YOUR EXISTING AD GOES HERE

Self Love in Hindi – How To Love Yourself in hindi | खुद से प्यार कैसे करें

self love kaise karen
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Introduction परीचय

बचपन से हमे ये सिखाया जाता है की हमें दूसरों से अच्छे से बर्ताव करनी चाहिए | दूसरों को सम्मान और प्यार देना चाहिए | तभी लोग हमे पसंद करेंगे और अपनाएंगे | पर हमे कोई ये नहीं सिखाता की हमे खुदको भी पसंद करनी चाहिए, खुदसे प्यार करनी चाहिए |

Self Love क्या है?

Self love खुद से प्यार करना, खुदका सम्मान करना, खुदको स्वीकार करना होता है | जैसे हम दूसरों को प्यार और सम्मान करते हैं, वैसे ही खुदसे प्यार करना और सम्मान करना ही Self Love है |

Self Love क्यों जरुरी है?

  • ये हमारे अंदर सकारत्मक मानशिकता बनाता है | हम ज्यादा positive रहते हैं |
  • हम mentally और emotionally relax और खुस रहते हैं |
  • जो लोग दुखी रहते हैं, या depression से गुज़र रहे होतें हैं उनके लिए, ये एक treatment की तरह काम करता है | Self Love उन्हें उनके तकलीफ से बाहार लाता है |
  • अगर हम ये उम्मीद करते हैं की लोग हमे प्यार करे तो पहले हमे खुदको प्यार करना होगा | क्योंकि हम वही अपने जीवन में आकर्शित करेंगे जो हम हैं | इसिलए खुसी के लिए, प्यार के लिए पहले खुद को अपनाना होगा | खुदसे प्यार करना होगा |

लोग खुद से प्यार क्यों नहीं कर पाते?

इसके कई कारण हो सकते हैं | अभी के समय में खुदको कम समझना, negative समझना बहोत common हो चूका है | अगर कोई खुदको प्यार करता है, तो उसे selfish कहा जाता है, पर ये सच नहीं है |

लोगों की ये common सोच खुदको दूसरों से तुलना करना ही मुख्य कारण है खुदसे प्यार ना करने की | हर कोई एक दूसरों से compete करता रहता है बेहतर बन्ने की | और यही उन्हें खुदको उतना पसंद ना करने की वजह देता है |

बचपन में हुयी परवरिश भी एक कारण होती है | अगर किसी बच्चे को बचपन में प्यार और प्रोसाहन मिला हो तो वो बच्चा खुदको लायक समझता है | वो खुदको पसंद और दूसरों के प्यार के काबिल समझता है | पर अगर बच्चे को बचपन में उतना प्यार ना मिले और दूसरों से डांट, फटकार और तुलना ही मिला हो तो वो खुदको अच्छा नहीं समझता | बड़ा होने के बाद भी अगर उसे प्यार भी मिले तो वो अबचेतन रूप से यही समझता है की वो इसके लायक नहीं है |

जीवन में हो रहे बुरे घटनाएं भी और एक कारण भी हो सकता है | जब किसी के साथ बार बार बुरा होता जाता है | तब वो सोचने लगता है की वो अच्छा नहीं है, उसकी किस्मत अच्छी नहीं है | अगर वो अच्छा होता तो उसके साथ बुरा क्यों होता | और यही उसके लिए खुद के लिए प्यार को कम और ख़तम कर देता है |

पर अच्छी बात ये है की हम इस mentality को बदल सकते हैं | चाहे हालात कैसी भी हो, चाहे कितनी भी कठिन जीवन हो | हर स्तिथी सुधर जाती है | कुदरत कोई भी चीज ऐसे बेकार नहीं बनाती है | हर चीज इसकी अनमोल देन है | और हम इंसान इस सुंदर प्रकृति की अनमोल चीज हैं | बहोत खास हैं हम, इसीलिए खुदसे प्रेम करें | अपनी नजरिया बदल कर हम खुदसे प्यार करना सिख सकते हैं |

खुदसे प्यार कैसे करें?

जैसे रौशनी देने से पहले दिया को रौशन होना जरुरी है | उसी तरह दुसरो से प्यार और सम्मान पाने से पहले, खुदको प्यार और सम्मान करना जरुरी है |

कुछ बातों पे ध्यान दे कर आप खुदसे प्यार करना सिख सकते हैं | और जैसे दुसरे skill को हम practice करके अच्छा करते हैं | उसी तरह self love भी बार बार practice से आदत में लाया जा सकता है |

1) खुदकी कमियों और खूबियों को जाने

ये बहोत जरुरी है | हर इंसान चाहे वो जिस भी स्वाभाव का हो, उसमे कुछ खूबी और कुछ कमी होती है | अपनी कमजोरियों को मानने में कोई बुराई नहीं है | उसे अपना कर उसे ठीक किआ जा सकता है | ऐसा नहीं है की में जैसा हूँ वैसा ही अच्छा हूँ | और अपने कमियों का घमंड करो की जिसे पसंद हो वो ऐसे ही अपनाये मुझे | नहीं अपनी कमी को जान कर उसपर काम करके आप खुदका ही better version बन सकते हो |

उसी तरह हर इंसान में अच्छी खूबियाँ होती है | उसपे काम करें और अपनी काबिलियत को और निखारें | जिससे फिर आपका आत्मविश्वास बढे और आप और ज्यादा grow कर सको, खुस रह सको |

2) अपने अतीत के गलतियों से बाहार निकले और आगे बढ़ें |

हर इंसान के साथ कुछ ना कुछ बुरा घटा ही होता है | और कई लोग इस अतीत के दुखो में घिरे रहते हैं | पहले तो अतीत के उस घटना को स्वीकार कर लें | जो हो गया वो हो गया, उसे आप बदल नहीं सकते | इसे स्वीकार कर आगे बढ़ जाएँ और ये सोचे की बर्तमान को कैसे बेहतर किआ जा सकता है |

क्योंकि इंसान का अगर पूरा control है तो सिर्फ उसके बर्तमान पे है | इसीलिए खुदको अतीत के दुखो में डूबने ना दें | आज में जीना सीखे और एक सुनहरे जीवन का निर्माण करें |

3) उन लोगों से दुरी बनाये जो आपको नीचा दिखाते हैं, खुदके लिए कदम उठाएं |

हम उन लोगों के average हैं जिनके साथ हम ज्यादा समय बितातें हैं | अगर कोई आपको हमेसा बुरा बोलता है, आपको किसी लायक नहीं समझता तो आप कहीं ना कहीं खुदको ऐसा समझने लगोगे | वैसे ही अगर कोई आपको प्रोशाहित करता है, आपमे positivity भरता है तो आप का आत्मविश्वास बढेगा |

इसीलिए खुदको बुरे यानि यानि toxic लोगों से दुरी बनाएं | और खुदको अच्छे लोगों के समूहों से जोड़ें |

4) अपना ध्यान रखना Take Care Of Youself

किसीको खुस करने के लिए हम अच्छे से तय्यार होते हैं, अपना लुक पर ध्यान देते हैं | पर जब कोई नहीं होता तो हम अपना बिलकुल care नहीं करते हैं | हम जैसे रहते हैं, जो खाते हैं उससे हमारे मूड पर असर होता है | इसिलीए अपनी सेहत, अपनी खाने पिने का ध्यान रखें | अच्छा और सेहतमंद खाना खाएं | खुदको साफ़ सुथरा और अच्छे से dress up करें | जिससे आप अच्छा और confident महसूस करेंगे | और आपका मूड भी अच्छा रहेगा |

साथ ही साथ कुछ exercise करना, meditation और प्राणायाम करने से आपके body में फुर्ती आएगी | जिससे फिर आपको अच्छा महसूस होगा | अच्छी और positive बातें बोले, affirmations को दोहराएं जिससे आपका self esteem बढेगा |

5) नकारात्मक बातें बोलना छोड़ें और gratitude की pratice करें |

हम कई बार खुदको नकारत्मक बातें बोलते रहते हैं | मेरे से नहीं होगा, में उतना लायक नहीं हूँ, में उतना अच्छा नहीं दीखता | और यही बातें हमे कमजोर बनाती रहती है और हमे डराती रहती है | इसिलए negative self talk की आदत छोड़ें |

जीवन में क्या बुरा चल रहा है अगर उसी पे ध्यान देते रहना, ये हम इंसानों की बुरी आदत है | जब हम उसी पे ध्यान देते रहेंगे तो हमे ऐसा लगेगा जैसे जीवन में कुछ अच्छा नहीं है | पर ऐसा कभी हो ही नहीं सकता | हर किसी के जीवन में कुछ ना कुछ अच्छा तो होता ही है | बस हमे अपनी नजरिए को बदलने की देरी है | उस तरफ ध्यान दीजिये जो अच्छी चीजें अभी आपके साथ है | उससे खुस रहिये और कुदरत का धन्यबाद कीजिये |

क्योंकि जितना आपके पास है अगर उससे आप खुस नहीं हैं | तो क्या guarantee है की, उससे ज्यादा आपको मिल भी जाए तो आप खुस हो जाओगे | क्योंकि जैसे ही इंसान की एक इच्छा पूरी हो जाती है, उसके बाद वो एक और इच्छा बना लेता है |

इसीलिए जो आपके पास है पहले उससे खुस होना सीखिए | हो सकता है उतना भी किसी और के पास ना हो | इसीलिए हर छोटी से छोटी खुसी के लिए कुदरत का धन्यबाद करें | जितना आप धन्य महसूस करेंगे, उतना ही आप खुसी की और बढ़ेंगे |

6) खुदकी आलोचना ना करें | खुदको Appreciate करें |

सबसे बड़ी गलती हम करते हैं वो है खुदकी आलोचना करते रहना | बार बार अतीत में किये गलती को लेकर दुखी होते रहना, और खुदको बुरा बोलते रहना | और यही हमे खुद से प्यार करने नहीं देता | जब हम बार बार खुदकी आलोचना करतें हैं तब हम अपनी नज़रिए से गिर जातें हैं | इसीलिए हम अपने आपको पसंद नहीं करते हैं |

कोई भी इंसान perfect नहीं होता | खुदकी गलतियों से सीखे, पर बार बार खुदको दोष ना देते रहैं | खुदकी अच्छाईयों की लिस्ट बनायें और खुदको अपनी अच्छाईयाँ याद दिलाते रहें | अच्छी बातें और positive affirmations आपका self esteem बढ़ाएगा और आपको खुद से प्यार करना सिखायेगा |

Conclusion सारंस

हमारे जीवन में कई लोग और रिश्तें आते और जातें हैं | पर अगर कोई हमारे साथ रहता है जीवन भर वो हैं हम खुद | जब से आप हो और जब तक आप रहोगे, आप के साथ आप ही रहोगे | इसीलिए खुदसे प्यार करना सीखें और खुद को स्वीकारें |

एक ही तो जीवन मिला है, इसे प्यार से जीयें | तो खुद ही प्यार बने, और फिर आपके तरफ प्यार और खुशियाँ ऐसी खिचीं चली आएगी जैसे magnet की तरफ लोहे का सामान |

खुस रहिये, God Bless You !

अन्य सुझाव

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*