YOUR EXISTING AD GOES HERE

How To Stop Worrying and Start Living Summary in Hindi – Dale Carnegi

YOUR EXISTING AD GOES HERE

कितनी सारी खतरनाक बीमारियाँ पता चली और उसका इलाज भी निकला | मगर एक बीमारी जो सदियों से लोगों को अपने चपेट में ले रखी है | जो जड़ है, दुसरे खतराम बिमारियों का, जैसे की दिल की बिमारी, nervous breakdown,भारी सर दर्द, insomnia, paralysis | जानतें हैं ये सब क्यों होता है लोगों में ?
कारण है चिंता करना | जब तक हम चीजों को लेकर चिंता करते रहेंगें, ये जीवन हमे उतनी अच्छी नहीं लगेगी जितनी की लगनी चाहिए | चाहे वो business men हो या एक student | गृहणी हो या working women| चाहे सफल इंसान हो या सफलता की प्रयास कर रहा ब्यक्ति | ये चिंता हर किसीको जकड़ी रहती है | इसिलए ये बहोत जरुरी है हमे चिंता को दूर करने का सही तरीका पता होनी चाहिए |

Dale Carnegi जो की एक प्रसिद्ध लेखक और ब्यक्ता हैं | उनकी लिखी पुष्तक “चिंता छोड़ें सुख से जियें ” में कई सारी तरीके और सच्ची कहानियां बताई गयी हैं जो हमे चिंता मुक्त जीवन जीने में मदद करेगी | इस्से बहोत लोगों को फायदा मिला है |

बसंत के सुहाने दिन में एक जवान मेडिकल स्टुडेंट अपने भविष्य के बारे में सोच रहा था |
क्या वो Final Exam पास करेगा? स्कूल ख़तम होने के बाद उसे कहाँ जाना चाहिए ? कैसे वो अपने career की सुरुआत करे?

वो यही सब सोच रहा था | उसके हाथ में एक किताब थी जो वो, उस time पढ़ रहा था | तभी उसे उसमे कुछ 21 शब्द पढ़े जिसे पढ़ कर वो प्रोस्चाहित हो गया | आने वाले time में वो मेडिकल स्टुडेंट अपने सदी के सबसे कामयाब Doctors में से एक बना | वो और कोई नहीं बल्कि सर विलिअम ओसियर थे | वो 21 सब्द ये थे “दूर जो धुंधला दिखाई दे रहा है, उसे देखना हमारा मेन काम नहीं है बलकी जो clear हमारे हाथ में है उसे देखना है” |

इसका मतलब ये है की हमे उन कामो पर ध्यान देना चाहिए जो हमें अभी करना है वजाए इसके की हम भविष्य के बारे में फिकर करें | सर विलिअम ओसियर येल यूनीवर्सिटी में स्पीच दी थी जिस्मे उन्होंने students को “day time compartment” में रहने के लिए प्रोस्चाहित किआ था | “मतलब हर दिन के हिसाब से जीना, आज में जीना ” |

सोचो की आप अतीत के दरवाजे बंद कर दियें हें और भविष्य के भी | तो बचा क्या? सिर्फ आज | उनका ये मतलब ये नहीं था की भविष्य की योजना ना बनाये | वो जरुर बनाये | पर चिंता ना करे की भविष्य में क्या होगा | जो आज है हाथ में उस काम को पूरी लगन से करें | अपना best दें आज को, इसीसे फिर आपका आने वाला कल अच्छा होगा | जो भी सारे जरुरी काम है आज में सुबह उठने से लेके रात तक उसे पूरा ध्यान लगाके ख़तम करें | इस्से आपको अच्छा महसूस होगा और नींद भी अच्छी आएगी | और अगले दिन सुबह आप Fresh भी उठेंगें |

A Magic Formula for Solving Worry Situations(चिंता वाली स्तिथियों को हल करने की जादुई तरीका)

Willis H. Carrier जो profession से engineer थे | उन्हें उनकी company में गैस clean मशीन install करने का काम दिया गया था | पर experiment के दौरान ये पता चला की मशीन सही से काम नहीं कर रही जिससे लाखो डॉलर का नुक्सान हो सकता है | और इस नुकसान की सारी  जिम्मेदारी carrier पर आने वाली थी | जिसकी वजह से कैरिअर बहोत परेसान रहने लगे | इतना की वो रातों को सो भी नहीं पा रहे थे | 

फिर उन्होंने सोचा की फिकर करना उनके परेसानी को ठीक नहीं कर देगा | उन्होंने एक technique निकाली अपनी परेसानी को handle करने के लिए | और वो  technique इतनी असरदार निकली, जिसे फिर वो अपने जीवन में आगे भी इस्तेमाल करने लगे अपनी हर worry को deal करने के लिए | ये technique या जादुई formula में 3 steps है |

1) बिना डरे पूरी इमानदारी से ये पता लगायें इस परेसानी की वजह से बुरा से बुरा क्या हो सकता है ?
carrier ने ये सोचा की इस परेसानी की वजह से ज्यादा से ज्यादा बुरा क्या हो सकता है | उन्हें फासी या जेल तो नहीं होगी | हाँ market में उनका नाम खराफ होगा | और company के जो भी पैसे लगे थे इस experiment में, वो डूब जायेंगें |

2) सब से बुरा जो हो सकता है वो पता करने के बाद उसे mentally accept करलो !
carrier ने अपने आप से कहा ठीक है अगर ऐसा हो गया है तो कोई बात नहीं | में फिर से मेहनत करके अपना नाम बना लूँगा | और अपने employees को समझा दूंगा, ये एक नयी technique थी gas clean की | तो जो पैसे डूब गया वो एक experiment cost था | इस worst case को accept करने के बाद carrier को बहोत ज्यादा सुकून मिला जो उन्हें कई दिनों से नहीं मिला था |

3) जब वो worst case mentally accept हो चुकी हो | तो फिर ये सोचे की इस चीज को बेहतर या अच्छा कैसे किआ जा सकता है ?
carrier ने worst case को accept करने का बाद ये सोचा की कैसे लाखो डॉलर का नुक्सान होने से बचाया जा सकता है | उन्होंने काफी सारे experiment किये और ये पता लगाया की 5000 डॉलर और लगाने से machine सही से काम करने लगेगी | उन्होंने फिर यही किआ तो इसका result ये हुआ की company का नुक्सान होने की वजाए 15000 डॉलर का मुनाफा हो गया |

carrier कहतें हैं अगर वो ये जादुई formula नहीं अपना ते और सिर्फ फिकर करते रहतें तो उन्हें ऐसा result कभी नहीं मिलता | और ये formula हमारे लिए भी बहोत काम की चीज है |

जब हम worst case को mentally accept कर लेतें हैं, तो हमारा दिमाग यहाँ से वहाँ भटक के परेसान होना बंद कर देता है | फिर परेसानी का हल निकालने पे ज्यादा ध्यान लगा पाता है | जब तक हम बुरी स्थिति को mentally accept नहीं करते | तब तक हमारा दिमाग हमे खाता रहेगा और कुछ सही result नहीं निकलेगा |

बर्तमान में जीना | उसे बेहतर बनाना 

महान विलियम वुड पेट के जान लेवा दर्द से परेसान थे | वो रात में दर्द की वजह से सो नहीं पाते थे | डॉक्टर ने जब पुरा check up किआ तो बताया उनके पेट में ऐसी कोई परेसानी नहीं हैं | उनके पेट दर्द की वजाह उनका emotional pain है | विलिअम हमेशा ब्यस्त रहते थे, काम ख़तम करने की हमेशा धुन सवार रहती थी जिसकी वजह से वो आराम नहीं कर पाते थे | एक वक़्त में उनके दिमाग में हजार बातें आती थी | वो हमशा जल्दी में रहते थे | इसी कारण वो हमेसा tension में रहते थे और सेहत बिगडती जा रही थी |

डॉक्टर की बात मान कर उन्होंने हर जिम्मेदारी अपने सर लेने की आदत छोड़ दी और हर सोमबार को आराम करने लगे | एक दिन जब वो अपना desk साफ़ कर रहे थे तब उन्हें idea आया जैसे गैर जरुरी बेकार के पेपर dustbin में फेक रहे हें वैसे हि बीते हुए दिनों की परेसानी को जिन्दंगी से फेका जा सकता है | बेकार में उसका बोझ लेकर चलने की जरुरत नहीं | दूसरी और जब उन्होंने देखा उनकी wife कितनी ख़ुशी से बर्तन साफ़ कर रही है | तब उन्होंने सोचा की वो कितनी खुश है | वो बस आज के बर्तन के बारे में सोच रही है | ना की वो बर्तन जो कल धोये थे और ना जो आनेवाले कल में बर्तन धोने पड़ेंगें जो अभी गन्दे हुवे भी नहीं हैं |

जब हम बीते हुए कल का बोझ और आने वाले कल की फिकर लेकर जीतें हैं तो होता कुछ नहीं हैं | सिर्फ हमारा body suffer करती है और आखिर में हाथ कुछ नहीं लगता |

इसीलिए जो आज सामने है उसपे ध्यान दीजिये | जो गुज़र गया उसे हम जितना भी कोशिस करलें बदल  नहीं सकते | और आने वाला भविष्य पे हमारा direct control भी नहीं है | भविष्य को बेहतर हम तभी कर सकते हें जब हम आजको बेहतर करना सिख जायेंगें |

तथ्य का विश्लेषण (Analysing The Fact)

गेलेन नीच फील्ड संघाई insurance company के manager थे | world war 2 में जब दुशमन japanese हमला  किआ और उस company से सारे पैसे निकलवाने लगे | गेलेन का काम था उन्हें सारे पैसे देदें | पर गलती से वो 7 लाख 50 हजार डॉलर transfer करना भूल गए |

जब japanese admirol को ये बात पता चली तो वो बहोत गुस्सा हुआ |ऑफिस आके उसने धमकी दी की वो गेलेन को Bridge House में दाल देगा | पर किस्मत से गेलेन उस वक़्त  ऑफिस में नहीं थे | घर पे जब ये बात सुने तो वो काफी डर कर घबरा गए |

Bridge House एक ऐसी कैदी घर है जहाँ जाने से बेहतर लोग मरना पसंद करते हैं | और यहीं पे गेलेन के कई साथी मारे गए थे | पर उस स्तिथि में घबरा कर कुछ गलती करने की वजाए उन्होंने इसका समाधान सोचा |

हमेसा की तरह वो 4 Question and Answer का Formula इस्तेमाल किये |

1) में क्या चीज को लेकर फिकर कर रहा हूँ ?
गेलेन का जवाब था की वो डर रहे थे की japanese admirol उसे Bridge House में ना डालदे |

2) क्या किआ जा सकता है इस परेशानी से निपटने के लिए ? क्या क्या तरीका है ?
तो उन्होंने सूची बनायी सारे जवाब का 1)जैसे संघाई छोड़ के भाग जाना, 2)admirol को अपनी बात समझाना किसी traslator की मदद से या फिर 3) बिना घबराये अगले दिन ऑफिस जाना जैसे की कुछ हुआ हि नहीं | ऐसे काफी सारे जवाबों की सूचि बनाई |

3) Decide करना की कोनसा तरीका बेहतर है उस जवाबों की सूचि से ?
इस्से उन्हें समझ आया की बिना डरे office जाना हि बेहतर होगा | बिना सफाई दिए ऐसे बरताव करना जैसे की कुछ हुआ हि ना हो |

4) Decide करने के बाद best decision पे action लेना !
गेलेन वैसा हि किये | जब वो office पहोंचे तो, admirol का mood ठीक था और वो कुछ भी नहीं बोला | फिर कुछ हप्तो बाद japanese वहाँ से चले भी गए | और ऐसे गेलेन की जान बच गयी |

अगर गेलेन ने ये formula नहीं अपनाते और tension में आके admirol को सफाई देने जाते | तो पक्का उन्हें Bridge House में डाल दिया जाता |

ज्यादा तर लोग बुरे हालात में फिकर करतें रहतें हैं | Confuse होते रहतें हैं की क्या किआ जाये क्या ना किआ जाए |अगर हम ये “4 Question and Answer formula” का exercise करते हें तो चीजें clear होने लगेगीं और सही हल मिल जायेगा | इसे लिखने से mind clear होगा और पूरा ध्यान सही रास्ता खोजने में लग जायेगा |

छोटी छोटी बातों को लेके चिंता (Worry about Petty Things)

Colarado एक बहोत साल पुराना  पेड़ था | जिसने कई  बड़ी बड़ी तूफानों को झेला था | 14 बार उसपे बिजली भी गिरी थी | पर वो पेड़ बहोत मजबूती से खड़ा था |

पर एक दिन वो गिर गया | गिरने की वजह कोई बडी तूफान या बिजली नहीं थी | बल्कि एक छोटी सी चीज थी जिसे इंसान एक चुटकी में मसल सकता है | वो है दीमक (Termite) |

हम इंसान भी इस मजबूत पेड़ की तरह हैं | जो ना जाने कितनी बड़ी बड़ी परेशानियों को झेल जातें हैं | उसे अच्छे से handle कर लेते हैं | पर झेल नहीं पाते छोटी छोटी बातों को, रोज की छोटी छोटी घटनायों को | जो सायद हमे कुछ दिन बाद याद भी ना रहे | किसी ने कुछ कह दिया उसे बुरा मान कर कर दिन भर बुरा सोचते रहना | traffic में फस गए तो फिकर करना , गाड़ी अगर खराफ हो गयी तो फिकर करना | ऐसी रोज़ रोज़ की छोटी छोटी बातें जो हमे दीमक की तरह खाती है और फिकर देती रहती है |

एक research से पता चला है की 85% चीजें जिनकी हम फिकर करतें हैं वो कभी real में  होती हि नहीं | और जो 15% बातें होती हैं उनमें से 79% फिकर करने लायक होती हि नहीं | ज्यादा तर बातें जिनकी हम फिकर करतें हैं वो सिर्फ हमारा फालतू का डर होता है | ज्यादातर जो चीजे हमे बड़ी लगती है वो सचमे उतनी बड़ी होती हि नहीं | हम बस सोच सोच कर उसे बड़ा बना देतें हैं |

इसीलिए छोटी छोटी बातों को दिल से लगाकर फिकर करना छोड़ दें | इस्से पकडे रहने से सिर्फ आपका मन खराफ रहेगा और आपमें negativity भरेगी |

चिंता को ख़तम करने के कुछ Practical तरीके

व्यस्त रहें (Stay Busy)

जितना हो सके अपने आपको व्यस्त रखें | इंसान चाहे जितना भी समझदार हो वो एक साथ दो चीज नहीं सोच सकता | Try करके देखिये एक बार मैं India Gate और TajMahal के बारे में सोचें | क्या हुआ ? दोनों की image एक साथ ध्यान में नहीं  आई ना  | एक के बाद एक image याद आई right? इसीलिए जब आप व्यस्त रहेंगें तो आपको फिकर करने का time हि नहीं मिलेगा |

खुद को ऐसी चीजों में व्यस्त  रखें जिसमें आपका पूरा ध्यान लगाना पड़े | आपका पूरा focus, creativity और planning लगे | आपको वो काम से प्यार हो |

उपरवाले पे विशवास रखें (Have Faith)

हम चाहे किसी भी धर्म के हों, पर हम उपरवाले पे विशवास जरुर रखतें हैं | कोई शक्ति तो है जो हमे हिम्मत देती है, हमारी मदद करती है | विशवास रखिये की सब कुछ सही होगा | Faith हम इंसानों को बहोत ज्यादा हिम्मत देती है |

हर दिन हर पल को भरपूर जियें !

हर दिन को भर पुर जियें | जो भी काम है उसे अच्छे से पूरा करें | और काम के बाद भरपूर नींद जरुर लें | जब हम अच्छे से आराम करतें हैं तो हम अच्छा महसूस करतें हैं और सही से परेसनियों का हल सोच कर उसे सुलझा पातें हैं |

हास्यजनक बने (Stay Funny)

खुश रहने का कारण ढूंन्ड़ें | अपने आस पास देखिये कुछ ना कुछ reason मिल हि जाएगा खुश होने का | ज्यादा मुस्कुराएं, smile करें | हम जैसा act करतें हैं हमारा mind भी वैसा बन जाता है | अगर आप बुरे स्थिति में भी मुस्कुराने का act करेंगें | तो आपको अपने आप धीरे धीरे अच्छा लगने लगेगा |

क्योंकि हम अपने emotions को direct control नहीं कर सकते | पर हमारे action इसे control कर सकतें हैं | क्योंकि action और emotions एक दुसरे से जुड़े हैं | जब हम दुखी हैं पर फिरभी  खुश होने की कोसिस करते हैं और मुस्करातें हें | तो हमे अच्छा लगने लगता है |

वक़्त हर चीज का मरहम है (Time Heal Everything)

लुईस मोटांट जूनियर को लगता था की वो अपने जिंदगी के दस साल खो दियें हें | और वो time था 18-28 के उमर का | उन्हें ऐसा इसीलिए लगता था क्योंकि वो उस वक़्त हर चीज की फिकर करते थें | जैसे की अपनी नौकरी, अपनी सेहत, अपनी परिवार सबकी |

जबकि वो time उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन time हो सकता था | उन्हें काफी सारी insecurities थी | वो किसी नए लोग से दोस्ती नहीं कर पाते थे | ऑफिस में अपनी राय खुलके कह नहीं पाते थे |इसिलए वो बहोत दुखी रहते थे |

पर उनका नजरिया एक इंसान से मिलने के बाद बदल गया | वो एक दिन Mr बिन नामके ब्यक्ति से मिले | बिन के जिंदगी में लुईस से कहीं ज्यादा परेसनियाँ थी | वो कई बार अपनी धन सम्पति खो कर कंगाल हो चूका था | कई लोगों से उसने क़र्ज़ ले रखा था | कई लोग तो उसके जान के दुशमन थे |

पर इतनी सारी परेसनियों के बाद भी वो हमेसा खुश रहता था | उसने लुईस को अपना ख़ुश रहने का राज़ बताया | उसने कहा हमेसा अपने  पास पेपर और पेनसिल रखें | जब भी कोई परेसानी सताए उसे पेपर में लिख कर अपने desk के drawer में डाल दें | दो हफ्ते बाद उस पेपर को वापस निकालें और पढ़ें | अगर उस वक़्त भी वही परेसानी आपको सता रही है  तो उसे वापस drawer में दो हफ़्तों के लिए डालदें |

परेसानी वाली list drawer में है | पर इस बिच आपके आस पास काफी कुछ बदल गया होगा | और आपकी परेसानी चाहे वो छोटी हो या बड़ी, वो अपने आप solve हो गयी होंगीं | बिल कहेतें हैं जब में patience रखता हूँ तो मेरी सारी चिंता और फिकर ऐसे गायब हो जाती हैं जैसे हवा निकलने से गुब्बारा फूस हो जाता है |

इसिलए जो भी चिंता और फिकर आपको सता रही है और उसका solution नहीं मिल रहा है | तो वक़्त के साथ वो अपने आप solve हो जायेंगी | वक़्त हर चीज का हल ले आता है | धीरज रखें |

कुछ activities जो चिंता से दूर रखने में मदद करेगी !

  • कोई अच्छी सी किताब पढ़ें | जब आप कोई किताब पढ़ते हो तो आपका दिमाग उसमे इतना डूब जाता है की आपको और कुछ याद नहीं रहता | 
  • कोई Physical Activity जैसे स्पोर्ट खेलना, डांस करना | जब body पसीना बहाती है तो  दिमाग से अपने आप सारी परेसानी गायब हो जाती है |
  • खुद्को किसी भी तरह की दवाब या जल्द बाज़ी से दूर रखें |
  • समय और धेर्य हर परेसानी का हल निकाल देती है | कोई भी परेसानी को कुछ अलग सोच के साथ देखें | कुछ महीने बित जाने के बाद क्या तब भी आप इस परेसानी के बारे में  सोचेंगें जो अभी आपको सता रही है | अगर नहीं तो अब क्यों सोचना !
  •  Count Your Blessings! दिन में कम से कम एक बार आपके जिंदगी में जो भी दुआएं, जो भी सहुलत और खुशियाँ हैं , उसे गिने | उसके लिए उपरवाले का सुकर अदा करें | जिससे हमे खुसी मिलेगी, मन में सकारत्मक्त बिचार आयेंगें | ये और ज्यादा खुशियाँ को हमारी जीवन में लेकर आयेगी |

Summary सारांस

How to Stop Worrying and Start Living पुष्तक में कई सारी सच्ची कहानियां हैं जिस्से सिख लेकर फिकर करने की आदत से छुटकारा पाया जा सकता  है | कई लोगों ने अपने चिंता मुक्त जीवन जीने के रहस्य इस पुष्तक के माध्यम से बताएं हैं |

उनमें से कुछ बातें इस summary में हमने बताई है | आशा है आपको ये summary पसंद आई होगी और आपको अपने चिंता को ख़त्म करने का तरीका मिला होगा |

जिंदगी इतनी छोटी है की घटिया नहीं होनी चाहिए | इसका हर एक पल एक नयी आशा की किरण को लेके आता है | इसे सराहें और भरपूर खुसी से जियें | खुश रहें और Safe रहें |

धन्यवाद !
Pura book padhne ke liye ap niche diye gaye link se kharid sakte hein:
Buy Chinta Chhodo Sukh Se Jiyo
Buy How To Stop Worrying and Start Living (English Version)

More Self Help Book Summary Suggestion

Motivation को फैलाएं