YOUR EXISTING AD GOES HERE

7 Top Lessons of Leonardo Da Vinci in Hindi

YOUR EXISTING AD GOES HERE

लियोनार्डो दा विंसी एक महान जीनियस थे | वो एक महान mathmatician, scientist, scruplture, painter, inventor, writer थे | school में हमने जितनी subjects पढ़े नहीं होंगे उनसे भी कई ज्यादा बिषयों पे विंसी master थे |

उन्हें anatomy, geology, botney, history, cartography आदि अनेको बिषयों पे बहोत ज्ञान था | वो दोनों हाथों से लिख सकते थे और वो mirror writing में expert थे | उनकी painting monalisha दुनीया की बेहतरीन painting में गिनी जाती है |

तो सवाल ये आता है की वो इतने महान जीनियस कैसे बने ? क्या वो पैदायिसी जीनियस थे ? उन्हें इतना ज्ञान कैसे था वो भी उस समय जिस समय किसी चीज को सीखना, किसी चीज के बारे में ज्ञान लेना इतना कठिन था ?

तो जवाब है उनके जीवन के 7 lessons जिसे वो अपने जीवन में उतार के महान बने | वो पैदायसी जीनियस नहीं थे पर उनके सिखने की इच्छा उन्हें महान बनती गयी |

तो जानते हैं दा विंसी के जीवन से मिली 7 मुख्य lesson को

1) curiosita / curiosity / उत्सुकता

चीजों के बारे में गहराई से जानने की उत्सुकता | हर चीज के बारें में बिलकुल बारीकी से ज्ञान लेने की आदत थी दा विंसी | वो हमेसा नया सिखने के लिए उत्सुक रहते थे | और उत्सुकता हर जीनियस में होती ही है |

कोई अगर अपनी field में expert बनना चाहता है तो वो उस field से जुड़े हर एक बात को सीखता है, experiment करता           है | बार बार फ़ैल होने के बाद भी वो कोसिस करता है और चीजों को सीखता रहता है | उत्सुकता ही वो पहली गुण है जो दा विंसी में हद से ज्यादा थी | इसीलिए वो अपने समय से कहीं आगे की सोच पाए और अनेको बिषयों में इतना महान बन पायें |

दा विंसी अपनी सीखी हर बात को एक नोटबुक में लिख कर रखते थे | हर विचार, नए ideas, lesson सभी को वो लिख कर रखते थे | सवाल पूछना और चीजों के होने के पीछे के कारणों को जानना यही सब उन्हें नया नया ज्ञान लेने में मदद करती थी |

तो हम उनके इस lesson से ये बात सिख सकतें हैं की जितना ज्यादा हो सके सवाल पूछो अपने आपसे | किसी चीज के पीछे के कारण को जानने की कोसिस करो | और अपनी सारी ideas, विचार को लिखो, हमेसा अपनी field से जुडी नयी नयी चीजों को सीखो | कोई चीज है तो क्यों है, उसके पीछे का कारण ढूंडो | अपने अंदर उत्सुकता जगाओ नए नए ज्ञान लेने के लिए |

2) DIMOSTRAZIONE /Demonstration / प्रदर्सन

दा विंसी जब भी कोई चीज सीखते थे, तो उसे सुन कर या पढ़कर भूल नहीं जाते थे | बलकी उसके बारे और जानते थे | उसपे practical experiment करके उससे मिले experience से सीखते थे |

दा विंसी लगातार प्रयोग या खोज किया करते थे | वो अपने धरनायों, विश्वासों, ज्ञान को चुनोती देते थे और अपनी कामों की लगतार जाँच करते रहते थे |

इसीलिए जीनियस बनना है तो ये lesson केहता है चीजो को सिख कर भूल मत जाओ | बलकी उसे practical करके उसके बारे में गहराई से experience लो |

3) SENSAZIONE / Sensation / इन्द्रियों का भरपूर उपयोग

दा विंसी अपनी पांचो इन्द्रियों का भरपूर प्रयोग करते थे | वो जब भी कोई चीज देखते थे तो उसे वो बारीकी से देखते थे | जैसे कोई फूल को देखे | तो वो देखते की फूल की पंखुड़ी, उसकी बनावट, उसकी खुसबू, उसका softness हर एक चीज को वो बारीकी से देखते और मेहसूस करते थे | उसे अलग अलग angle से देखते थे और उसकी painting भी बनाते थे |

देखना, सूंघना, सुनना, taste करना और स्पर्स करना ये पांचो इन्द्रियों का वो भरपूर उपयोग करते थे | इसीलिए वो हर field में बारीकी से जानकारी रखे थे  |

इसीलिए आप भी अपनी इन्द्रियों का भरपूर उपयोग करो | खाना खा रहे हो तो उसकी खुसबू, स्वाद को महसूस करो | कोई चीज हाथ में पकड़ो तो उसकी बनावट को देखो छूकर महसूस करो |

इससे आपकी focus level बढ़ेगी और आपकी observing power बहोत बढ़ जायेगी |

4) SFUMATO / Comfort with paradox

जब आप ऊपर के 3 चीजों को अपनाएंगे तो आपको ऐसे कई अनजान चीजों का पता चलेगा| इन अनजान चीजों से डरने या घबराने की जरुरत नहीं है | बलकी सांत होकर उन चीजों समझे और जाने | जिससे आपकी creativity और knowledge बढेगी |

ज्यादातर लोग जाने अनजाने सवालों से असहज हो जाते हैं और अपनी comfort-zone में रहना पसंद करते हैं | पर जीनियस बन्ने के लिए उन belief और comfort से बाहर निकलना होगा |

इसके लिए अपनी ताकत और कमजोरियों को जाने | खुदको सही से जाने और अपनी लक्ष्य को जाने और उसे पानेकी प्रक्रिया को समझे |

5) Arte/Scienza (Art and Science) / कला और विज्ञान

दा विंसी समान रूप से कला और विज्ञान के विद्वान थे | वो जानने थे की अगर हम अपनी दायीं और बायीं ब्रेन का समान रूप से उपयोग करते हैं तो हम बहोत कुछ हासिल कर सकते हैं |

वो जानते थे की जितना महत्वपूर्ण विज्ञान है उतना ही जरुरी कला है | इसीलिए वो दोनों में इतने ज्ञानी थे | इसीलिए विज्ञान और कला दोनों को महत्व दें | जिससे आपकी creativity और logical thinking दोनों बढ़ेगी |

6) CORPORALITA(Body and Mind) (शरीर और दिमाग)

इसका मतलब है अच्छी मानशिक और शारीरिक शक्ति | सेहत और मन से स्वस्त रहना | विंसी जितना creative सोचते और दिमाग से तेज़ थे | उतना ही वो सेहतमंद और तंदरुस्त थे | वो अपनी सेहत का बहोत ख्याल रखते थे | वो जानते थे हमारा शरीर और दिमाग एक दुसरे से जुदा है |

इसीलिए mental health के साथ physical health भी जरुरी है | वो हमेसा तैरना, घुड संवारी, चलना, दौड़ना करते रहते थे | वो इतना फिट थे की वो घोड़े के नाल को हाथ से मोड़ सकते थे |

उनका केहना था की intelligence इंसान वही है जो अपना सेहत का ध्यान रखता है | ताकि वो जीवन भर सही से काम कर सके |इसीलिए अच्छा खाना खाएं, ताज़े फल और सब्जियों को अपने खाने में ज्यादा लें | पर्याप्त मात्र में पानी पियें और सही नींद लें |

कुछ न कुछ physical activity करके खुदको फिट रखें जिससे आपका दिमाग भी सेहतमंद रहेगा | जिससे फिर आप अपने दिमाग की energy का भरपूर लाभ उठा पाओगे और सफल हो पाओगे |

7) CONNESSIONE ( Everything is connected to everything or not) (हर चीज आपस में जुडी हुयी है)

दा विंसी केहते हैं हरक चीज एक दुसरे से जुडी हुयी है | हर काम, विचार, creativity एक दुसरे से जुडी हुयी है | इसीलिए उनकी नोट्स में, उनकी बनायीं चित्र में कई connection दिखाई देते हैं | उनकी नोट्स और चित्र बताती है कैसे कोई चीज कैसे दूसरी चीज से जुडी हुयी है |

हर काम, हर इसान, हर चीज एक दुसरे से जुडी हुयी है | इसीलिए खुदकी value करें और अपनी काबिलियत को पहचाने | हम अपने परिवार से जुड़े हें, परिवार society से जुडी है | और society दुनीया से जुडी है | इसीलिए खुदकी पोटेंशियल को विकशित करना सिर्फ आपको नहीं आगे लेके जाएगा बलकी पूरी दुनीया पे imapact करेगा |

सारंस

कोई पेदयिसी जीनियस नहीं  होता है, बलकी अभ्यास और सही दिशा में काम करते करते एक आम इंसान भी जीनियस बन सकता है | डा विंची के दिए 7 lesson के अभ्यास से आप भी असाधारण चीजें औए सफलता हासिल कर सकते हो |

आप लेओनार्दो डा विंसी के ऊपर लिखी पुष्तक think like leonardo da vinci को एक बार जरुर पढ़ें जिससे आप उनके जीवन से बहोत कुछ सिख पायेंगे | और उन सिख को अपने जीवन में लगा कर बहोत सफल हो पायेंगे | think like leonardo da vinci book link निचे दी गयी |

Buy Think Like Leonardo Da Vinci

अन्य के Book Summary के सुझाव

Motivation को फैलाएं