YOUR EXISTING AD GOES HERE

Mindset Book Summary in Hindi – Carol Dweck

Mindset Book Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

जैसी हम सोच रखतें हैं, जिस नजरिया से हम दुनिया को देखतें हैं वही हमारा mindset कहलाता है | MindSet हमारे जीवन को दिशा देता है |

सालों के research से मिली जानकारी को लेकर कैरोल द्वीक ने Mindset Book लिखी है | Mindset Book Summary in Hindi के जरिए उन मुख्य बातों को जानेगें जो ऑथर अपने बुक के जरिये हमे बताना चाहती हैं |

MindSet

लेखिका जब young researcher थी तब उन में बहोत जिज्ञासा थी ये जानने के लिए की क्यूँ कुछ लोग बहोत सफल होतें हैं और कुछ लोग क्यूँ average बनकर रह जातें हैं |

तभी उन्हें लोगों के बिच में 2 तरह की mindset होने के बारें में पता चला और वो है 1) Fixed MindSet, 2) Growth MindSet

Fixed MindSet Vs Growth MindSet in Hindi

Fixed MindSet

  1. Fixed MindSet यानि निश्चित क्षमता जिसे सिद्ध करने की जरुरत होती है | ऐसे मानसिकता वाले लोग खुद को साबित करना चाहते हैं |
  2. Fixed MindSet वालें लोग समझतें हैं की talented लोग जन्म से ही talented होतें हैं | और वो अपने talent के बलबूते पे ही सफल हो सकतें हैं |
  3. इस MindSet वाले लोग सोचतें हैं की अगर किसी में talent है तो वो बिना मेहनत के ही सफल हो जायेंगे |
  4. Fixed MindSet वाले लोग सफल लोगों से जलतें हैं और अपने आप को उतना काबिल नहीं समझते की वो भी सफल हो सकतें हैं |
  5. Fixed MindSet वाले लोग जल्दी हार मान लेते हैं | वो जैसे ही failure का सामना करते हैं, तब वो आगे और कोशिस नहीं करते |

Growth MindSet

  1. Growth MindSet यानि परिवर्तनशील क्षमता जिसे सिखने के माध्यम से विकशित किया जा सकता है |
  2. Growth MindSet वाले लोग ये जानते हैं की सिर्फ talent होने से सफलता नहीं मिलेगी | लगातार सही दिशा में मेहनत भी करनी जरुरी है |
  3. Growth MindSet वाले लोग जानते हैं की हालात चाहे जो भी हो मेहनत और सच्ची लगन से कुछ भी हासिल की जा सकती है |
  4. वो अन्य सफल लोगों से नहीं जलते | बल्कि उनसे प्रेरणा लेते और उन्हें अनुसरण करतें हैं |
  5. Growth MindSet वाले लोग हार से नहीं डरते | वो failure को एक learning की तरह लेते हैं और बार बार कोशिस करते हैं जब तक की वो सफल नहीं हो जाते |

विकास मानसीकता वाले लोग सिर्फ चुनौती नहीं चाहते हैं, वे इस पर कामयाब होते हैं | जितनी बड़ी चुनौती उतने ही बड़े वो |

MindSet on Relationship and love

किसी भी रिश्ते में 50% control आपके हाथों में होता है | लेखिका जब ये बात को समझ पायीं तभी वो अपनी माँ के साथ अपना रिश्ता अच्छा बना पायीं |

कई सालों तक वो अपनी माँ से नाराज़ रहती थी | उन्हें लगता था की उनकी माँ उन्हें प्यार नहीं करती |

पर बाद में उन्होंने growth mindset को अपनाया और अपने माँ के लिए मन से सारी कडवाहट निकाल दि | वो एक अच्छी बेटी की तरह अपनी माँ से पेस आने लगीं | कुछ सप्ताह बाद उनकी माँ उनसे खुलकर बात करने लगीं और धीरे धीरे उन दोनों का रिश्ता बेहतर हो गया |

रिश्ता चाहे कोई भी हो उसमे आपको अपनी पूरी effort डालनी होती है तभी वो सही तरह से निभता है |

ज्यादातर fixed mindset वाले couple को लगता है की उनका रिश्ता perfect है और उनमें कभी कोई मन मुटाव नहीं होनी चाहिए | इसीलिए जब भी कोई झगडा या परेशानी आती है तो वो पूरा का पूरा दोष सामनेवाले पे मड देतें हैं |

पर growth mindset वाले couple इस बात को समझते हैं की रिश्तों में परेशानी तो आएगी ही और अपनी पूरी effort से अपने रिश्ते को track पे लाने में लग जातें हैं |

Mindset in Business

एक सफल business को चलाने के लिए एक business person को अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करना पड़ता है, उन्हें lead करना पड़ता है |

ऐसे में उस leader या boss की मानशिकता सही होना बहोत जरुरी है | growth mindset वाले boss अपने कर्मचारियों के साथ अच्छी तालमेल रखतें हैं | वो ये साबित करने में विश्वास नहीं रखते की उन्हें सब कुछ पता है |

वो खुदको proof करने की वजाए खुदको improve करने पे ज्यादा ध्यान देते हैं | अगर वो कोई गलती करते भी है तो उसे स्वीकारने में हिचकिचाते नहीं | और हमेसा कुछ नया सिखने में इच्छुक होतें हैं |

वहीं दूसरी तरफ fixed mindset वाले leaders सिर्फ अपनी ego को रखने के लिए किसी भी हद तक चले जातें हैं | उन्हें लगता है उन्हें सब पता है और वो अपने employees से अच्छा व्यवहार नहीं करते | कुछ CEO ऐसे भी हुए हैं business में जो अपनी ego की वजह से company को दिवालिया के कगार पे ले गए हैं |

इसीलिए सफल business के लिए growth mindset अपनाना बहोत जरुरी है | क्यूंकि वक़्त के साथ market requirement बदलती है और market में बने रहने के लिए हमेसा कुछ नया सीखते रहना जरुरी है | अपने employees के साथ तालमेल बनाए रखना और उनके सुझाव को सुनना भी फायदे मंद होता है |

बच्चों पे माता पिता का mindset का प्रभाव

बचपन से ही बच्चों का mindset बनना सुरु हो जाता है | वो growth mindset के साथ जन्म लेतें हैं | इसके बाद वो अपने आस पास के लोगों और माहोल के प्रभाव में आतें हैं जिनसे उनकी मानसिकता में बदलाव आता है |

उन लोगों और माहोल में उनके माता पिता का मुख्य भूमिका होता है | उनका रवय्या ही बताता है की बच्चा आगे चल कर fixed mindset वाले इन्सान बनेगा या growth mindset वाला इन्सान बनेगा |

growth mindset वाले माता पिता अपने बच्चों को सिखने के लिए प्रोश्चाहित करते हैं | पर दूसरी तरफ fixed mindset वाले माता पिता अपने बच्चों को हर एक चीज के लिए judge करतें हैं |

parents की बातें, उनका हर एक बर्ताव अपने बच्चों तक एक संदेस पहोंचाता है | वो उससे या तो प्रेरित होंगे या खुदको बेहतर नहीं समझेंगे |

इसीलिए माता पिता को समझना चाहिए की वो अपने बच्चों को कैसे handle कर रहे हैं | क्या उन्हें judge कर रहे या उन्हें उनकी गलती समझाकर एक सही सूझ भुझ बनाने में मदद कर रहे हैं |

बच्चों पे teachers के mindset का प्रभाव

minset बनाना में teachers का भी मुख्य भूमिका होता है | fixed mindset वाले teachers सोचतें हैं किसी भी students की performance को बदला नहीं जा सकता है |

वो सोचतें हैं अच्छे student हमेसा अच्छे रहेंगे और कमजोर students हमेसा कमजोर ही रहेंगे | इसी वजह से बच्चों में fixed mindset develop हो जाता है |

पर growth mindset वाले teachers समझतें हैं की कोई भी student कुछ भी सिख सकता है और अपने आपको बेहतर कर सकता है |

वो ऐसे तरीकों से बच्चो कों पढ़ातें हैं और चीजों को सिखातें हैं, जिसे कमजोर student को भी समझ आ सके | और इस तकनीक से कमजोर student भी अपनी performance को धीरे धीरे बेहतर करने लगतें हैं |

Growth Mindset को कैसे अपनाएं

Fixed Mindset भी दूसरी बुरी आदतों की तरह होता है जिसे लगातार प्रयास से छोड़ा जा सकता है |

अतीत में कितनी असफलता मिली वो न सोचे, आपमें talent है या नहीं वो ना सोचे | और ये होगा प्रयास से | लगातार अभ्यास से कोई भी skill सीखी जा सकती है |

कभी भी ये ना सोचें की स्कूल और कॉलेज में कम marks होने की वजह से आप में अब भी कोई प्रतिभा नहीं है और आगे के जीवन में आपको सफलता नहीं मिलेगी | स्कूल के मार्क्स सफलता के रास्ते पे उतना योगदान नहीं देता है | कुछ ही चीजें या पढाई का आगे काम आता है |

हमेसा खुदको बेहतर बनाने की सोचें और growth करते रहें | किसी भी उमर में कोई भी skill सीखी जा सकती है | और आप भी सफल और विकशित मानसिकता रख सकतें हैं |

Motivation को फैलाएं