YOUR EXISTING AD GOES HERE

टालमटोल छोड़ने तरीके Eat That Frog Summary Hindi- Brain Tracy

sabse mushkil kaam sabse pahle
YOUR EXISTING AD GOES HERE
Contents hide
2 Eat That Frog Summary in Hindi

Introduction

सुबह उठने से लेकर रात तक बहोत सारे काम होतें हैं | पर उतना समय नहीं होता की सबको निपटा पाएं | जिससे फिर चिंता, और stress बढ़ता है | सच तो ये है की हमे कभी उतना समय मिलता हि नहीं की सारे काम निपटा पाएं | एक पुरानी कहावत है की अगर आपको एक जिन्दा मेंडक निगलना हो तो आपके लिए ये करना दिन में कोनसा समय सही होगा | 

जिन्दा मेंडक निगलना मतलब सबसे जरुरी काम जिसका आपके जीवन में बहोत गहरा असर डालेगा | ज्यादा तर हम कामों के बोझ में इतने दबे होतें हैं की हम वहीँ काम में टालमटोल करतें हैं जो हमारे लिए सबसे जरुरी होता है | Eat That Frog sabse mushkil kaam sabse pahle Book हमे यही सिखाती है की कैसे हम अपने जरुरी कामों को कैसे निपटा सकते हैं | टाल मोटल की आदत छोड़ सकतें हैं और आत्मअनुशासित हो सकतें हैं |

ये पुष्तक किसे पढनी चाहिए ?
अगर जरुरी कामो को निपटाने में परेसानी हो रही है | अगर जरुरी कामो को टाल मटोल करने की आदत छोड़ना चाहतें हैं | अपने career को या अपने business को grow करना चाहतें हैं तो ये पुष्तक आपके लिए है |

Eat That Frog Summary in Hindi

ज्यादा तर हम जरुरी कामों को टाल ते रहतें हैं | शाम को कर लूँगा | कल कर लूँगा | पर कर नहीं पाते | इसीलिए सबसे जरुरी कामको हमे सुबाह हि ख़तम कर लेना चाहिए |

सुबाह हमारी willpower बहोत ज्यादा होती है, इसीलिए मुस्किल काम भी आसानी से ख़तम हो सकती है | जब हम कोई मुस्किल काम को जल्दी निपटा लेते हैं तो हमे बहोत relax महसूस होता है |

”Eat That Frog” book का पूरा focus इसी बात पे है की सबसे मुस्किल काम सबसे पहले निपटाएं | तभी हम procastination की परेसानी से बच पायेंगें |

Eat That Frog में लेखक ने 21 तकनीक बतायीं हैं जिससे हम अपने समय का सही इस्तेमाल कर पायेंगें और जरुरी कामों को ख़तम कर पायेंगें जिससे फिर हम अपना लक्ष्य को पूरा करना आसान होगा |

Set The Table (दावत की मेज़ सजा लें):

आपको जिंदगी के हर क्षेत्र में क्या चाहिए वो स्पष्ट करलें | अपना लक्ष्य और उदेश्य को स्पष्ट कर लें | जब हम अपने उदेश्य को लेके clear होंगे तो फिर confusion नहीं रहेगा नाहीं हम टाल मटोल करेंगें | अपने लक्ष्य को एक कागज़ पे लिख लें |

7 आसान कदम लक्ष्य निर्धारित और हासिल करने के :

  1. स्पष्ट रूप से तय कर लें आप चाहतें क्या हैं | स्वास्थ को लेकर, पैसों को लेकर, परिवार को लेकर आप क्या चाहतें हैं उसे clearly सोच लें | लिखित लक्ष्य आपकी सोच पर गहरा असर डालता है और आपको प्रेरित करता है उसे पाने की दिशा में काम करने के लिए |
  2. इसे कागज़ पर लिख लें | लक्ष्य लिखने से उसे पाने की क्ष्यमता कई गुना बढ़ जाती है |
  3. लक्ष्य को हासिल करने की एक deadline जरुर दें | अगर लक्ष्य बड़ा है तो उसे छोटे छोटे deadline में बाँट लें | deadline देने से उसे हासिल करने में जुट जायेंगे जिससे आप फिर टाल मोटल भी नहीं करेंगें |
  4. उन सभी कामों की सूचि बनाएँ जो आपको लक्ष्य तक ले जायेगा | जब इस्से जुड़े नया काम दिमाग में आये उसे तुरंत सूचि में जोड़ लें | सूचि बनाने से संभावना बढ़ जाती है की आप अपना मन चाहा लक्ष्य हासिल कर लेंगें और deadline के भीतर हि कर लेंगें |
  5. उन कामो को serial no से सजा लें | ये तय करें की कोनसा काम पहले करना है और कोनसा बाद में |
  6. तुरंत action लें | कोई भी योजना तभी सफल होती है जब उसपे अमल किआ जाए | action हि आपको सही परिणाम देंगें नाहीं सिर्फ योजना |
  7. हर दिन कुछ ना कुछ काम करो जो आपको आपके लक्ष्य तक लेके जाये | उसके लिए जो जरुरी चीजें सीखनी पड़े वो सीखें | रोज़ के एक एक कदम आपमें अनुशासन लाएगी और आप अपना उदेश्य पूरा कर लेंगें |

Plan Everyday In Advance(हर दिन की योजना पहले से हि बना लें ):

 “लक्ष्य तय करने, योजना बनाने और उसपे अमल  करने की काबिलियत से हि ,आपकी जिंदगी की दिशा तय होती है |”

time management का एक 6P formula है “Proper Prior Planning Prevents Poor Performance (समुचित पूर्व  योजना ख़राब प्रदर्शन से बचाती है |”

इसका मतलब यह है की जब हम पुरे दिन की योजना बना लेते हैं | जिसे बनाने में सिर्फ 10-12 min हि लगते हैं और समय का ये छोटा सा निवेश आपके दीन के कई घंटे बचा लेती है |

जब पहले से हि तय होगा की क्या क्या करना है दिन भर में, तो हम confuse नहीं होते और सही से कामों को निपटा पातें हैं |

Action to Finish Task and Achieve Goal (कार्य को ख़तम करने की और लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना):

जो भी आपका उदेश्य है, जो भी आप भविष्य में पाना चाहतें हैं उसके लिए सूचि बना लें | एक मास्टर लिस्ट बना लें | ये वो लिस्ट है जहाँ आप आने वाले हर नए विचार, काम या जिम्मेदारी को लिखतें हैं , जो आप अपने जीवन में पाना चाहतें हैं |

दूसरा मोन्थली(मासिक) लिस्ट, इसमें वो सारे काम लिखने हैं जिसे आपको  एक महीने में करना है | और इस लिस्ट में मास्टर लिस्ट का कम से कम एक task लिख सकतें हैं जो आपको आपकी goal की और लेके जाए |

तीसरा वीकली (सापताहिक) लिस्ट, इसमें  आने वाले पुरे हफ्ते की योजना बनाते हैं | वो सारे काम जो टुकड़ों में, आपके मोन्थली लिस्ट के कामो को धीरे धीरे ख़तम करता रहेगा |

आखिर में Day(दैनिक) लिस्ट इसमें आप मासिक और साप्ताहिक सूचियों के काम शामिल करतें हैं | ये वो खास काम हैं जिन्हें आपको अगले दिन करना है |

दिन में जैसे जैसे काम निपटतें जाएँ, उन्हें लिस्ट में से काटतें जाएँ | कामों को पूरा करते देख आपको प्रेरणा मिलेगी और आप ज्यादा उत्साहित होगें अपने उदेश्य को लेके | एक रात पहले हि अपनी डे लिस्ट तय्यार कर लें | बाद में जब नया काम आए तो लिस्ट में शामिल कर लें |

Apply The 80/20 Rule to Everything (हर चीज पर 80/20 का नियम लागू करें):

 “हमारे पास हमेशा पर्याप्त समय रहता है, बशर्तें हम उसका सही इस्तेमाल करें |”

80/20 का नियम जिसे “Pareto Principle” भी कहतें हैं जो की scientifically हर चीज पे लागु होती है | ये नियम कहता है की हमारे 80% परीणाम, हमारे 20% कामों से मिलतें हैं और 20% परीणाम 80% कामों से |

ज्यादा तर लोग उन 20% कामों में टालमटोल करतें हैं जो ज्यादा मुल्यबान और महत्वपूर्ण होतें हैं | इसीलिए अपना अधिकांश समय उस 20% काम में लगायें जिससे आपको 80-90% परिणाम मिलेंगें | दिन के सुरुआत उन महत्वपूर्ण कामों से सुरु करने से आप प्रेरित होंगें और धीरे धीरे ये आपकी आदत बन जायेगी | फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पायेगा |

Consider The Consequences (परिणामों पर बिचार करें ):

आपके सबसे महत्वपूर्ण काम और प्राथमिकताएँ वे हें, जो आपके जीवन पर सबसे ज्यादा असर डालेगा | इन पर बाकी चीजों से ज्यादा ध्यान लगायें | जो भी चीज महत्वपूर्ण  है, उसके दीर्घकालीन सम्भावित परिणाम होतें हैं | जो चीज महत्वहीन है, उसके दीर्घकालीन सम्भावित परिणाम काफी कम होतें हैं या बिलकुल भी नहीं होतें | 

हर काम शुरू करने से पहले आपको हमेशा खुद से पूछना चाहिए “यह काम करने या ना करने के संभावित परिणाम क्या हैं ?” इरादे जितना स्पष्ट होंगें, आपको उतना हि स्पष्ट पता होगा इस पल आपको क्या करना है |

Practice Creative Procastination (रचनात्मक टालमटोल का अभ्यास करें):

सच बात तो ये है की हम जितनी भी चीजें करना चाहतें हैं वो सब नहीं कर सकतें | किसी ना किसी चीज में टालमटोल तो होगा हि | तो बेहतर ये है , जो काम उतना महेत्व नहीं है उसमे टाल मटोल करें | जरुरी कामो को पहले ख़तम करने पर ध्यान दें |

“आप अपने समय और जीवन पर सिर्फ उसी हद तक काबू कर सकते हैं, जिस हद तक आप कम मूल्य की गतिविधियों को छोडतें हैं  |”

जो भी काम आपके लिए जरुरी नहीं है, जो आपका समय बर्बाद कर सकता है उसे करने साफ़ इनकार करदें | शालीनता से पर दृढ़ता से मना करें |

Use ABCDE Technique Regularly (ABCDE तकनीक का लगातर इस्तेमाल करें):

ये बहोत हि सरल और असरदार तकनीक है | जब आप अपनी list कामों की बना लोगे उसे फिर A B C D E से मार्क करना होगा |

A से उन कामो को मार्क करना होगा जो काम बहोत जरुरी है जिनके ना करने से बहोत सारी परेशानी हो सकती है|
B वाले वो काम होंगें जो जरुरी तो है, पर उनके ना करने से थोड़ी बहोत परेशानी हो सकती है |
C से उन कामों को मार्क करने होंगें जिनका करना हमारे लिए अच्छा है पर, उनके ना करने से भी कोई परेशानी नहीं होगी |
D वाले वो काम होंगें जो हम दूसरों से करवा सकतें हैं और जिनको खुदसे करना हमारे लिए जरुरी नहीं होगी |
E वाले वो काम होंगें जिसे ना करने से जरा भी फर्क नहीं पड़ेगा और जिसे हम पूरी तरह से ignore कर सकतें हैं |

जब आप अपने कामो को मार्क कर लें, उसके बाद आपके लिए ये महत्वपूर्ण होना चाहिए जिन कामों को आपने “A” से मार्क किआ है उसे पहले ख़तम करें | ऐसा अगर दो काम होंगें जिन्हें ख़तम करना बहोत हि ज्यादा जरुरी है तो उन कामों को “A1”, “A2” आदि से मार्क करें | जिनमे से A1 ज्यादा महत्वपूर्ण होगा और उसे A2 से पहले ख़तम करना होगा |

Focus On Key Result Area (प्रमुख परिणाम खेत्रों पर ध्यान केद्रित करें):

उन परिणामों को पहचाने और तय करें, जो आपको लिए बहोत जरुरी है | उससे जुडी कामों पे पूरा ध्यान लगायें और उसे पूरा करतें जायें | एक job में कई tasks होतें हैं, और उनमें से कुछ tasks बहोत खास होतें हैं | उन tasks को पहचाने और ख़तम करें | 

Prepare Thouroughly Before You Begin (सुरु करने से पहले पूरी तय्यारी करलें ):

शुरू करने से पहले हर जरुरी चीज पास में रख लें | सभी जरुरी पेपर, साधन काम की सामग्री | ताकि आप शुरू करने के बाद बिना रुके काम कर सकें | जहाँ काम करने बैठे उसे अच्छे से set कर लें | जरुरी चीजें पास में होने से और सब सही से set होने से काम करने में फिर कोई अड़चन नहीं लगेगी |

Slice and Dice The Task (बड़े कामों को टुकड़ों में बाटें):

बड़े और जरुरी कामों में टालमटोल करने की एक खास वजह यह है की, जब आप उसे पहली बार करने जातें हैं तो, वो बहोत बड़े और डरवानें लगतें हैं | इसलिए बड़े कामों को छोटे छोटे टुकड़ों में बाटलें | और एक एक करके छोटे टुकड़ों वाले काम निपटाएं | छोटे छोटे काम निपटते देख आपका उत्साह बढेगा और बाकि कामों को निप्टाने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी |

Get Out Of The Technologies (Technology की वजह से वक़्त बर्बाद ना करें):

Technology हमारे सुबिधा के लिए है | खुद्को इसका गुलाम ना बन्ने दें | ये हमारा जीवन आसान तो कर दिया है | पर इससे ज्यादा समय बर्बाद भी होता है अगर इसे सही से इस्तेमाल ना करा जाये तो | जैसे घंटों न्यूज़ देखतें रहना, social media काफी समय बिताना | ये सिर्फ हमे distract करता है और हमे सफलता की तरफ बढ़ने नहीं देता है | इसलिए जो जरुरी है उसपे ध्यान दें और खुद्को अनुशासित करें |

Maximize Your Personal Power (अपनी विशेष योग्यताओं की लिवरेजिंग करें):

हर इंसान में ऐसे कुछ खास गुण और योग्यता तो होती है जिसकी बदोलत वो दुनिया के दुसरे व्यक्ति से अलग होता है | अपनी उस खास गुण को पहचाने और उसे और बेहतर बनाएँ | अपने career की और पलट कर देखें की जिंदगी और काम धंदे में आपकी सफलता के लिए वो कोनसी चीज ज्यादा जिम्मेदार है ? उसपे ध्यान दें और उसे बेहतर बनाएँ |

Put Pressure On Yourself (खुद पर दवाब डालें):

बाहर से motivation का मिलने का  इंतज़ार करना ऐसा है जैसे उस बस स्टैंड में खड़े रहना जहाँ बस आती हि नहीं | आपको खुदसे हि खुद को प्रेरित करना होगा | खुद पर दवाब डालें अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए | खुद की इच्छाशक्ति बढायें | सकारात्मक बातों से खुद को प्रेरित करें | जिस क्षेत्र में आप कामयाब होना चाहतें उस क्षेत्र में पहले से सफल व्यक्तियों से सीखें | उनकी पुष्तकें पढ़ें, सेमिनार जाएँ या audio book सुने|

खुद्को प्रेरित करें अपने लक्ष्य की और | कोई और नहीं आएगा आपको धक्का लगाने, प्रेरित करने, आपको हि प्रेरित करना होगा खुद्को |

Develop A Sense Of Urgency (शीघ्रता का एहसास विकशित करें):

बेहद उत्तपादक लोग सोच बिचार करने, योजना बनाने और प्राथमिकता तय करने का समय निकालतें हैं | फिर वे तेज़ी से काम शुरू कर देतें हैं और अपनी पूरी उर्जा से उन उद्देश्य और लक्ष्य की तरफ बढ़ने लगतें हैं | नतीजा यह होता है की वे उतने हि समय में बहुत ज्यादा काम कर लेतें हैं |

इसीलिए हमेशा खुद में शीघ्रता का एहसास विकशित करें | जो भी महत्वपूर्ण काम हैं उसे जल्दी और बेहतर तरीके से ख़तम करने की आदत बनाएं |

Single Handle Every Task (हर काम को एक हि बार में निबटाएँ):

एक बार जब आप अपना महत्वपूर्ण काम सुरु कर दें , तो फिर उसके पूरा होने तक बिना किसी व्यबधान के उसमें जुटे रहे | जब हम एक काम को अधुरा छोड़ कर दुसरे काम में लगतें और फिर पहले काम पे लौटतें हैं | तो दुबारा से ध्यान लगाना और उसे उसी उर्जा से करने में समय लगता है | जिससे फिर बहोत ज्यादा समय की बर्बादी होती है |

इसीलिए खुद को एक बार में एक काम को 100% पूरा करने के लिए अनुशासित करें | जब भी आपके मन में रुकने या किसी दुसरे काम को करने का प्रलोभन आए तो खुद्से कहें “दुबारा काम पर !” |

Conclusion (सारंस)

Eat That Frog ( sabse mushkil kaam sabse pahle ) पुष्तक से कई सफल लोगों को प्रेरणा मिली है | ये world कि best selling book में से एक है | इनमे बताई गयी सिन्धांतो को नियमित पालन करतें रहने से आप भी टाल मटोल की आदत से छुटकारा पा सकेगें और अपना समय का सही उपयोग कर सकेगें | जिससे फिर आप अपने सारे महत्वपूर्ण कामो को निपटा पायेंगें जो फिर आपको आपके जीवन की लक्ष्य की और लेके जायेगी |

आशा है आपको Eat That Frog summary पसंद आई होगी इस्से आपको प्रेरणा मिली होगी | अपने विचार या कोई सुझाव हो तो निचे comment में जरुर बताएं |

धन्यबाद !

Pura book read karne ke liye ap niche diyen gaye link se purchase karen
Buy Eat That Frog from Amazon (English Vesrion)
Buy Eat That Frog (Hindi Version)
Motivation को फैलाएं