YOUR EXISTING AD GOES HERE

अफार्मेसन क्या होता है और इसे कब और कैसे बोलें ? What is Affirmation Hindi

What is Affirmations in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

आपने कई जगह पे affirmation शब्द को सुना होगा | और affirmation क्या है? इसका क्या उपयोग है ? क्यूँ इस्पे इतनी सारी बातें कही जाती है ?

ऐसे सवाल आपके मन में आते होंगे | आज आप इस आर्टिकल में इसी बात के जवाब को जान पाएंगे |

affirmation क्या होता है ?

affirmations वो बातें होती हैं जो पुरे विश्वास और भरोसे के साथ खुदसे बोलतें हैं | ये self talk है जो आप खुदसे करते हैं |

affirmation कैसे काम करता है?

हमारे विचार ही हमारे जीवन को आकार देतें हैं | जिन बातों को आप सच मानतें हैं वही आपके जीवन में आपको मिलता है | क्यूंकि इस बात को आपका अबचेतन मन सच करता है |

अबचेतन मन क्या है?

हमारे मस्तिष्क के दो भाग हैं | पहला भाग को चेतन मन कहा जाता है और दुसरे भाग को अबचेतन मन कहा जाता है |

चेतन मन आपकी पांचो इन्द्रियों के जरिये जानकारी और बातों को लेता है | अगर यही बातें, जानकारी बार बार चेतनमन को दी जाए तो वो बातें फिर आपके अबचेतन मन में चली जाती है |

अबचेतन मन इतना शक्तिशाली है की उसे जो भी बातें कही जाए, वही बातों को वो सच कर देता है | अबचेतन मन ये नहीं देखता है की इसे सही जानकारी दी जा रही है या गलत जानकारी दी जा रही है | जो भी जानकारी इस तक पहोंचती है उसे ये सच कर देता है |

इसीलिए तो कहा जाता है “तोल मोल के बोल “

उदाहरण:

इस बात को एक उदाहरण से समझते हैं | अगर आप बार बार खुदसे ये कहतें हैं “में उतना लायक नहीं | मुझे कोई ख़ुशी नहीं मिल सकती |”

तो देखिएगा आपके साथ ऐसे ऐसे घटनाएं होंगी जिससे आपकी कही हुई बात सच होती जाएगी |

इसके उलट अगर आप ये कहते हैं “में बहोत लायक हूँ और मुझे हमेसा प्यार करने वाले लोग मिलतें हैं |” तो आपको वैसा ही मिलेगा |

Affirmations कैसे और कब बोलें?

कोई भी बात अपने अबचेतन मन तक पहोंचाने से पहले उसे एक security check से गुज़रना पड़ता है और वो है “चेतन मन” |

अगर आप कहतें हैं “में स्वस्थ हूँ” पर अभी आप बीमार हैं तो चेतन मन तुरंत इस बात को नकार देगा | वैसे ही आपके घर में आर्थिक परेसानी चल रही है, पर आप कहतें हैं “में धनवान हूँ” |

तब आपका चेतन मन उसे स्वीकारेगा नहीं बोलेगा इतनी परेशानी फिर क्यूँ चल रही है |

तो ऐसे में क्या किया जाए? ऐसे में आपको जो चाहिए उन सकारत्मक बातों को तब कहनी पड़ेगी जब ये security guard (चेतन मन) सचेत ना हो |

यानी जो भी सकारात्मक बदलाव, खुशियाँ  आप अपने जीवन में चाहतें हैं उसे आपको तब कहनी होगी जब चेतन मन active ना हो |

चेतन मन active कब नहीं होता है?

चेतन मन active 3 अवस्था में नहीं होता है और वो है:

  • रात को सोने से ठीक पहले 
  • सुबह उठने के ठीक बाद
  • और meditation(ध्यान के अवस्था) के समय

इन तीनो समय में आप जो भी बातें पुरे विश्वास के साथ बोलते और सोचते हो वो बातें सीधा आपके अबचेतन मन में जाता है |

जिससे फिर वही बातें कुछ समय बाद सच होने लगती हैं |

Affirmations बोलने का तरीका ?

Affirmations को ऐसे वाक्य में बोलें जैसे वो अभी हो चूका है और उस सच को पुरे दिल से महसूस करें |

उदाहरण के लिए अगर आप  1 lacs monthly कमाने चाहतें हैं और अभी आप इस income से बहोत दूर हैं | तब भी आपको पुरे विश्वास के साथ खुदसे बोलें की “में 1 lakh rupee कमा रहा हूँ !”

अगर आप अमीर बनना चाहतें हैं पर अभी आप बहोत परेशानी झेल रहे हैं | तब भी affirmations में बोलें “में अमीर हूँ !”

देखिए कोई भी चीज दो बार बनती है | एक बार हमारे कल्पना में, और दूसरी बार हकीकत में |

नॉटपॉइंट: इसीलिए affirmations को हमेसा present tense में बोलें |

जैसे वो आपको मिल चूका है और आप उसीको जी रहे हैं | इसमें अपनी पूरी विश्वास और positive energy भर दें |

और ये तब करें जब आपका चेतन मन active ना हो |

अन्य समय में Affirmations कैसे बोलें?

आप हर वक़्त meditation तो नहीं कर सकतें और नाहीं नींद के अवस्था में जा सकतें हैं | तब affirmations कैसे बोलना है ?

अन्य समय में जब चेतन मन सचेत हो तब affirmations को लगातार बोलें यानि continuous process में | जैसे की वो अभी घटित हो रहा है | पूरा नहीं हुआ है पर होता जा रहा है |

जैसे आप बीमार हैं और आप स्वस्थ होना चाहतें हैं | “तब ये बोलें की मेरी सेहत ठीक हो रही है ! में स्वस्थ हो रहा हूँ ! जो दवाईयां खा रहा हूँ और जो इलाज हो रहा है वो मुझे स्वस्थ करती जा रही है !”

अगर आप गरीब हैं और अमीर होना चाहतें हैं तो खुदसे बोलें “में अमीर बन रहा हूँ ! मुझे अमीर बनने के रास्तें मिल रहे हैं और में उस पर चलता जा रहा हूँ!”

इससे आपका चेतन मन उस बात का विद्रोह नहीं करेगा क्यूंकि वो समझ रहा की काम अभी process में है |

Affirmations सच कब होतें हैं?

एक बार affirmations आपके अबचेतन मन में चली जाएँ तब ये आपको वो सारे रास्ते दिखाने लगेगा जिस पर चल कर आप अपना लक्ष पा सकेंगे |

Affirmations बोलने के साथ आपको उसे पाने के लिए action भी लेना पड़ेगा और क्या action लेना हो वो आपको आपका अबचेतन मन सुझाएगा |

चिंता ना करें पूरा विश्वास रखें की सही समय पर आपका affirmations अपने आप सच हो जाएगा |

सारांस Conclusion

इस आर्टिकल में हमने जाना की affirmations क्या है और कैसे इसे बोलना चाहिए |

विश्वास रखें आपका जीवन बदलना आपके हाथ में है | सही विचारों से अपना अबचेतन में को भरदें और पूरी सकारत्मक उर्जा से काम करतें रहें | आप अपनी सारी मन पसंद चीजें, खुशियाँ और सफलता को पा लेंगें | क्यूंकि आप इसके हक़दार हैं |

आपका दिन शुभ हो ! Stay Blessed ! Stay Happy!

Motivation को फैलाएं