YOUR EXISTING AD GOES HERE

प्रातः काल को अपना बनायें 5 AM Club Book Summary in Hindi – Robin Sharma

5 am club book summary
YOUR EXISTING AD GOES HERE

सुबह से लेके रात तक कई काम होतें हैं | इसीलिए हमारा दिमाग इन कामों में उलझा रहता है | हमारे दिमाग की energy बहोत सिमित होती है | और दिन भर कई activity में व्यस्त रह कर धीरे धीरे  energy कम होती रहती है | उसी वजह से दिन के आखिरी तक brain की energy और focus लेवल बहोत कम हो जाता है |

इसलिए अपने ब्रेन की शक्ति और अपने समय का सही उपयोग करना जरुरी है | पर उसे करने के लिए ऑथर कहते हैं हमारे सुबह की सुरुआत सही होनी चाहिए | और 5 am club book में वही सारे बातें और फायदे को बताया गया है | सुबह के 5am उठने से हमारे पास एक सुन्हेरा मौका होता है एक चीज पे पूरी तरह से ध्यान दे सके | क्योंकि उस time दिन की सुरुआत शांति से होती है |

कई लोगों को चिंता, overthinking से परेसान रहते हैं | जल्दी उठने से दिमाग किसी भी चिंता के बारे में सोचता नहीं है  prefrontal contex जो logical thinking करता है वो कुछ देर के लिए बंद हो जाता है | और मन बिलकुल शांत रहता है | इसीलिए distraction भी बहोत कम होता है |

5AM Club Book Summary in Hindi

जीवन को भरपूर जीने के 4 Pillars (अन्तर्मन के चार साम्राज्य)

5 am Club book में ऑथर ने 4 pillars के बारे में बतायें है | जो जीवन को भरपूर जीने के लिए और पूरी तरह से खुस रहने के लिए जरुरी है | और अपना समय इन्ही 4 पिलर में बाटे | वो 4 पिलर है: MindSet, HeartSet, HealthSet, SoulSet.

4 pillars

1) Mindset
Mindset हमारे मन और विचार से जुडा है | मन को अच्छे विचारों से पोषित करना हम जीवन में बढ़ पायेंगें | ज्यादातर Motivation Speaker के बातें mindset को improve करता है | पर सिर्फ इस सेक्शन पे काम करना मतलब सिर्फ 25% happiness पे काम करना है | इसीलिए बाकि के 3 पिलर पे ध्यान देना जरुरी है |

2) HeartSet
अगर emotion life में चैन नहीं तो आपका mindset चाहे जितना भी मज़बूत हो आप अच्छे से grow नहीं कर पाओगे | कोई भी emotion जो जाहिर नहीं हुआ है वो कभी मरता नहीं है | आपको अंदर ही अंदर तकलीफ देता रहेगा और जिससे फिर घुटन होगा | फिर बाद में वो किसी बुरी तरीके से निकल आता है | इसीलिए अपने emotions पे अपने heartset पे काम करना होगा जिससे फिर आपका जीवन बेहतर होगी |

3) HealthSet
कई लोग अपने हेल्थ को लेके लापरवाह होते हैं | अगर आपके पास बहोत पैसे हो, पर आपकी सेहत ही ठीक ना हो | तो क्या आप उस पैसो को enjoy कर पाएंगे | इसीलिए सेहत का पूरा ध्यान जरुरी है | एक लीड performer बन्ने के लिए अपनी हेल्थ के लिए time निकालते हैं | चाहे जितना व्यस्त रहें वो exercise जरुर करते हैं | पर आम इंसान ज्यादा तर इसे समय की बर्बादी समजते हैं | Top performer बनना है तो अपने हेल्थ पे पूरा ध्यान देना होगा |

4) SoulSet
दुनीया के खेल में फसे रहने तें हैं लोग, कुछ देर का सुकून का पल नहीं लेते | जिससे मन की शांति नहीं मिलती | कुछ देर खुदके लिए निकाले शांत बैठे, या meditation करें | जिससे फिर आप शांत महसूस करेंगें और चीजों को अच्छी से सोचेंगें | me time चाहिए ताकि हम सांत महसूस कर सके | medidate करके या pray करके अपने maker के साथ connect हो सके | ताकि हम अपने बारे में और ज्यादा जान सकें |

20-20-20 (Move/Reflect/Grow) Formula : Victory Hour

60 min formula

अब सवाल ये आता है की  इन 4 पिलर पे काम कैसे करें? उसके लिए ऑथर ने 20/20/20 formula बताया है | जिसे सुबह के 60 min 3 हिस्सों में बाटा गया है |

-> पहला 20 min में आपको मूव करने के लिए रखा गया है |
मतलब exercise करना है जिससे पसीने निकलना चाहिए | उठते के साथ exercise करने से energy और focus बढ़ जाता है | science के हिसाब से इसका कारण है : हमारे ब्रेन में BDNF नाम का एक chemical निकलता है | ये chemical हमारे stress level को कम करता है और neuro connection को और ज्यादा मज़बूत करता है | जिससे हमारा focus और memory power बढती है |

पसीना निकलने से दिमाग में डर का cortisol hormone कम होता है और BDNF(Brain Derived Neurotrophic Factor) protein बनता है जो दिमाग की मरमत करता है | और नए neural connection दिमाग में बनाता है | इससे फिर दिमाग बेहतर काम करने लगेगा |

-> दूसरा 20 min में हमे जीवन को reflect करना है |
यानि की इस समय हमे जीवन को सही से analyse करना है | ये सोचते हैं की हम रोज़ जो भी काम कर रहे हैं क्या वो हमारे जीवन के लक्ष्य तक पहोंचाएगी की नहीं | या फिर गधो की तरह सिर्फ मेहनत करते जा रहे हैं | ऑथर कहते हैं इस समय हमें journalling करनी चाहिए |

इसके साथ meditation, और दिन भर की planning भी कर सकते हैं | इससे फिर ज्यादा चीजे clear होंगी की हमारे लिए क्या क्या जरुरी है | और हम दिनभर में सही फैसले ले सकते हैं | journalling करने से मन में चल रहे बाते clear भी होती हैं | जिससे फिर दिमाग अच्छे से साफ़ हो पायेगा |

-> तीसरा 20 min आपको खुदके growth के लिए देना होगा |
जिसमे आप कुछ नया सिख सके | जैसे कोई book पढना, या documentaries ya audiobook सुनना जिससे फिर आपकी knowledge बढ़ सके |
ये बहोत बड़ी चीज है जो हर high achiever में होती है | उनमें नयी चीजें सिखने का उतशाह होता है | वो information मिले जिससे आपके काम आपके field में growth हो |

Freedom From Distraction

जितने भी सफल लोग हैं वो इस एक बात पे पूरा ध्यान देते हैं की वो अपने काम पर focus कर सकें | और  distraction को कम करते जाएँ | ऑथर 5am club कहते हैं distraction से दूर रहना और अपने लक्ष्य पे पूरा ध्यान लगाना ही सफल लोगों की मूल मंत्र है | जिसे वो success formula बतातें हैं |

3-steps success formula:
better awareness -> better choices -> better results

Better awareness से आपका चीजों को देखने का नजरिया बदलेगा | आप open minded बनोगे |जिससे आपकी choices भी better होती जाएगी | आप अपनी priorities अच्छे से arrange करते जाओगे | जिससे फिर better results मिलेंगें |

Twin Cycle of Elite Performance

लीड परफ़ॉर्मर की एक Twin Cycle होती है | बचपन से हमे यही बताया गया है की ज्यादा पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी | पर ऑथर बतातें हैं की ज्यादा तर top performer के काम और आराम की ratio, balance होता है | क्योंकि हमारी growth सिर्फ तब नहीं होती जब हम काम कर रहे होतें हैं | बलकी तब भी होती जब हम rest कर रहे होते हैं |

Rest भी growth का हिस्सा है | अगर सही से काम करना है तो सही से rest भी लेना पड़ेगा | इसीलिए ऑथर सही नीद लेने की जरुरत को बतातें हैं |

सुबह की पहली 1 hour जैसे जरुरी है उसी तरह रात की आखिरी 1 hour भी जरुरी होता है |

Sleep (सही नीन्द):
ये दूसरी जरुरी बात है जो इस book में बताई गयी है | जिसमे आपके दिन का आखिरी एक घंटा कैसे बिताते हैं ये उतना ही जरुरी है जितना की सुरुआत का 1 घंटा | अभी के time में लोगों को अच्छी नींद नहीं मिलती है | कारण है technology | कोई भी electronic device जैसे की phone, laptop, tab उनसे एक blue light निकलती है | और ये हमारी body के अंदर meltonin नाम की chemical को कम कर देता है |

Melotin chemical से अच्छी नींद आने के लिए बहोत जरुरी है | पर electronic devices से आने वाली blue light से इसकी मात्र कम हो जाती है |

इसिलए रात को 8 बजे तक सारे electronic devices बंद कर देनी चाहिए | फिर आप गरम पानी से नाहा सकते हैं, meditate कर सकते हैं | कुछ ऐसी relaxing चीजें कर सकते हैं जिससे आपकी energy लेवल कम हो जाए और आपको नींद आने लगे | ताकि आपको 10 बजे तक सो जाएँ |सही time पे सोने से फिर सही time पे उठ पायेंगे |

जो high performer होतें हैं वो कुछ देर के लिए काम करते हैं और कुछ देर आराम करते हैं | जिससे उनके दिमाग को recovery मिल सके | जैसे की मसाज़ कराना, गेम्स खेलना | rest और work process को ऑथर ने पुष्तक में  “Twin Cycle of Elite Performance” कहतें हैं | जिसका एक हिस्सा में बहोत ज्यादा मेहनत करना है और दुसरे हिस्से में आराम करना है |

The Habit Installation Protocol

कोई भी आदत बन्ने में हमे minimum 66 days लगते हैं | जो around 22days के 3 slots गुजारने के बाद आता है |

सुरु के 22 दिन होता है  destruction stage जिसमे पुरानी आदत टूटती है | ये बहोत ही मुस्किल पड़ाव होता है | इसमें हमे ज्यादा willpower की जरुरत होती है |

दूसरा 22 दिन होता अहि installation stage जिसमे नयी आदतों के पाथ बनते हैं |

आखिर के 22 दिन होता है integration stage जो हमारे subconciuos mind  में नयी आदतों का neural connection बनतें हैं |जिससे फिर नयी आदत automatic हो जाती है | और उसे करना बहोत आसान हो जाता है |

सुरु में कोई भी change सुरु में boring और मुस्किल लगता है , बिच में messy और आखिर में gergeous होता है | ~robin sharma

इसिलए सुबह 5 बजे उठने की आदत डालने पर सुरु में बहोत ही मुस्किल लगेगा | पर इस ritual को लगातार करते जाने से बाद में मजा आने लगेगा का |
“जरुरी काम मुस्किल  होने पर भी जो उसे रेगुलरली करता है वही एक असली बिजेता कहलाता है |”

q? encoding=UTF8&ASIN=9389305012&Format= SL160 &ID=AsinImage&MarketPlace=IN&ServiceVersion=20070822&WS=1&tag=lknahid 21&language=en INir?t=lknahid 21&language=en IN&l=li2&o=31&a=9389305012

सारांस Conclusion

Robin Sharma अपने 5AM Club book में सुबह जल्दी उठने और उसे सही से इस्तेमाल करने का तरीका बताएं हैं | जरुरी नहीं की आप 5 बजे ही उठे | 

इस book का मुख्य बात है सुबह जल्दी उठाना और सही ritual को follow करना | जो फिर जीवन में कामयाबी, सुख और शांति लाएगी |इस book और भी कई सारी बातें बताई गयीं हैं | आपको जरुर पढना चाहिए |

आशा है आपको 5am club book summary पसंद आई होगी | पूरा summary पढने के लिए धन्यबाद | आप निचे दिए गए link से book को खरीद सकते हैं |

5 AM club book
Motivation को फैलाएं