YOUR EXISTING AD GOES HERE

१३ काम जो समझदार लोग नहीं करते 13 Things Mentally Strong People Don’t Do Summary Hindi

13 Things Mentally Strong People Don't Do Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE
13 think

जीवन को बेहतर जीने के लिए, आगे बढ़ने के लिए जरुरी है की सही काम किआ जाए | और उसके साथ ये भी जरुरी है की गलत काम ना किआ जाए | क्योंकि गलत काम की वजह से सही काम भी बर्बाद हो जाएगा |

हम इंसान जज्बात से चलते हैं | इसीलिए अपने emotions को सही रखना जरुरी होता है | पर यही सबसे कठिन काम भी है | कई बुरे हालात और परेसानी इंसान को तोड़ कर रख देता है | जिससे निकलाना कठिन लगता है | 

Amy Morin जो 13 Things Mentally Strong People Do Not Do की लेखिका हैं | उनके साथ भी बहोत बुरे हादसे हुए थें | जब भी वो एक दुःख से निकल कर normal जिंदगी जीना सुरु करती उनके साथ फिर कोई बुरा हादसा हो जाता | वो खुद एक psychotherapist हैं | पर बुरे वक़्त में वो भी depression में चली गयीं |

फिर वो खुदको संभाली और कुछ उन बातों को notice कि जो इंसान को जज्बाती रूप से कमजोर कर देता है | और उन गलतियों को ना दोहराने का फैसला किआ |

वही सारी बातें, वो अपने पुष्तक 13 Things Mentally Strong People Do Not Do में बतायीं हैं | जिसे आप इस summary में जान पायेंगें |

Contents hide
1 13 Things Mentally Strong People Do Not Do Summary in Hindi

13 Things Mentally Strong People Do Not Do Summary in Hindi

1) खुद पर तरस खाना और दुखी होने से बचते हैं (They don’t waste time feeling sorry for themselves)

हर इंसान के पास दो बिकल्प होतें हैं जब कोई मुसीबत या दुःख आता है | या तो वो दुखी होकर बैठ जाएँ या फिर उसका हल निकालें | परेसानी का रोना रोना, दूसरों को कोसना या किस्मत को दोष देना ये एक कमजोर मानशिकता की निशानी है | अगर हम कुछ कर सकते हैं तो अपने नज़रिए को बदल सकते हैं | हालात चाहे जैसे भी हो |

क्योंकि खुदपे तरस खाना, कुछ देर के लिए ऐसा रोना सही तो लगता है | पर लम्बे समय में ये mentally weak करती है | फिर वही इंसान हर बात में negativity और परेसानी ही देखता है |

एमी के साथ बहोत कुछ बुरा हुआ | 26 साल की उम्र में अपने जीवन के दो खाश लोगों को खो देना | ये बहोत दुःखभरी बात है, कुछ समय तक वो भी depression में चली गयीं | पर बादमें उन्होंने तय किआ की वो अपने ऊपर तरस नहीं खायेंगी | क्योंकि तरस खाने से दर्द कम नहीं होगा बलकी और बढेगा |

इसिलए बुरे वक़्त में खुदपे तरस खाना बंद करो | सोचो अगर ऐसा ही हालात किसी अपने के साथ हो तो आप कैसे उसे समझाओगे | वैसे ही खुदको बोलो और समझाओ |

2) व्यर्थ की चीजों में अपना समय और उर्जा बर्बाद न करें (Donot Give Away the Power)

Social media पे कई लोग बेकार की बातों पे बेहस करते हुए मिल जायेंगें | एक दुसरे को जाने बिना लड़ते हुए मिल जायेंगें | जिस चीज मे फिर उन लोगों की काफी energy और time बर्बाद होता है | जो mentally weak होतें हैं वो अपना समय और उर्जा किसी को भी दे देते हैं | उन लोगों को भी जिन्हें वो पसंद भी नहीं करते | 

वो सिर्फ अपना समय बर्बाद करते हैं | पर mentally strong लोग ये जानते हैं की ऐसे बेकार की झमेले में सिर्फ समय बर्बाद होगा | वो अपना time और energy सही जगह लगाते हैं | जैसे की अपने लक्ष्य पे अपने करीबी और अपने लोगों के लिए अपना समय और उर्जा खर्च करते हैं |

3) बदलाव और नयी सोच का प्रयोग करें (Donot Shy Away From The Change)

बदलाव प्रकुति का नियम है | इसलिए इंसान को बदलाव से घबराना नहीं चाहिए | जो बदलाव के साथ बदलता है वही सही से जीवन जी सकता है | सोचिये एक इंसान है जो अपनि नौकरी से खुस नहीं है | पर वो दूसरा काम ढूंडने से डर रहा है | ये सोच कर की नजाने कैसा काम मिलेगा | कैसे लोग मिलेंगें | इसीलिए वो वही पुराने जॉब मे फसा रहता है | उसकी यही सोच और बदलाव ना लाना, उसे mentally weak बनाती है  और दुखी करती है |

अभी के समय में सफल होने के लिए बहोत ही जरुरी है की समय और हालात के हिसाब से खुदको बदलना | mentally strong लोग कभी इस बात से घबराते नहीं | वो अपनी बातों को और खुदको बदलते हैं जरुरत के हिसाब से | फिर इस बदलाव से दुसरे भी प्रेरित होतें हैं |

4) उन चीजों पे ध्यान ना देना जिसपे नियंत्रण नहीं किआ जा सकता (Do not focus on things that they can not control)

बहोत सी बातें हैं, जो इंसान के control में नहीं होता | और कुछ ही बातें होती जो control मे होती हैं | इसीलिए हमे उन चीजों पे ध्यान देना चाहिए  जो हमारे control में है, और यही हमे सुकून और खुसी देगी |

पर मुस्किल ये है की हम उन चीजों पे ही ध्यान देते हें जो हम control नहीं कर पाते | जो फिर चिंता, डर और बाकि परेसानी खड़ी करती है |  जब कोई बात या चिंता आपको परेसान कर रही है पर आप उसे ठीक नहीं कर सकते | तो एक कागज़ लें, और उसके बिच में एक रेखा खीचें |

ऊपर के हिस्से में उन बातों को लिखें जो आपके control में है | और निचे उन बातों को जो आपके control में नहीं है | फिर उस निचे के हिस्से को फाड़ दें और जला दें | इससे फिर आपको बार बार उस बात से परेसानी नहीं होगी | और आपका मन उन चीजों पे ध्यान देगा जो आप control कर सकते हैं |

5) सबको खुस रखने के पीछे नहीं रहते (Do not Worry About Pleasing Everyone)

इंसान सामाजिक प्राणी है | अपने समाज़ में लोगों के साथ अच्छे से रहना, सबके साथ तालमेल रखना हमे बचपन से सिखाया जाता है | नहीं तो हमे कोई स्वीकार नहीं करेगा |

पर हर किसीको खुस रखना | सबकी बात मानना हमेसा संभव नहीं होता | इसीलिए जरुरी है कुछ बातों में ना भी कहा जाये | ताकि वो जरुरी कामो के लिए समय निकाल सके | 

कई बार लोग दुसरो के काम के लिए खुदके जरुरी कामो को भी कर नहीं पाते | क्योंकि वो दूसरों को नाराज़ नहीं कर सकते जिससे बहोत नुकसान भी होता है | इसीलिए सरलता से ना बोलें और जो ज्यादा जरुरी हे, उसपे ध्यान दें |

6) जोखिम लेने से नहीं डरते (Donot Fear Taking Calculated Risk)

जोखिम या रिस्क दो तरह के होते हैं | पहला बेवकुफो वाला जोखिम और दूसरा समझ कर हालात को ध्यान में रख कर लेने वाला | जिसे calculated risk कहा जाता है |

Stupid risk वो होता है जो लोग लालच और जज्बात के आढ़ में बह कर ले लेते हैं | और यही  नासमझ लोगों की निशानी है | जैसे की share market में पैसा लगाना | बिना market को समझे उसका analysis किये लोग पैसे लगा देते हैं | और बहोत सारे पैसे गवां देते हैं |

और जो लोग समझ कर हर बात, market condition, company status सब देख कर share market में पैसा लगाते हैं वो फिर कामयाब होतें हैं |

इसीलिए mentally strong लोग risk लेने से डरते नहीं | बलकी वो calculated risk लेते हैं | क्योंकि छोटे छोटे risk ही हमे सामान्य से असाधारण इंसान बनाने में मदद करती है |

7)अतीत के दुखो के बारे सोचते नहीं रहते हैं (Donot dwel on the past)

लोग अपने अतीत में दुबे रहने की वजह से बर्तमान में जी नहीं पाते हैं | जिससे वो अपना और अपनों का वर्तमान और भविष्य दोनों को खराफ करते हैं | 

सच तो ये है चाहे जो भी कर लें अतीत में हुयी गलतियां या बुरे हादसे को हम बदल नहीं सकते | फिर उसीके बारे में सोच सोच कर दुखी होने से क्या फायदा | सोचते रहने से हम खुदको तो जीने नहीं देते | इससे के साथ हम उन लोगों पे भी  ध्यान नहीं दे पाते जो हमारे अपने हैं | हमपे depended हैं |

इसीलिए अतीत में हुयी गलतियों से शिख ले कर आगे बढ़ते जाना चाहिए |

8) अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी लें और गलतियों से सीखें (Donot Make mistake over and over again)

कहा जाता है अगर तुम गिर जाओ तो फिर उठो | चाहे जो भी हो जरुर हिम्मत करके उठो | पर इससे भी ज्यादा बेहतर होगा अगर ये सोचा जाए की गिरने की वजह क्या थी ? उस वजह को जानो और उससे शिख लो | ताकि दुबारा वो गलती ना हो|

कई लोग एक ही गलती बार बार करते हैं | क्योंकि उन गलतियों से वो कोई शीख नहीं लेते | पर समझदार लोग गलती तो करते हैं  पर उसे दोहराते नहीं | उससे शिख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं |

9) दूसरों की खुसी और कामयाबी से जलन नहीं करते (Donot Resent Other People's Success)

Social Media लोगों को एक साथ जोड़ तो दिया है | जिससे दूर के लोग भी एक दुसरे से connect हो सकते हैं | पर ये भी लोगों में negativity और जलन को बढ़ावा दे रही है | लोग अपनी खुसी और success share करते हैं |जिसे देख कर दुसरे जलन महसूस करते हैं | सोचते हैं वो कितना पैसे वाला है, कितना किस्मत वाला है |

पर जो mentally strong लोग होतें हैं वो दूसरों से जलते नहीं | बलकी दूसरों की खुसी और success से प्रेरित होतें हैं | एक mentally weak इंसान जब किसीको मेहेंगी गाडी में घूमता देखता है, तो कहता है, जरुर ये रईस बाप की बिगड़ी औलाद होगा | या किसी गलत रास्ते से पैसे कमाया होगा |

पर real मे बात कुछ और ही बात हो सकती हो | पर दूसरी तरफ mentally strong इंसान ऐसे हालात में अलग ही react करता है | वो उस गाड़ी की तारीफ करता है | कहता है में भी एक दिन ऐसी मेहेंगी गाड़ी लूँगा | वो लोग दूसरों की खुसी से खुस होतें और motivate होतें हैं | फिर वो खुदको खुस और कामयाब करने की तरफ काम करते हैं |

10)कोशिस करना नहीं छोड़ते (Donot Give Up After First Failure)

चाहे कोई भी लक्ष्य हो, उसे एक ही बार मिल जाए ये जरुरी नहीं | कई बार कोशिस करने पर भी असफलता ही मिलती है | पर mentally weak लोग तुरंत हार मान जाते हैं | और दूसरा लक्ष्य बना लेते हैं |

हार से ना डरना, डटे रहना ही समझदार लोगों की निशानी है | वो जानते हैं कुछ बड़ा हासिल करने के लिए रास्ते में कुछ असफलता भी मिलेगी | पर वो लोग उसका सामना करते हैं और कोशिस करना तब तक नहीं छोड़ते जब तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल जाती |

11) एकांत समय बिताने से ना घबराना (Donot Fear Alone Time)

ऐसा कभी हुआ है की आप खुदके साथ समय बिताए हो | न कोई फ़ोन, ना book ना कोई भी entertainment का साधन |Mentally Strong लोग अकेले होने से नहीं डरते | वो जीवन के भाग दोड में भी खुदके के लिए समय निकालते हैं |और खुद को समझ ते हें, खुद में खुस रहते हैं |

क्योंकि एकांत का समय, मनन चिंतन या thought experiment का उपयुक्त समय होता है | खुद को सही से जानने और सही चीजों पे ध्यान देने के लिए ये बिकुल सही होता है |

12) दुनीया से उदार या अच्छाई की आशा ना रखना (Donot Feel World Owe You Anything)

हमे लगता है की अगर हमने कुछ अच्छा किआ है तो, बदले में अच्छा ही मिलेगा | पर हमेसा असल में  ऐसा नहीं होता है | क्योंकि life एक fair जगह बिलकुल भी नहीं है | ये जरुरी नहीं है की लोग और luck हमारा साथ हमेसा दे और हमारे साथ हमेसा अच्छा ही हो |

ऐसा कोई गेरंटी कार्ड हमारे पास नहीं है की हमारे साथ सबकुछ बढ़िया हो | जब इस बात लो मां लेते हैं तब खुदके ऊपर तरस खाना बंद कर देते हैं | दूसरों की सफलता या किस्मत से जलना बंद कर देते हैं | क्योंकि तब हमे वो लोग भी दीखते हैं जो बहोत मेहनती और मासूम हैं |मगर  फिर भी परेसान हैं |

और फिर हमारा ध्यान  दूसरों की सेवा और मदद के लिए तत्पर हो जाते हो |दुःख के समय रोना और किस्मत को बुरा बोलना से कुछ नहीं होता | बेहतर है की दूसरों के लिए कुछ करना और अपना best देना हमे mentally strong बनाती है | “ये बात समझे की life हमेसा fair नहीं होती है | दूसरों के लिए जीना और अपना best देना ही real काम है” |

13)शीघ्र परिणाम की अपेक्षा ना करना (Do not Expect Immediate Results)

अभी के time में लोग काफी impatience हो गए हैं | लोग सोच ते हैं उन्हें जल्द से जल्द success मिल जाए | ये weak mentally की निशानी है | Mentally strong लोगों को ये पता होता है की success को पाने के लिए बहोत ज्यादा time और मेहनत लगती है |

रातों रात कामयाबी नहीं मिल जाती | बड़े success को पाने से पहले, छोटे छोटे goal को रखें | और उसे पाने के बाद उसे celebrate करे | जिससे फिर आपकी self estime भी बढ़ेगी | अच्छे results देखने हैं तो मेहनत और patience दोनों ही लगेगी |

मुख्य बातें (key Points) जो हमे ये पुष्तक सिखाती है

  •  ऐसा कोई गेरंटी कार्ड आपके पास नहीं है की आपके साथ सबकुछ बढ़िया होगा | तब आप खुदही अपने ऊपर तरस खाना बंद कर देते हैं | 
  • जब आप उस बात की चिंता करना छोड़ देते हैं जो आपके control में नहीं है | तब आप खुदही  उन चीजों पर काम करना सुरु करते हो जो आपके control में है |
  • लोग क्या सोचतें इससे आपको फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप कुछ करो या न करो लोग तो बोलेंगें ही | और ये आपके control में नहीं है | और नाही आप सबको खुस करने की कोशिस करते हो |
  • गलती ना दोहराके उसे सुधारने की कोशिस करते हैं |
  • बदलाव से डरते नहीं हैं | तुरंत result की उम्मीद करना और result के पीछे भागते नहीं |
  • Failure के बाद नहीं रुकना | दुबारा कोशिस करना |
  • अकेलेपन से नहीं डरना क्योंकि ये thought experiment का सही समय होता है | खुदको जानने और समझने का समय होता है |

सारांस Conclusion

आशा है आपको 13 Things Mentally Strong People Do Not Do Summary अच्छी लगी होगी | आप इस book को जरुर पढ़े जिससे आप सारी बातों और गहराई से जान सकें और अपनी जीवन में उतार सकें |

पूरी summary  पढने के लिए धन्यबाद |

निचे दिए link से आप book खरीद सकतें हैं |
Buy Book: 13 Things Mentally Strong People Do Not Do

q? encoding=UTF8&ASIN=0008135398&Format= SL160 &ID=AsinImage&MarketPlace=IN&ServiceVersion=20070822&WS=1&tag=lknahid 21&language=en INir?t=lknahid 21&language=en IN&l=li2&o=31&a=0008135398

Motivation को फैलाएं