YOUR EXISTING AD GOES HERE

9 Best Success Tips in Life in Hindi – जीवन को सफल कैसे बनाएं

Success tips in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Success Tips in Hindi

हर किसीका सपना होता है सफल होना, खुशहाल और भरपूर जीवन जीना | कई लोग तो दिन रात मेहनत करतें हैं और कई रास्ते ढूंढतें हैं खुदको हमेसा प्रेरित रखने की | तो आप इस आर्टिकल से कुछ ऐसी प्रेरणा भरी टिप्स जान पायेंगे जो आपको हर मोड़ पर काम आयगी | तो चलिए कुछ अच्छे Success Tips जानतें हैं |

1) बड़ा सोचें पर सुरुआत छोटे छोटे action से करें

लोगों को बड़े सपने देखने में भी डर लगता है | सपने देखने में कोई टैक्स नहीं लगता | सफल होना है तो सपने देखना सुरु करें | मन में जब कोई सपना आएगा तभी तो आप काम करोगे उसे पूरा करने के लिए |

कोई भी बड़ी सफलता रातों रात नहीं मिल जाती | उसके पीछे सालों की मेहनत छुपी होती है | हर कोई जीरो से सुरु करके ऊँचा मक़ाम हासिल करता है | तो आप भी रोज़ अपने लक्ष के लिए कदम उठाएं |

अपने बड़े लक्ष को छोटे छोटे कदमो में बाटें और रोज़ छोटे छोटे action लेकर अपने सपनो की और बढ़तें जाएँ |

2) आत्म-अनुशासन Self-Discipline

ये वो गुण है जिसमे लोग वो काम करने के लिए खुदको प्रेरित करते हैं जो उनके लिए जरुरी है | नाकि वो काम जो आसान है या जिसे करने में उन्हें मजा आता है | वो अपने जरुरी काम में ही मजा ढूंड लेते हैं |

हर इंसान को टाल मटोल करने की आदत होती है | पर उन कामों में टालमटोल करें जो आपके लिए जरुरी नहीं है | और उन कामों पे ध्यान दें, जो आपके लिए जरुरी है | आत्म-अनुशासन ही सारे सफल गुणों में से एक खास गुण है, जो आपको आपकी लक्ष की और ले जायेगी | इसे नियमित अभ्यास में लायें और खुदको अपने जरुरी काम के लिए प्रेरित करें |

3) एकाग्र का अभ्यास Singular Focus

दिन भर ऐसे कई distraction होतें हैं जो आपकी समय और उर्जा खा जाती है | हमे रोज़ सिमित समय और उर्जा मिलती है | इसलिए इसका सही उपयोग अपने जरुरी चीजों पर लगाएं |

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की distraction से कैसे बचें? distraction किसी व्यक्ति या चीज की वजह से हो सकती है | आप पहले ये clear करें की आपकी priority क्या है, और आपने उसे कितना किया है | जब आपका ध्यान इस्पे लग जाएगा तो आप किसी चीज से distract नहीं होगें |

अगर कोई व्यक्ति आपको distract कर रहा है तो उसे politely मना करें | फिर भी कोई परेसान करें तो उससे दुरी बनालें | अपने काम में पूरा ध्यान लगाना एक skill है जिसे आप अभ्यास और अनुभव से सिखतें जायेंगें |

4) नयी चीजें सिखने की उत्सुकता रखना Curiosity To Learn New Thing

हमेसा कुछ ना कुछ नया सीखते रहैं जो आपको आपके field में और बेहतर बनाए | आप अच्छी किताबों से सिख सकतें हैं | या फिर कामयाब लोगों की जीवन पे लिखी बातों को पढ़ कर या सुन कर सिख सकतें हैं | अभी के समय में ऐसे कई साधन हैं, नयी चीजों को आसानी से सिखने की | इसका इस्तेमाल करें |

तो आप अपने आप में नयी और अच्छी चीज सिखने की भूक को जगाये रखें | हर सफल इंसान में ये आदत बहोत आम होती है | तो आप भी इस चीज को अपने आदत में डाल लें | ये ना सोचें की मुझे सब पता है, पढाई बस स्कूल और कॉलेज तक होती है | सिखने की कोई सीमा नहीं होती, हमे जितना भी पता हो, वो काफी नहीं है | कुछ न कुछ ऐसा होता ही है जो हमे और जानने की जरुर होती है |

5) खुद में आत्म-विश्वास रखें और सकारत्मक नजरिया अपनाएं Build A Positive Mindset

आत्मविश्वास की कमी ही लोगों को आगे बढ़ने नहीं देती | वो सोचते हैं में इतना लायक नहीं, मेरे में वो क्षमता ही नहीं | पर हकीक़त में ये सिर्फ एक डर है जो आपको रोक रही है | आपमे भी वो काबिलियत है, और आप अपने सपनो को पूरा करने की क्षमता रखतें हैं | हर इंसान में कुछ अनोखे गुण होतें ही हैं, बस जरुरत है उसे पहचानने की |

जो भी चीज आपको रोक रही है वो सिर्फ आपका डर है, एक छलावा है, जो आपके दिमाग ने पैदा किया है | अपने दिमाग को सही दिशा दीजिये सकारात्मक बातें बोल कर और सोच कर | कोई भी हो आप, कहीं भी हो आप, आपमें क्षमता है | बस जरुरत है खुदमें आत्म-विश्वास को जगाने की |

6) तुलना करना छोड़ें Stop Comparing with others

हम इंसानों में ये आदत होती है खुद को दूसरों से तुलना करना | जिससे फिर हम या तो दुखी होतें हैं या फिर घमंडी होतें हैं | अगर तुलना करना ही है, तो अपने आप से करें | खुद को रोज़ बेहतर बनाने में लगायें, क्योंकि खुदको improve करने से ही, आप अपना better version बन पाओगे |

7) अपनी कमजोरियों को अपनाएं Accept Your Weakness

कोई भी इंसान हो चाहे वो जितना भी सफल हो, सबमें कुछ न कुछ कमी होती ही है | कोई भी पूर्ण या perfect नहीं होता | हर किसी में कुछ खूबी और कुछ कमी होती है | अपनी कमजोरी से घबराएं नहीं, उसे हिम्मत करके स्वीकारें | जब आप अपनी कमी को स्वीकारेगें, तभी उसपे काम कर पायेंगें और अच्छे सुधार ला पायेंगें |

8) खुदके लिए जीना सीखो Learn To Live For Yourself

कोई कुछ बुरा बोल दीया, या कोई जिंदगी से चला गया तो लोग खुदको दुखी करते रहतें हैं | अतीत में हुयी कोई गलती से आज भी खुदको सजा देतें रहतें हैं | या फिर भविष्य की इतना चिंता करतें हैं की आज में जीना लोग भूल गयें हैं |

ये जीवन है, और गलती हर किसीसे होती है | खुदको बार बार उन गलतियों के लिए सजा देना बंद करें | अगर कोई मौका हाथ से छुट गया तो हर वक़्त सोच कर पछताते ना रहें | बलकी अपनी गलती से सबक लें और आगे आने वाली मौके पे ध्यान रखें |

खुदको और दूसरों को माफ़ करना सीखें | ये आपको शांति देगा और आपका ध्यान उन चीजों पे लाएगा जो आपके लिए बहोत जरुरी है | भविष्य के लिए तय्यारी जरुर करें पर बहोत ज्यादा फिकर ना करें | आपका आने वाला कल कैसा होगा ये कोई नहीं बता सकता | बस आजके action ही बता सकतें हैं की वो कैसा हो सकता है | तो आज में अपना पूरा ध्यान लगायें और इसे भरपूर जियें |

9) टालमटोल की आदत को छोड़ें Stop Procastination

लोग ऐसे जीतें हैं जैसे की उनके पास बहोत समय है | पर सच बात तो ये है हमारे पास बहोत कम समय है जिससे, कुछ तो ऐसे ही गुज़र गयें हैं | तो अपनी बाकी समय की कदर करें और उसका सही उपयोग करें |

कल से करूँगा, छुट्टी के बाद करूँगा या सही मौका आने से सुरु करूँगा | ये सब एक बहाने हैं, ये सिर्फ आपको रोक कर रखी है | सही मौका जैसी कोई चीज नहीं होती, कल नाम का दिन आता ही नहीं | जो है अभी है, अगर कदम उठाना है, अपने सपनो पे काम करना है तो आज से सुरु करें | इस टालमटोल की आदत को छोड़ दें | नहीं तो आपका जीवन ऐसे ही बहाने बनाते बनाते निकल जायेगी | और आप कुछ भी अच्छा हासिल नहीं कर पाओगे |

सारांस Conclusion

आशा है आपको ये सारी प्रेरणादायक बातों से motivation मिली होगी | और आप आज से, अभी से इन बातों को अमल में लाएंगे | जिससे फिर आपका जीवन सफल दिशा में जाने लगेगी | खुश रहें और खुशियाँ बाटतें रहे |

Stay Safe, Stay Happy ! धन्यबाद !

अन्य प्रेरणादायक बातों के सुझाव

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*