YOUR EXISTING AD GOES HERE

सोचो और आमिर बनो Think And Grow Rich Summary In Hindi

think and grow rich
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Success किसी भी profession या career में मिल सकता है | चाहे वो कम पढ़ा लिखा हो या अनपढ़ आमिर बन सकता है | Nepoleon Hill अपने 20 सालो की research और करीब 500 आमिर लोगों की interview से आमिर होने का secret पता लगाया था | जिसे think and grow rich पुष्तक में 13 principles के माध्यम से बताया है | आप जैसे जैसे इन 13 principles को अपने जीवन में उतार ते जायेंगे वैसे वैसे आपकी जीवन बदल ती जायेगी |

ये हमेसा लाखों लोगों की आमिर बन्ने के सपने को पूरा करता रहा है और अभी भी मदद कर ही रही है | ये all time 10 best seller self help book की list में आती है |

Think and Grow Rich की  13 Principles

1) इच्छा (Desire)

आमिर हर कोई बन्ने की इच्छा रखता है | पर सपने पुरे उन्ही के होतें हैं जिनकी इच्छा एक burning desire बन जाती है | जितना strong desire होगा अपने सपने को पूरा करने की | उतना ही chances बढ़ जाती है उन सपनो, उन goal को पूरा होने की | हम जो कुछ भी सोचते हैं, हमारा brain उसी चीज को attract करता है, हमारे real life में | उसीको समझाने के लिए author ने money desire पूरा करने की example से समझाएं 6 steps की formula से !

Money Desire (धन की इच्छा) पुरे करनी के 6 steps:
Step 1: आप अपने मन में धन की exact amount fix कर लें |
में बहोत पैसा चाहता हूँ | सिर्फ ये बात काम नहीं करेगा | exact amount को fix करना जरुरी है की आपको कितना धन चाहिए |
Step 2: आप इच्छित धन के बदले में वास्तव में क्या देनेका इरादा रखते हो वो decide करें | मतलब क्या क्या service देंगे | कितनी मेहनत करेंगें |
Step 3: एक date decide करें की कब तक, आप उस amount को पाने का इरादा रखते हो |
Step 4: अपनी desire को पाने के लिए एक definite plan बनाये | और तुरंत उस plan में जुट जाएँ | चाहे जैसा भी plan हो तुरंत उसमे जुट जाएँ | इंतज़ार ना करे की बाद में अच्छा plan बनाऊंगा फिर उसपे काम करूँगा |
Step 5: ऊपर दिए गए 4 steps को एक नोटबुक में लिख लें | जिससे आपको सुरुआत करने में आसानी होगी |
Step 6: उस लिखी हुयी बात को दिन में दो बार पढ़े | एक बार सुबह उठ कर और दूसरा रात में सोने से पहले | महसूस करें की वोह सच हो गया है | उस बात पर विशवास करें |

2)आस्था (Faith)

इच्छा बहोत जरुरी है | क्योंकि इच्छा ही है जो बताता है हमे क्या चाहिए | पर सिर्फ desire कर लेने से वो मिल नहीं जाता | जब तक उस पर विशवास ना हो, की आप उसे achieve कर लोगे | क्यों की आस्था ही वो belief है जो आपको उस goal को दिलाएगा | आपको sure कराएगा की आप अपने desire को हासिल कर लोगे |

जैसे विचार हम रखते हैं, वैसे हालात बनते हैं | अगर आप खुदको बदकिस्मत, और गरीब सोचते रहोगे | तो फिर यही सच हो जायेगा | वैसे ही अगर आप में ये विस्वास है की आप आमिर हो सकते हो | आप वो विस्वास रखते हो और अपने मन में positive विचार डालते हो | तो आपको आमिर बन्ने से कोई नहीं रोक पायेगा | ये विस्वास रखना की आप आमिर हो | आप उसे महसूस करो | और यही एक दिन reality बन जाएगा |

3) आत्म सुझाव(Auto Suggestion)

जैसे एक उब्जाऊ जमीन में अच्छे बिच डालें, तो उसमे अच्छी फसल उगती है | उसी तरह हमारा अबचेतन मन, उसमें जाने वाले विचारों को reality बनाता है | और इंसान में ये  ability है की वो अपने विचार को नियत्रण कर सकता है | Chapter 1 बताये गए 4 steps को रोज दोहराए | ताकि वो बातें आपके अब्चेतन में बैठ सके | और आपके सामने वो अवसर आना सुरु हो, जो आपको अमीरी की दिशा में ले जायेगा |

बार बार दोहरा कर अपने अबचेतन मन में positive विचार को पहोंचाएं | कुछ पाने के लिए कुछ करना तो पड़ेगा | मुफ्त में कुछ नहीं मिलता | अपने मन रूपी बगीचे को positive विचार, और अपनी इच्छा से पोषित करें |

4) व्यक्तिगत अनुभव या अबलोकन Specialized Knowledge

ज्यादा तर school और college में general knowledge ही दिया जाता है | पर आमिर बन्ने के लिए ये काफी नहीं है | आप जो service देके या business करके आमिर बनना चाहते हो, उसपे specilized knowledge लें  | Online Course करो या उस field के expert से सीखो | सीखना life long process है | Schooling के बाद actual education सुरु होती है | हर कामयाब और आमिर लोग lलगातार सीखते रहते हैं | खुद को educate करते रहते हैं |

जरुरी नहीं की आपके पास पूरी Specialized Knowledge हो | आप ऐसे team या लोगों को hire कर सकते हैं | या ऐसे समूहों से जुड़ कर काम कर सकते हैं जिससे आपकी Specialized Knowledge भी बढती रहेगी | और काम भी होता रहेगा |

5) कलपना (Imagination)

जितने भी आविष्कार हुए हैं वो सब एक समय में किसीकी कलपना ही थी | बड़े बड़े scientist आविष्कार करने से पहले उसे imagine करते हैं | Albert Einstein भी कोई खोज करने से पहले कलपना ही करते थे | कलपना मतलब दिन में सपने देखना नहीं है | बलकी अपने मन वो सारे image लाना जो काम आप करना चाहते हो | जैसा आप बनना चाहते हो | उसे एक movie की तरह अपने मन में चलाना होगा |

कलपना ही आगे जाकर अवसर लाता है | वो रास्ते खुलते हैं जिस पर चल कर आप अमीरी की सीधी चढोगे और सफल बनोगे |

6) संगठित नियोजन (Organised Planning)

कोई भी बड़ी सफलता के लिए एक पूरी इच्छा जरुरी है | और उसे पाने की कलपना उसके तरफ रास्ते बनती है | पर कलपना तभी reality बनती है जब हम action लेते हैं | Plan बनाते हैं उसे हासिल करने के लिए |

कोई भी plan पूरी तरह से perfect नहीं होता | हो सकता है आपको temporary हार मिले | तब जरुरी है फिर से अपने plan को reorganised करने की | निराश ना हों, ड़टे रहें | सफलता एक दिन में नहीं मिलती | पर लगातार प्रयास करने वालों से सफलता ज्यादा दूर नहीं रहती | वो मिल ही जाती है |

7) निर्णय (Decision)

ज्यादा तर लोग असफल इसीलिए हो जाते हैं, क्यों की वो decision नहीं ले पाते | या फिर अपने फैसले पर भरोसा नहीं रख पाते हें | सफल होने के लिए सही फैसला लेना बहोत जरुरी है | और उस पर टिके रहना | बार बार decision बदलते रहने से या फिर टाल मोटल करते रहने से सिर्फ नाकामयाबी ही मिलेगी |

इस दुनीया में मुफ्त में एक इंसान दुसरे इंसान को दे सकता है, वो है “सलाह” | कई लोग बहोत ही बेकार सलाह देतें हैं | इसीलिए ऐसी बातों या राए पे ध्यान ना दें | अपने काम के लिए अपने master mind समूहों से discuss करें | और सही फैसले लें | सही decision सही समय पर लेना ही सफलता को आसान बनाता है |

8) लगन/दृढ़ता (Persistence)

आपकी मंजिल क्या है और क्यों है ? उसपे चलने से पहेले ये जानना जरुरी है | तभी आप हमेसा motivated रहेंगे | छोटे छोटे step से आप उसकी तरफ कदम बढ़ाते रहें |

अपने मंजिल तरफ कदम बढ़ाते रहना ही success दिलाती है | लोग कई बार हार का सामना करते हैं | और फिर कोशिस करना छोड़ देते हैं | पर जो डटे रहते हैं वही मंजिल पातें हैं | Thomas Edition 10000 बार फ़ैल हुए थे light bulb invent करने में |

ऐसे कई सफल लोग हैं जो कई बार हार का सामना किये हैं | पर उनका strong determination और persistence ही उन्हें महान बनाया है | इसीलिए give up ना करे | दृढ़ इच्छा और अच्छी planning पे काम करते रहें |

जब कोई बिना रुके लगातार आगे बढ़ने की आदत बना लेता है | तो हार कभी भी उसके रास्ते की रुकावट नहीं बनती । फिर जो कुछ भी सोचा हो, वो पूरा हो ही जाता |

9) मास्टर mind की शक्ति (Power Of Master Mind)

एक electric battery थोड़ी सी energy देती है | पर कई सारे electric battery एक साथ ज्यादा और देर तक  energy देती है | उसी तरह एक अकेला दिमाग से बेहतर काम दो लोगों के दिमाग से होगा | “क्यों की दो दिमागी ताकते जब आपस में मिलते हैं, तो एक नयी अनदेखी ताकत पैदा होती है | और वो उन दोनों दिमाग के साथ मिलकर तीन दिमागों जितनी ताकत पैदा करती है” |

ऐसी team जिनका लक्ष्य एक ही हो तो, वो अपनी knowledge का सही इस्तेमाल करते हैं | और मिलकर जल्दी सफल बनते हैं | इसीलिए ऐसे ग्रुप बनाये जिससे आप सभी को फायदा हो | और अच्छे relation बनाकर काम करें |

10) सेक्स के रूपांतरण (Transmution Of Sex)

Sex की इच्छा मनुष्य की इच्छाओं में सबसे शक्तिशाली इच्छा है। Transmution का मतलब है, energy एक form से दुसरे form में बदलना | कई महान लोग अपनी इस energy को एक motivational force के रूप में इस्तेमाल किये है | और जिससे वो कई creative महान काम कियें हैं | जैसे की great musician, artist, कामयाब business आदि सफल काम हो पाया है |

सैक्स एक natural चीज़ है। ये इंसान की ज़रूरत की चीजों में शामिल है, इससे मुंह नहीं मोडा जा सकता। इसे अगर काबू में नहीं किया गया तो ये एक destructive energy बन जाएगी । लेकिन अगर इसे will power की तरह इस्तेमाल किया जाए तो इससे बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।

11) अबचेतन मन (Subconscious Mind)

हमारे अबचेतन मन में वो विचार जाते हें जो हमारे 5 इन्द्रिय से मिलती हैं | अबचेतन मन अच्छे और बुरे विचार में फर्क नहीं जानता | जैसे विचार इसे मिलेगें उसी तरह के परिणाम ये देगा | इसीलिए खुद के मन में positive विचार भरे जैसे विस्वास, आस्था , प्रेम, रोमांच, उत्साह, खुसी | और इन नकरात्मक बातों से दूर रहे जैसे की इर्षा, क्रोध, घृणा और डर |

नेगेटिव बातें कभी कामयाब नहीं होने देती | ये सिर्फ दुःख और गरीबी की तरफ इंसान को धकेलती है | और positive विचार सुख, शांति और सफलता को attract करती है | इसीलिए author कहते हैं की अपने Subconcious Mind को अच्छे विचारों से पोषित करें |

12) मस्तिष्क (The Brain)

इंसानी दिमाग एक बहोत ही powerful चीज है | वो receptor और transmitter दोनों तरह से काम करता है | दिमाग अबचेतन मन से अपनी उन चीजों को अपने और attract करता है | जो बातें अबचेतन मन में बैठी होती है | इसीलिए principle 11 को सही से follow करें |

13) छटी इन्द्रिय (Sixth Sense)

ये वो शक्ति है जो कैसे काम करती है, इसकी सटीक proof, science ने अभी तक खोज नहीं पाया है | बहोत कम ही लोग इसका इस्तेमाल जानते हैं | पर इसे विकशित की जा सकती है, लगातार ध्यान(Meditation) के अभ्यास से |

Sixth Sense की शक्ति हमे कोई अनहोनी होने से पहले आगाह कराती है | जिससे फिर हम उस मुसीबत से बच सकते हें | पर नकारात्मक विचार जैसे डर, संधेह इस शक्ति को विकशित होने नहीं देती | इसका विकाश अच्छे विचार और ध्यान के अव्यस से संभव है |

डर के 6 भूतों को चतुराई से कैसे मात दें?

कुछ ऐसे छुपे हुए दुश्मन होते हैं जो हमे आमिर बन्ने नहीं देते | इसमें से एक भी ख्याल आपके मन में है तो बाकी खुद ही आ जाते हैं | जब तक आप इससे लड़ कर इन्हें दूर नहीं करेंगे ये आपको तंग करता रहगा | और वो क्या है? 6 डर जिसमे से एक ना एक हर इंसान में होता ही है | वो है:
1) गरीबी का डर
2) आलोचना का डर
3) खराफ सेहत का डर
4) प्यार खोने का डर
5) बुढ़ापे का डर
6) मौत का डर

इसमें से हर डर हमारे ability को कम कर देती है | हमे limitation में बांधने लगती है | मगर असलियत में ये सभी डर हमारे दिमाग की उपज है | और कुछ नहीं | इसका सीधा मतलब है की इस डर पर काबू पाया जा सकता है | ये सच है की  हमारे विचार पर हम काबू कर सकते हैं | जैसे विचार हमारे दिमाग में आती है वो उसी वक़्त reality हो सकती है | यही इसकी सबसे बड़ी Power है |

जब हम लगातार बीमारी के बारे में सोचते हैं तो हम बीमार पड जाते हैं | इसीलिए अपनी willpower को strong कीजिये अच्छी बातों के लिए | कुछ लोग बाकियों के मुकाबले ज्यादा किस्मतवाले और superior लगते हैं | ऐसा उनकी thinking की वजह से होती है | वो खुद को lucky और बेहतर समझते हैं | तो बाकी भी उनको ऐसे ही देखते हैं |

जब कोई आपकी आलोचना करे तो उसे दिल पे ना लें | अपनी willpower को critics से कमजोर ना होने दें | उन रिश्तेदारों की बिलकुल भी ना सुने जो आपसे कहते हैं आप ये नहीं कर सकते | criticism आपकी imagination को बर्बाद करेगी ही, साथ ही साथ आपकी confidence को कम कर देगी | जिससे फिर आपकी काबिलियत सही तरह से उभर नहीं पाएगी |

इसिलए अपने कान बंद कर लीजिये ताकि आप उनकी बातें सुन ही ना सके | “अपने दिमाग के सब दरवाज़े उन लोगों के लिए बंद कर लें जो आपको हर तरह से depress या discourage करते हैं “|

खुदको हर चिंता से दूर रखे | ये कभी ना सोचे की लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे | बुधापे और मौत की हकीकत स्वीकार करे | क्योंकी ये एक दिन सबको आएगी | अगर आप प्यार को खोने से डरते हैं तो खुदसे प्यार करना सिख लें |”जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं जिसकी वजह से आपको चिंता करना पड़े” | खुद के लिए मन की शांति और खुशियाँ चुने |

सारांस (Conclusion)

Think and Grow Rich के 13 principles सिर्फ ढेर सारी दौलत कमाना नहीं सिखाती | बलकी एक सफल जीवन जीना भी सिखाती है | इन सिधांतों को अपना कर आप सिर्फ आमिर नहीं बनेगें | आप उस सफलता को पा सकेंगे जो आप चाहते हैं | जैसे की एक सफल रिश्ता, सेहत, मन की शांति |

पूरी book पढ़े जिससे आपकी जानकारी और बढ़ेगी और इसमें दिए गए principles को follow करते रहने से आप जरुर सफल होंगे |

आशा है आपको ये book summary पसंद आई होगी | पूरा पढने के लिए धन्यवाद !

Motivation को फैलाएं