YOUR EXISTING AD GOES HERE

अपनी तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए Short Moral Story in Hindi

Moral Story in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

अमन नाम का एक इंसान था जो अपनी जिंदगी में बहोत खुश था | वो एक अच्छी job कर रहा था | उसका अपना घर था, अच्छी गाडी थी और उसका एक  प्यार करने वाला परिवार था |

वो बहोत खुश रहता था और अपनी हर एक छोटी बड़ी ख़ुशी के लिए इश्वर का धन्यबाद करता था | वो अपनी सेहत का बहोत ध्यान रखता था और अपने परिवार का पूरा खयाल रखता था |

एक दिन उसके पड़ोस में जिमी नाम का एक इंसान रहने आया जिसने एक बड़ा घर बनाई थी और एक बड़ी सी कार में बैठ कर वहां रहने आया था |

जब अमन ने वो गाडी देखि तो, उसमें वो गाडी खरीदने की इच्छा जागी | पर उस वक़्त उसकी आमदनी उतनी अच्छी नहीं थी की वो गाड़ी खरीद सके | इसीलिए वो फैसला किया की वो पूरी मेहनत करेगा और एक साल के अन्दर वो गाड़ी खरीद लेगा |

अमन दिन रात मेहनत करने लगा | पर इस बिच वो अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल गया और अपने परिवार को भी समय नहीं देता था |बस वो पैसे कमाने में लगा रहा | एक साल पूरा होते ही वो वही गाड़ी खरीद लिया |

मगर हुआ क्या जानतें हैं ! जीमी तभी उससे भी बड़ी और महंगी गाड़ी खरीद कर ले आया | तब अमन बहोत निराश हुआ और फिर से मेहनत करने लगा जिमी जैसी बड़ी गाड़ी खरीदने के लिए |

इस दौरान वो अपने परिवार के प्रति बहोत लापरवाह होने लगा जिससे उसके परिवार में तनाव बढ़ने लगा | साथ ही साथ अमन की सेहत भी खराफ होने लगी | पर अमन पैसे कमाने की धुन में लगा रहा और एक साल पूरा होते ही वो जिमी जैसी बड़ी गाड़ी खरीदने में कामयाब हो गया |

जैसे ही गाड़ी खरीद कर अमन घर आया तब उसने देखा जिमी एक बहोत ही शानदार और बड़ी सी नयी गाड़ी लेकर घर आया है |

ये देखकर अमन हैरान रह गया | वो सोचा जितनी भी मेहनत करले वो जिमी की बराबरी नहीं कर पा रहा है |

इस दौरान वो अपना सेहत खराफ कर बैठा है, अपने परिवार में तनाव ला चूका है | न उसने खुद को समय दिया है नाही अपने परिवार को समय दिया है | सिर्फ और सिर्फ पैसों के पीछे भाग रहा है |

पहले वो कितना सुखी था, पर अब वो सिर्फ दुख और जलन से ग्रस्त है | उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और वो जिमी से माफ़ी मांगने चला गया |

जिमी के पास जाकर अमन बोला: जिमी तुम बहोत भाग्यशाली हो | तुम्हारे पास बहोत दौलत है और इससे तुम अपनी हर मनचाही चीज खरीद सकते हो | मैंने खुदको अनजाने में तुमसे तुलना कर बैठा और जलन करने लगा | जिसकी वजह से मेरे जीवन में अशांति और दुःख ने डेरा दाल दिया है | में सोचता था कास में तुम्हारी तरह जिंदगी जी पाता |

ये सुनकर जिमी बोला: हाँ में बहोत भाग्यशाली हूँ, मेरे पास बहोत दौलत है | में कोई भी चीज आसानी से खरीद सकता हूँ | पर मुझे एक जानलेवा बिमारी हो गयी है | जिसकी वजह से में सिर्फ एक साल तक जी सकता हूँ |

ये सुनकर अमन को बहोत अफ़सोस हुआ और वो घर लौट आया | अनजाने में उसने अपने आपको जिमी जैसी ज़िन्दगी जीने की इच्छा कर ली थी | पर वो कितना गलत था | वो तो किस्मत वाला था की उसे एक लम्बी उम्र और अच्छी सेहत मिली है |

अमन ने अपनी सारी भूल सुधार ली और हर छोटी बड़ी ख़ुशी के लिए इश्वर का धन्यबाद करने लगा और ख़ुशी ख़ुशी रहने लगा |

Lesson from this Story आपने क्या सिखा?

इस कहानी से हमे क्या सिख मिलती है?

यही की हमे अपने आपको कभी भी किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए |

हर किसी की अपनी परेशानी होती है | कोई नहीं जानता किसका सफ़र कहाँ अंत होगा |

तुलना करना ही है तो खुदको खुदसे करो | खुदको कल से बेहतर बनाने में करो | किसी और से तुलना करनी है तो उससे प्रेरणा लो और उनकी अच्छी आदतों को अपनाओ |

हर इन्सान में कुछ न कुछ विशेषताएं होती ही है | इश्वर ने सबको काबिल और unique बनाया है | अपने उस गुण को पहचानो और उसे निखारो |

दुसरे से खुदको तुलना करके हम अपना और अपने इश्वर का अपमान करतें हैं | और अपनी आस पास negativity फैलातें हैं जो सिर्फ जलन, गुस्सा और घृणा को पैदा करता है |

इससे ना आपका भला होगा ना दूसरों का | इसीलिए अपनाना है तो: अच्छी आदतों को अपनाएं और पूरा ध्यान खुदको बेहतर बनाने में लगायें जिससे आप बहोत सफल हो पायेंगे |

आशा है आपको ये छोटी सी कहानी अच्छी लगी होगी | 

आप सभी को आपके सुनहरे जीवन और भविष्यके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं | All The Best !

Motivation को फैलाएं