलना पड़ता है | ऐसे गलत कदम लेने से बचें |

कोई भी पेड़ एक छोटे से बिज़ से पनपता है और कुछ समय बाद ही वो बड़ा होकर फल देता | रातों रात आमिर बनने का shortcut नहीं होता | जिन लोगों पर धन की बरसात कम समय में होती है, वो तुरंत ही पैसों को गवां भी देते हैं |

इसीलिए धन रुपी पेड़ को धीरे धीरे बढ़ने दें | और निवेश से मिल रहे लाभ को, कई अलग अलग जगह लगा कर और अधिक धन कमाने का जरिया बनाये | उसके बाद देखिएगा आपके पास अलग अलग स्रोत से धन की बर्सा होगी |

सही ज्ञान का उपयोग करके और सही समय पर सही फैसले लेने वाले व्यक्ति ही, अपने जीवन में धन को आकर्षित करतें हैं |

Rule 5 – हमेसा नयी चीजें सिखतें रहना और सही ज्ञान लेते रेहना

समय हमेसा बदलता रहता है | समय के साथ चीजों की जरुरत बढती और घटती रहती है | अगर कोई व्यक्ति लगातार सही चीजों का ज्ञान लेता रहता है और अन्य expert लोगों से सीखता रहता है | वही समझ पता है की कब कहाँ निवेश करना है और कहाँ नहीं|

इसीलिए अपने अंदर सिखने की कला को विकशित करें | यही ज्ञान और सही सुझबुझ आपको अमीरी की और लेकर जायेगा |

Rule 6 – टालमटोल की आदत को छोड़ें और सही अवसरों का लाभ उठायें

The Richest Man in Babylon पुष्तक में एक व्यापारी की कहानी बताई गयी है, जिसने थोड़ी सी लापरवाही की वजह से अपने हाथ आये एक बहोत अच्छे अवसर को गवां दीया था |

एक बार उसे एक इंसान मिला जो अपने भेड़ों को बहोत ही सस्ते दामों में बेचना चाहता था | क्यूंकि उसे अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसों की जरुरत थी | पर रात का समय था और ९०० भेदों को गिनना मुस्किल हो रहा था | इसीलिए वो व्यापारी उस अवसर को सुबह तक टाल गया |

पर सुबह होता ही हाट खुल गया और वो इंसान हाट में जाकर अन्य व्यापारी को सारे भेड़ें बेच दीया | और इसी तरह वो व्यापारी कम कीमत में अच्छे भेड़ों को खरीद ने का मौका खो दीया |

अच्छे अवसर खो देने वाली घटनाएं कई  लोगों के साथ होता ही है | वो अपने टालमटोल के आदत से बहोत सारे और अच्छे अवसरों को गवां देते हैं | और बाद में बहोत पछतातें हैं | इसीलिए इस टालमटोल के आदत से दूर रहैं और जैसे कोई अवसर मिले उसे तुरंत पहचाने और उसका लाभ उठायें |

सारंस Conclusion

बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी (The Richest Man in Babylon) पुष्तक का मूल बिन्दु ही इस बात को दर्शाती है की आप हमेसा हर माह अपनी आमदनी का 10% बचत करें | और उन बचत किये पैसों से सही अवसर को पहचान कर उसमे निवेस करें |

हर कहानी ये बात सिखाती है और अन्य कई शीक्षा की बातें बहोत ही आसान शब्दों में समझाती है |

आशा है आपको बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी की summary से काफी कुछ सिखने मिला होगा | इस पूरे आर्टिकल को पढने के लिए, आपका धन्यवाद | आपका दिन शुभ हो !

निचे दी गयी लिंक से book को purchase करें |

Buy बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी

Buy The Richest Man Of Babylon

अन्य Book Summary के सुझाव

Motivation को फैलाएं