YOUR EXISTING AD GOES HERE

You Are A Badass Book Summary in Hindi – Jen Sincero

you are a badass hindi summary
YOUR EXISTING AD GOES HERE

क्या आपको लगता है आप अपनी dream life नहीं जी सकते? आप किसी बुरे हालात या काम में फसे हो ? क्या आप अपना समय ऐसे ही बेकार की video देख कर या mobile में game खेल कर बिता रहे हो ?
अपनी जिंदगी से खुश नहीं हो उसे बदलना चाहते हो?

ऑथर की भी जीवन आप जैसे ही थी | पर उन्होंने एक दिन फैसला किया की अब वो अपने जीवन में बदलाव लायेंगी | इस बुक में उन्होंने बताया है की कैसे वो टीवी देख कर समय बर्बाद करने वाली लड़की से इतनी कामयाब,खुश और confident लड़की बनी |
हम यही सारी बातें You are a Badass Summary से सीखेंगें|

ये बुक आपको खुद से ज्यादा प्यार करना, खुद को accept करना सिखाएगी | आप उन पुरानी बातों और नियमों के बारे में जानेंगें जिन्होंने आप को आगे बढ़ने से रोक रही है और उन्हें कैसे बदलना है |

आप ये भी जानेगें की कैसे छोटी छोटी चीजों के लिए धन्यवाद देना, अपना दिल बड़ा करके लोगों के साथ अपनी चीजें बाटना और माफ़ करने की सोच रखने से ही आपके जीवन में कितना बदलाव आ सकता है |
आप ये भी सीखेंगें अपने मन को ऐसे विचारों से भरना चाहिए जो आपको एक कमाल का और ख़ूबसूरत जीवन जीने में मदद करेगा |

तो चलिए शुरु करतें हैं !

My Subconscious Mind Made Me Do It

हम बचपन से जिस माहोल में पलें बढें होतें हैं| जो कुछ भी सुनते और सीखते हैं वही बातें और विशवास हमारे अबचेतन मन में छप गयी होती है | हमारे बड़े हो जाने के बाद भी वो बातें वैसे ही रहता है | हमे तो इस बात का पता भी नहीं चलता है कि बड़े होने के बाद हमारे पसंद नापसंद सब पर हमारे माता पिता द्वारा सिखाई हुयी बातों का गहरा असर होता है |

सोचिये की आपके पिता का नौकरी या बिज़नेस सही से नहीं चल रहा है जिसकी वजह से पैसो की तंगी रहती है | वो हमेसा शिकायत करतें हैं की पैसा कमाना कितना मुस्किल है | वो अपना सारा गुस्सा फर्नीचर पर लात मार कर निकालतें रहतें हैं और उनका स्वभाव चिड चिड़ा हो गया है | वो आपके साथ समय नहीं बिता पाते क्योंकि वो एक सुखी जीवन के लिए पैसे कमाने की कोशिश में लगे रहते हैं |

एक बच्चे के रूप में आपके अबचेतन मन में वो सारी बातें बैठ जाती है | आपके मन में ये बात बैठ जाती है कि पैसा कमाने का मतलब है मुशकिलों का सामना करना, इसे कमाना कितना मुशकिल है| ये कितना दुःख देती है और इसी की वजह से आपके अपने आपके साथ कभी समय नहीं बिता पाये |

बड़े होने पर हो सकता हे की आप भी पैसा कमाने और उसे बचाने को लेकर दुःख और तकलीफ महसूस करेंगें | पैसा कमाने के बाद भी आपको हमेशा लगेगा की ये भी कम है | या ऐसा भी हो सकता है आपके पास बहुत पैसा होगा लेकिन आप उसे खर्च करके बर्बाद कर देंगें | क्योंकि आप के मन में ये बात बैठ चुकी है कि ज्यादा पैसा होने का मतलब है उस इंसान को खो देना जिसे आप प्यार करते हैं |

आपको पता भी नहीं चलता कि आपका अबचेतन मन एक परछाई की तरह हमेशा आपके फैसले पर अपना असर डालता रहता है | इसीलिए हमें सही बातें और सही चीजों से अपने अबचेतन मन को दिशा देनी चाहिए | क्योंकि हमारा अबचेतन मन ही हमारे जीवन का blueprint है | जैसे विचार इसमें बोयेंगें वैसे हि जीवन हमे मिलेगी |

लेखीका कहतीं हैं इस Universe में हर चीज चाहे वो जीव हो या निर्जिव हो, सबकी एक frequency होती है | उसी तरह हमारे विचारों की भी एक frequency होती है | बचपन से जो विचारों को लेके हम बड़े हुए हैं, उसी के हिसाब से हमारा subconscious mind(अबचेतन मन) हमारे जीवन में उन्हीं चीजों को आकर्षित करता है | subconscious mind एक बहोत शक्तिशाली चीज है | इसीलिए इसकी हमे सही से reconditioning करनी चाहिए | इसमें वो thoughts और believes डालने चाहिए जो हमारे जीवन में खुशियाँ और सफलता को आकर्षित करेगा |

Present as Pigeon

एक कबूतर सिर्फ आज में जीता है | वो मस्त खाने की तलाश में यहाँ से वहाँ घूमता है | पेट भर खाने के बाद वो संतुस्ट और खुश हो जाता है | ना वो आने वाले कल की चिंता करता है ना ही वो बीते हुए कल का दुःख करता है |
पर इंसान हर वक़्त चिंता में डूबा रहता है | हम छोटी छोटी बात की शिकायत में ऐसे खोये रहते हैं कि हमारे आस पास हो रहे चमत्कार हमें दिखाई नहीं देती | जो अभी की खुसी है उसे हम महसूस नहीं करते |

हमारे पास ऐसे कई सारे आधुनिक साधन है जिससे हमारा जीवन कितना आसान हो चूका है | पर हमारी इसपर नज़र ही नहीं जाती| क्या हमें अपने करीब सभी अच्छी चीजों की कदर करने के लिए मौत को करीब से अनुभब करना होगा पहले ? हमें बच्चो और जानवरों से सीखना चाहिए कैसे वो उसी पल में जीतें हैं छोटी छोटी बातों से खुश हो जातें हैं | आपके पास जिंदगी में कितना कुछ है | उन सब दुवाओं और आशीर्वाद को देखिये | इस बात पर भरोसा रखिये की आज अगर कुछ अच्छा करेंगें तो आपके पास सिर्फ अच्छी चीजें ही आएंगीं | अभी जो पल है उसमे जीना सीखिए | बीते हुए कल की चिंता ना करें ना ही आने वाले कल की | अभी जो पल है वो खास है | आपके साथ जितने भी अच्छी चीजें हो रहीं हैं उसपे ध्यान दीजिये |

जीवन में आपको जो भी चाहिए वो सब कुछ यहाँ पहले से ही है | जो पैसा आप कमाना चाहतें हैं, जो खुशियाँ आप पाना चाहतें हैं वो सब यहाँ मौजूद है | बस इसे आपको अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरुरत है | उदाहरण के तौर पे फोटोन,इलेक्ट्रान, -ve,+ve एनर्जी, चुम्बक की शक्ति ये सब धरती पे हमेसा से थी | इस शक्ति को पहचान कर बिजली के रूप में इस्तेमाल करने की खोज nikola tesla ने की थी | कहने का मतलब ये है कि आप जिन चीजों को पाने की इच्छा रखतें हैं, वो तो पहले से हि यहाँ पे है | बस आपको उसे देखने की जरुरत है और समझने की जरुरत है कि आप उसे कैसे हासिल कर सकतें हैं |

Love The One You Is

आपका जब जन्म हुआ था आप गहरी सांसे लीया करते थे | जैसे मन करता था वैसे नाचते, गाते थे | खुल कर जीते थे, खुश रहते थे | खुल कर प्यार करते थे | पर जैसे जैसे आप बड़े होते गए दूसरों की नकारत्म बातों में आकर डर, शर्म को सिखने लगे | अपने प्रतिभा को छुपाने लगे | जिससे आपके अंदर दुःख भर गया | दूसरों की negative बातों में ना आयें | छोटी सी तो जिंदगी है | इसे खुल कर जिए | इसे अपने सपनो को हासिल करने में लगायें | जिस चीज से आपको खुशी मिलती है वो करें |

आप बहोत खास हैं | इस पूरी universe में आप जैसा कोई नहीं | खुद्को अपनाएं, प्यार करें | दूसरों से खुद को compare ना करें | ऐसा करने से आप इस universe का और अपने काबिलियत का अपमान कर रहे हैं | जो कुछ भी लगता है आपको सीखना चाहिए, सुधार करना चाहिए या बेहतर करना चाहिए उसे कीजिये | आपको किसने रोका है | पर compare करके अपने uniqueness, अपनी खूबी का अपमान ना करें |

I Know You Are But What Am I?

इसकी चिंता मत कीजिये की लोग आपके बारें में क्या सोचतें हैं | ऐसा करना सिर्फ समय की बर्बादी है | जब भी कोई फैसला करतें हैं तो आपको ३ चीजों के बारे में सोचना चाहिए |

-> क्या सच में ये वही है जो आप बनना चाहते हें, करना चाहतें हैं या पाना चाहतें हैं ?
-> क्या ये आपको अपनी मंजिल तक ले जायेगा ?
->क्या ऐसा करके किसी को दुःख पहुँचा रहे हैं ?

आपको बस इतनी सी बातों के बारे में सोचना हे | इसके अलावा बाकी सब बकवास है | लोग आपके बारे में क्या कहतें हैं उससे आपको कोई लेना देना नहीं होना चाहिए | ये बस उनका काम है | जो लोग हममे कमियाँ या दोष निकालतें हैं , हो सकता है वो इतना हारे हुए हें की अपना भडास आप पे निकाल देतें हैं | बिलकुल परवा मत कीजिये ऐसी बातों का | बिंदास रहिये | इस सोच से आप ज्यादा खुश रहेंगे | वो कीजिये जो आपको करना पसंद है |

राईट ब्रोदार्स जब हवाई जहाज बनाने का सोच रहे थे , उसी समय कई लोग उन्हें पागल कहते थे | बोलते थे ये सम्भव हि नहीं की ऐसा कोई विमान बने जो हवा में उड सके | और लोगों को एक जगह से दुसरे जगह ले जाए | पर राईट ब्रोदार्स ने किसी की परवा नहीं की और उन्होंने उस सदी का सबसे चौका देने वाला काम को कर दिखाए | लोगों का तो काम हि है कुछ ना कुछ बोलना | जो लोग negative बोलतें हैं ये इस बात को दिखता है की वो जीवन के लिए कितना negative सोचतें हैं |

अपने खुशियों को अपने सपनों को इन negative बातों से मत कुचलिए | हर सम्भब चीज पहले एक सपना ही होता है | और लगातार प्रयाश से वो हकीकत बन ही जाता है |

Give and Let Give

किसी को कुछ देना या बांटना जीवन का सबसे बड़ी खुशियों में से एक है | ये एक बहोत गहरी और शक्तिशाली भाबना है | मिशेल को multicloroshis की बीमारी थी | जिससे brain का signal ठीक से body को मिल नहीं पाता | जिससे सही से balance रखने में, देखने में आदि सब समस्या शुरु हो जाती है | उसके mentor ने इलाज के दौरान उसे 29 दिन में 29 चीजों को छोड़ने के लिए कहा था |

पहले तो उसने ये बात नहीं मानी | पर बाद में बीमारी ज्यादा बढ़ने के कारण उसने सोचा क्यों ना इस्पे अमल किया जाये | पहले दिन उसने अपनी एक बीमार दोस्त से फ़ोन पे बात की | फिर अपने पडोसी को cookies बनाके दी | हर दिन वो कुछ ना कुछ अच्छा करती रही दूसरों की मदद करती रही | इस्से उसे अच्छा महसूस होने लगा |

14 वें दिन वो इतना अच्छा महसूस कर रही थी की वो यकिन नहीं कर पा रही थी | इसके अलावा उसे business में काफी profit भी  हुआ | उसने इसके बारे में blog लिखना शुरु किआ और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए कहने लगी | उसकी blog को दुनिया भर में हजारों लोगों ने पढ़ा | ये blog इतना पढ़ा गया की मिशेल 29 Gifts नाम से book भी लिखी |

अगर आप चाहते हैं की जिंदगी में अच्छे मौके, अच्छी चीजें आपके पास आयें तो पहले देना सीखिए | ये universal law है, हर action का कोई ना कोई reaction जरुर होता है | आप जितना देंगें उस्से कहीं ज्यादा आपके पास वापस आएगा |

Gratitude The Gateway Drug to Awesomness

जब आप किसी बात को लेके thank you बोलते हो तो इसका सिर्फ ये मतलब नहीं है की आपमें अच्छे manner हैं | ये बात बताती है की आपको जो कुछ भी अच्छी चीज मिली है, उसे आप ख़ुशी से अपनाते हो और उसकी पूरी दिलसे कदर करते हो | जब हम धन्यबाद बोलतें हैं तो हमे अच्छा लगता है और सामने वाले को अच्छा महसूस होता है | इससे एक positive energy का प्रभाव होता है | धन्यवाद बोलना हमारे जीवन में और ज्यादा दुआएं और खुशियों को लाती है |

जब कोई बुरा घटना हो तो उसमे भी कुछ अच्छाई को ढूँढने की कोशिश कीजिये | उदाहरण के तौर पे जब आप बच्चो को लेकर स्कूल से आ रहे हो, और आपका tyar pucture हो जाये | तो चिड चिड होने के वजाए ये सोचिये आप को थोडा समय मिल गया अपने बच्चो के साथ वक़्त बिताने का | उन्हें आप ये सिखा सकते हें, ऐसे अचानक हुए हादसों से कैसे निपटना चाहिए | और उनका दिन कैसा गया ये पूछ सकते हें या कोई खेल भी खेल सकते हें |

हम ज्यादा तर दिन भर क्या बुरा हुआ वो सोचते रहतें हैं | पर उस दिन में हुए अच्छी बातों को भूल जातें हैं | कोई भी छोटी छोटी अच्छी बातें | जैसे आपने कोई सुन्दर फूल देखा | या कोई अच्छी बात सुनी | या फिर हम अच्छे से हैं | अच्छा खाना खाया कुछ भी अच्छी चीज जिसपे हम ध्यान हि नहीं देते | रोज़ एक thank you नोट लिखा कीजिये | दिन भर में हुयी हर वो छोटी बड़ी अच्छाई को नोट कीजिये और उसका धन्यवाद कीजिये | ये आपको और ज्यादा positivity की तरफ ले जायेगा | आपका मन अच्छा रहेगा और आपको और ज्यादा खुशी और दुआएँ मिलेंगी |

Forgive or Fester

जो चीज भी आपको गुस्सा दिलाती है या जिसके कारण आपको चिड होती है उसको जाने दीजिये, छोड़ दीजिये | इस बात पर बहस करना बंद कीजिये की कैसे आप सही हैं और सामने वाला गलत | माफ़ करना सीखिए | जितनी देर आप उस बात पर गुस्सा करते रहेंगे उतनी देर ये आपको तकलीफ देती रहेगी |

माफ़ करने का मतलब ये नहीं है की आप सिर्फ दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार कर रहे हैं | बलकी खुदके साथ अच्छा व्यवहार कर रहे हें | जब तक आप उस बात को पकडे रहेंगे तब तक आप शर्म, ओफशोस, नफरफ और गुस्से के बोज तले दबे रहेंगें | और अपना समय बर्बाद करतें रहेंगें इस्से फिर जीवन में कभी आगे बढ़ना मुस्किल होगा |

The Almight Decisions

Henry Ford जब V-8 engine का idea पे काम करने के लिए अपने engineer को बोले थे, तब वो लोग ये सुझाव दिए की ये करना मुमकिन नहीं | पर हेनरी फोर्ड अपने फैसले पे डटें रहे | उनके कर्मचारी कोशिस करते रहे और एक दिन ये असम्भव दिखने वाली चीज सच में हो गयी |

“जो लोग डटें रहतें हैं अपने लक्ष्य पर उन्हें सफलता जरुर मिलती है |”

कितने सफल लोग हैं जो कई बार fail हुए हें | पर जब तक वो जीत नहीं गए तब तक उन्होंने हार नहीं मानी |
हेनरी फोर्ड जब अपना business जमाने की कोशिस कर रहे थे तब उनका दिवालिया निकल गया था | माइकल जॉर्डन जो एक महान basketball player हैं उन्हें हाई स्कूल के basketball team से निकल दिया गया था, ये बोलकर की वोअच्छे खिलाडी नहीं हैं | बीथोवन जो महान संगीतकार हैं उनके शिक्षक ने कहा था उनमे संगीत की कला और समझ नहीं हे | पर आज ये सब लोग सफल हैं अपने अपने field में |

उसी तरह आप भी अपने सपने को हासिल कर सकते हैं | अगर आप अपने सपने को पाना चाहतें हैं और पूरी मेहनत करने को तय्यार हैं तो आपको कोई भी नहीं रोक सकता | अपने फैसले पे डटें रहिये, बहाना बनाना बंद करिए | पुरानी बुरी आदतें छोड कर नयी सुरुआत कीजिये |

Conclusion

ये पुष्तक से हम ये शिख ले सकतें हैं

  • आप ऐसे इंसान बन सकते हैं जो अपने sapne को पूरा करने की हर कोशिस करता है , वो खुद पर विशवास रखता है और हार नहीं मानता |
  • हम उन पुराने नियम को तोड़ सकते हैं जो हमे आगे बढ़ने से रोकती है | हमे आज में जीना चाहिए और खुदसे प्यार करना चाहिए |
  • दुसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं इस्पे ध्यान नहीं देना चाहिए | मन को अच्छे और सकारात्मक विचारों से भरना चाहिए |
  • दूसरों की मदद करना और माफ़ करना | धन्यबाद जताना, जो है पास उसकी दिलसे कदर करना |

आप इस कमाल के universe के एक कमाल के इंसान हैं | बिलकुल अनोखे, निराले आप जैसा इस universe और कोई नहीं है | इस बात पर बिस्वास कीजिये ये सच है |

जिंदगी बहोत छोटी है ज्यादा मुस्करिये | खुशियाँ बाटिये | जो आप दुशरों को देंगें वही आपके पास वापस भी आएगा | दिल दुखाने वाली नहीं, दिल को छू जाने वाली बातें कहिये | आपको तो अच्छा लगेगा हि दूसरों को भी खुसी होगी | जो आप दूसरों को देंगें वही आपके पास वापस आएगा |

आशा है आपको “You Are A Badass Summary” पसंद आई होगी और आपको अच्छी शिख मिली होगी |

आप अपने विचार, या कोई सुझाव comment कर के जरुर बताएं |

धन्यवाद ! 

Buy Book

More Self Help Book Suggestion

Motivation को फैलाएं