YOUR EXISTING AD GOES HERE

Mel Robbins 5 Sec Rule Book Summary in Hindi – सिर्फ 5 सेकेंड में बदलें जिंदगी

The 5 Second Rule Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

The 5 Second Rule Summary in Hindi

आप लोगों ने ऐसे कई किस्से सुने होंगे, की कोई कितनी दुःख और परेसानी से झेल रहे थे | और अचानक उनकी जिंदगी बदल गयी | ऐसा कुछ हुआ जिसने उनकी सोच बदल दी और उसके बाद से वो सफल होते चले गए | हाँ ऐसा कई सफल लोगों की आत्मकथा आप सुने होंगे | वैसे ही 5 Second Rule Summary में आप ऐसी एक और सफल इंसान की कहानी जान पायेंगे |

5 Sec Rule book की लेखिका है मेल रोबिन हैं | कुछ साल पहले उनकी भी जीवन में बहोत सारी परेसंनियां थी | पैसो की तंगी, नौकरी की परेसानी और एक अच्छी पत्नी और मा की जिम्मेदारी सही से ना निभा पाना का तनाव | इसी वजह से वो नकारत्मक ख्यालों में डूबती जा रही थी | इससे बचने के लिए वो सराब की लत लगाली थी |

पर वो सच में अपने जीवन को बदलन चाहती थी | वो हमेसा कोई तरीका ढूंडना चाहती थी जिससे वो सब कुछ ठीक कर सके | एक दिन अचानक रोबिन का ध्यान टीवी में आ रहे ऐड पर गया | जिसमे राकेट लंच हो रहा था और काउंटडाउन 5 से लेके 1 तक गिना गया | और राकेट को लंच कर दिया गया | इसी बात से मेल को खयाला आया की वो दुसरे दिन सुबह अलार्म का स्नूज़ बटन दबाने के वजाए 5 से लेकर 1 तक गिन कर उठ जायेंगी |

ठीक दुसरे दिन जब आलार्म बजा तो रोबिन ने 5..4..3..2..1 ऐसे उलटी गिनती गिनी | और सीधा bed से उठ कर बाथरूम चली गयी | वैसे ये तरीका अपने बाकी कामो में लगाया | यानि जो काम वो करना तो चाहती थी पर टाल देती थी | अब उसका ख्याल आते ही वो 5 से 1 तक गिनती और काम सुरु कर देती | और यहीं से सुरुआत हुयी 5 Sec Rule का |

इस तकनीक से वो अपनी पैसो की परेसानी दूर कर पायीं, एक अच्छी नौकरी हासिल की और हस्बैंड का बिज़नस ठीक की | परिवार के साथ रिश्तों को भी सही कर पायीं और अपनी शराब पिने की लत को भी छोड़ पायीं | ये सब कुछ हुआ सिर्फ और 5 सेकेंड रूल की वजह से |

5 Second Rule क्या है?

हर एक दिन हम ऐसे क्षणों का सामना करते हैं जो कठिन, अनिश्चित और डरावने होते हैं। इसीलिए आपके जीवन में साहस की आवश्यकता है। और वास्तव में ये नियम आपको अपनी सबसे बड़ी आत्म बनने का साहस खोजने में मदद करेगा।

5 Second Rule बहोत ही आसान तकनीक है | जब भी आपके मन में विचार आये कोई जरुरी काम करने का तो तुरंत 5..4..3..2..1 गिनिये और काम को सुरु कर दीजिये | क्योंकि अगर आप रुक गए तो दूसरा विचार आपको सौ बहाने दे देगा टाल मटोल करने का |

दिमाग हमेसा आराम करना चाहता है, अपनी energy बचाना चाहता है | यही वजह है की हर कोई इस टाल मटोल की शिकार बने हुए हैं | और जैसे ही मन में कोई जरुरी काम करने का विचार आता है | तब दूसरा विचार उसमे आने वाली परेसानी की तरफ ले जाता है | और हम काम को कर नहीं पाते |

इसिलिये दिमाग अड़चन डाले उससे पहले हमे कदम उठाना पड़ेगा | और ये तुरंत 5 सेकेंड के अंदर करना पड़ेगा | सोचिये आपको exercise करनी है, तो जैसे ही मन में विचार आये तो तुरंत 5,4,3,2,1 बोलिए और सुरु हो जाईये | अगर आपको जरुरी क्लाइंट कॉल करना है | तो 5 से 1 तक उल्टा गिनिये और कॉल कर लीजिये |

ऐसे ही action लेते लेते आप कई बदलाव लाते जायेंगे | और आपकी जिंदगी बदलती जायेगी क्योंकि आपका ध्यान अब उन जरुरी कामो को निपटाने में लग जायेगा नाकि टालने में | फिर क्या सफलता तो ऐसे ही मिलेगी | ऑथर ने भी अपनी जिंदगी ऐसे ही बदली | आज वो दुनीया में एक जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं जो दूसरों को प्रेरित कर रही हैं जीवन को बेहतर बनाने में |

5 Second Rule कहाँपे इस्तेमाल किया जा सकता है ?

  • कोई आदत बदलने में इसे लगाया जा सकता है | कोई नयी आदत बनाने में, या फिर कोई बुरी आदत को छोड़ने में इसे इस्तमाल किआ जा सकता है | आत्म-नियंत्रण में मास्टरी हासिल कर सकते हैं जिससे आप खुदसे और दूसरों से अच्छे रिश्ते बना सकते हो |
  • रोज़ाना खुदको साहसी बनाने में इस्तेमाल किआ जा सकता है | हर रोज़ डर, हिचकिचाहट और फिकर हमे वो कदम लेने नहीं देती जो जरुरी है | जिसकी वजह से कई अच्छे मौके हम खो देते हैं | ये रूल आपकी उन चीजों से पार जाने में मदद करेगा | इससे आपका आत्मविश्वास बढेगा और आप अपने आईडिया, विचार दूसरों के सामने रख पायेंगे | उस पर काम कर पायेंगे |
  • आप नकारात्मक विचारों और अंतहीन चिंताओं को रोकने के लिए नियम का उपयोग कर सकते हैं जो आपको निराश करती रहती है | आप चिंता की आदत को भी तोड़ सकते हैं और किसी भी डर को हरा सकते हैं। जब आप अपने दिमाग पर नियंत्रण रखते हैं, तो आप उन चीजों के बारे में सोच पाएंगे, जो आपको खुशी देती हैं।

5 Second Rule काम कैसे करता है ?

जब 5 से लेकर 1 तक उलटी गिनती गिनते हैं और तुरंत action ले लेते हैं, तब आपका ध्यान काम की तरफ लग जाता है | इसीलिए दिमाग उन चिंता, डर या हिचकिचाहट के बारे में सोच नहीं पाता | जिससे आप फिर self control महसूस करते हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है | फिर आप और ज्यादा action लेना पसंद करते हैं |

ऐसे step लेते रहने से आपमे एक आदत बन जाती है | आदत ही है जो इंसान को बनाता और बिगाड़ता है | तो जब हम ऐसे step लेना सुरु कर देते हैं तो दिमाग में अच्छी आदत का लूप बन जाता है | और रोज़ की डर, चिंता से लड़ने से हम नहीं हिच्किचाते |

इस रूल की सुरुआत कैसे करें

5 Second Rule सुनने में सरल तो लगता है पर आजमाने में उतना आसान नहीं है | ऑथर suggest करती हैं इस रूल को सुरुआत में सुबह उठने में लगाएं | आप जितने बजे सो कर उठते हैं उससे आधे घंटे पहले का आलार्म लगायें | और सुबह जैसे ही आलार्म बजे 5,4,3,2,1 गिनिये और उठ जाईये |

ज्यादा तर लोगों के लिए सुबह उठना बहोत मुस्किल टास्क लगता है | अगर आपने सुबह को जीत लिया तो पूरा दिन आपका हो जायेगा | ऑथर ने भी अपनी सुरुआत सुबह उठने को लेकर की थी | उसके बाद ये रूल वो फिर बाकी goal में लगाती गयीं और कामयाब होती गयीं |

रोज़ की साहस या आत्मविस्वास बढ़ाने में 5 Sec Rule का योगदान

हमारे मन में कई बार ये खयाल आता है की लोग कैसे बहादुरी का काम कर जाते हैं | बहोत हिम्मत या साहस होगी उनमे | पर सच तो ये है की वो भी हमारी तरह आम इंसान हैं | फर्क लाता है तो अपने अंदर छुपी साहास को पेहचान कर बाहार लाना | साहस कहीं बाहार से नहीं आती ये हमारे अंदर ही है |

जैसे रोजा पार्क्स ने अचानक एक दिन बहादुरी का प्रदर्सन किया | वो वाइट अमेरिकन के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिया मना करदी | जब उनसे पूछा गया तो वो बोली वो ऐसा करने का पहले से सोची नहीं थी | ये ख्याल उनके मन में अचानक आया, क्योंकि वो ब्लैक अमेरिकन होने का भेदभाव से परेसान हो चुकी थीं |

वैसे ही हम रोजाना कई सारे डर और हिचकिचाहट का सामना करते हैं | और 5 second के रूल से ये hesitation को तोड़ सकते हैं और action ले सकते हैं | जैसे meeting में अपनी idea को बताने में हिचकिचाना या किसी काम को सुरु करने से डरना, की कहीं फ़ैल ना हो जायें | तो इस नियम का इस्तेमाल कीजिये और इस डर से बाहर निकल आईये | ऐसे ही action लेते लेते आपके अंदर आत्मविश्वास और साहस बढ़ता जाएगा |

टालमटोल से बचें – सही समय का इंतेज़ार के game से बाहार आयें

हम सब कभी ना कभी सही समय आने का इंतज़ार का game तो खेले ही हैं | कोई idea पे काम करना हो या कोई business सुरु करना या फिर किसीको अपने दिल की बात कहना | इन चीजों के लिए हम बस इंतज़ार करते रेहतें हैं, की कब सही समय आएगा | पर सच तो ये की सही समय जैसी चीज होती ही नहीं |

क्योंकि हमे ये नहीं पता की कल क्या होगा, हमारी जिंदगी कितने दिनों की है | इसीलिए जो भी काम या idea को इस्तेमाल करना है उसके लिए action लें | तभी आप इस टालमटोल की परेसानी से बाहार आ पायेंगें | कोई बात आपके रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए कहनी जरुरी है | पर आप डर रहे हैं बोलने में, तो इस रूल का इस्तेमाल करिए और बोल दीजिये |

अपनी स्वास्थ को बेहतर करने में 5 sec रूल का योगदान

सिर्फ सोचने से की में सेहतमन बनना चाहता हूँ या चाहती हूँ, आप सेहतमन नहीं बन जायेंगे | उसके लिए action तो लेना होगा जैसे की अच्छी diet लेकर और exercise कर के | पता तो है पर मन नहीं करता | जब आप कुछ गलत खाने जाएँ तो इस रूल का इस्तेम्मल करें और तुरंत सही खाना उठा लें |

सुबह उठ कर exercise करने का मन नहीं कर रहा है तो 5,4,3,2,1 गिने और तुरंत exercise करने के लिए ready हो जाएँ | वजह आप जानते हैं अगर आप सोचने लग गए तो आप सुरुआत नहीं कर पायेंगे | इसीलिए 5 से 1 तक गिनिये और छोटे छोटे healthy choices लेते जाईये | फिर कुछ दिनों में अच्छे परिणाम आपको चकित कर देंगे |

5 Second Rule से कैसे अपनी Productivity बढायें ?

Productivity बढाने के लिए पेहले ये समझे की खुदको distraction से दूर करना होगा | और आपको अपने जरुरी कामो को ज्यादा ध्यान से करना होगा | अभीके के technology से भरे समय में, कई चीजें हैं जो आपको distract करती है | और हर दिन इन चीजों से झुंझना पड़ता है |

इस बात पे ऑथर कहती हैं की आप सुबह का समय अपने जरुरी कामो के लिए रखें | जो काम आपके लिए बहोत महत्वपूर्ण है उन सब की सूचि बना लें | और सुबह के 2-3 घंटे, पहले उन कामों को निपटने में लगा दें | सुबह हम ज्यादा फ्रेश महसूस करते हैं | इसीलिए कठिन काम भी आसानी से सुरु कर सकते हैं |

साथ ही साथ ऑथर कुछ टिप्स भी देती हैं खुदको प्रेरित करने की | 1) अपने मन में खुदके लिए कोई नकारत्मक धारणाएं ना लाने दें, 2) जो भी आप बनना चाहते हैं उसे visualize करें, 3) जिस पल आपको अपनी जरुरी काम को टालने का मन करे तो 5,4,3,2,1 गिने और काम में सुरु हो जाएँ |

Conclusion सारांस

आशा है आपको 5 Second Rule Summary से शिख मिली होगी | और आप इस रूल को अपने जीवन में इस्तेम्मल करके उन goal को पूरा कर पायेंगे जिसे पूरा करने की आप कबसे इच्छा रख रहे थे | पूरा summary पढने के लिए आपका धन्यबाद ! पूरा book पढने के लिए आप निचे दिए गए link से खरीदें |

Buy 5 Second Rule Book

अन्य Book Summary के सुझाव

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*