YOUR EXISTING AD GOES HERE

Who Will Cry When You Die Summary in Hindi | Robin Sharma

Who Will Cry When You Die Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

ऑथर रोबिन शर्मा को उनके पिता ने एक बात कही थी जो वो हमेसा याद रखते हैं | वो बात थी : बेटा जब तुम पैदा हुए थे तब तुम रो रहे थे और पूरा परिवार खुशियाँ मना रहा था | पर अपने जीवन को ऐसे जियो के जब तुम इस जीवन से विदा लो तो पूरी दुनिया रोये और तुम खुस महसूस करो | इसी बात से प्रेरित होकर ऑथर ने Who Will Cry When You Die book लिखी है |

Who Will Cry When You Die Book में ऑथर ने 101 बातें बताई है जो उन्होंने अपने जीवन में सीखी हैं | और इन बातों को जान कर हम भी अपना जीवन बेहतर बना सकते हैं |

इस book का शीर्षक ये नहीं कहता की हमारे मौत के बाद कितने लोग रोयेंगें | बलकी इस book का मुख्य सन्देश ये है की हम हमारे जाने के बाद लोगों को किस तरह याद रखे जाना पसंद करेंगें | कोनसी बात के लिए हम याद किये जायेंगें |

Contents hide
2 Who Will Cry When You Die Hindi Summary

ऑथर रोबिन शर्मा के विषय में

Robin Sharma, Sharma Leadership International के CEO | वो world के best selling ऑथर में से एक हैं | उनकी लिखी हुयी किताबें कई लोगों की जीवन में अच्छे और गहरे बदलाव लायें हैं | The Monk who Sold His Ferrari , 5AM Club ऑथर के प्रशिध पुष्तकें हैं |

Who Will Cry When You Die Hindi Summary

1) Discover Your Calling अपनी लक्ष्य की खोज करें

हर इंसान कुछ ख़ास मकशद के लिए इस दुनियां में आये हैं | और उस मकशद को पूरा करने के लिए कुछ खास गुण हमे मिला है | हमे उस गुण को पहचान कर उसे विकशित करके अपने मकशद को पूरा करना चाहिए |

ऑथर को कई लोग पूछते हैं अपनी जीवन को कैसे जियें | तो ऑथर जवाब देते हैं खुद को जानो | इस धरती पे आने के लक्ष्य को पहचानो और उस पर काम करो | गाँधी जी की मशहूर कहावत है “जैसा बदलाव आप जीवन में लाना चाहते हो पहले वो बदलाव खुद में लाओ | तो जीवन भी उसी तरह बदल जायेगी |”

2) Maintain Your Perpesctive अपने परिप्रेक्ष्य बनाए रखें

ऑथर केहतें हैं हम कैसे हमेसा नकारत्मक चीजों पे ध्यान देते रहते हैं | हम ये नहीं देखते की बुरे स्तिथि में भी कैसे खुदको संभाल कर रख सके | कैसे नकारात्मक स्तिथि में भी सकारात्मक चीजों को देख सकें | असल में परेसानी उतनी बड़ी नहीं होती जितना हम सोच सोच कर बड़ा कर देते हैं | 

अगर हम ध्यान दें, तो हम समझ पाएंगे हमारी धरती इस बड़े से ब्रहमांड का एक छोटा सा हिस्सा है और हम इस पुरे ब्रहमांड की एक बहोत ही छोटा सा जिव् हैं और हमारी परेशानी उससे भी छोटी है |

हम इस धरती पर बहोत ही कम समय के लिए आये हैं | इसीलिए अपने जीवन को और अपने समय को भरपूर जीना चाहिए | छोटी बड़ी खुसीओं को भरपूर जीना चाहिए | सकारात्मक बातें, खुसी के बाहाने ढूंड कर खुश रहना चाहिए |

3) Practice Tough Love आत्मअनुशासन का पालन करना

ऑथर Tough Love आत्मअनुशासन को केह रहे हैं | आत्मअनुशासन ही वो गुण है जिससे इंसान अपने समय का सही इस्तेमाल करना सीखता है | अपनी कामो की प्राथमिक्त्ता बनाता है | और सही से काम करना, लोगों से सही बरताव करना, सकारात्मक विचार रखना वो सब सीखता है |

जब हम खुदके साथ थोडा सख्त होते हैं, तो जीवन हमारे लिए आसान हो जाती है | रोज़ के फैसले, आदतें ही हमारे जीवन को आकार देते हैं | जब हम आसान choices के बदले कुछ मुस्किल चुनाव करते हैं जो हमारे भले के लिए होता है, तो लम्बे समय में वो हमे बेहतर परिणाम देती है | जितने भी माहान लोग हैं वो भी माहान इसी आदत की वजह से बन पायें हैं |

4) See Your Troubles As Blessings अपनी परेशानियों को आशीर्वाद की तरह देखें

जीवन में आई परेसानियों की वजह से हमे कितना नुकशान हुआ था, इसी पर हमेसा हम इंसानों का ध्यान जाता है | पर इस चीज को हम भूल जाते हैं की वही परेसानी हमे कितना कुछ सिखा कर गयी है |

हकीक़त में सफलता का सफ़र असफलता से ही सुरु होती है | असफलता हमे सफल और दुःख हमे समझदार बनाता है |

आसान स्तिथि से हम जीवन में बेहतर नहीं बनते | बल्कि जीवन में बेहतर बदलाव मुस्किल परिस्तिथि का सामना करने के बाद ही होती है | इसिलिए अपनी परेसानी को आशीर्वाद की तरह समझना चाहिए जो आपको सफल और सझ्दार बनाने के तरफ लेकर जाती है |

5) Bless Your Money पैसों को आशीर्वाद दें

जब हम पैसे खर्च करके groceries खरीदतें हैं, तब हमे उन लोगों को दुआ देना चाहिए जिनके पास ये पैसे जा रहा है | क्योंकि मेहनत करके किशान फसल उगाता है, दूकानदार इसे हम तक लाता हैं और फिर हम आसानी से इसे खरीद पाते हैं | 

वैसे ही जब हम bills भरते हैं, या बच्चो की पढाई की फीस भरते हैं | तो इसमें सुकरगुज़र होना चाहिए की हमे अच्छी service मिल रही है, बच्चो कों अच्छी शिक्षा मिल रही है |

पैसे तो किसी ना किसी रूप से हमारे पास वापस आ ही जायेंगी | पर जब हम किसी को पैसे देते हैं, तो बदले में जो service मिल रही है उसे दुआ देनी चाहिए | कहा भी गया है ”जो हमारे पास से जाता है वही लौटता भी है ” |

6) Get Behind People’s Eyeball एक अच्छा श्रोता बनो

उपरवाले ने हमे दो कान और एक मुह क्यों दिया है ? क्योंकि जितना हम बोलें उससे दो गुना हमे सुनना चाहिए | जब हम दुसरों की बात सुनते हैं और उनके नज़रिए को समझते हैं तो उनके साथ हमारी bonding अच्छी और गहरी होती है | हर कोई दुसरो से प्यार और अच्छा रिश्ता रखना चाहता है | उसके लिए पहले उसे एक अच्छा listner बनना पड़ेगा |

जब हम दूसरों को सुनेगें, समझेंगें तभी दुसरे हमे पसंद करेंगे | इससे फिर एक अच्छा communication बनेगा और हम काफी अच्छी चीजें भी सिख पायेंगे |

7) List Your Problem अपनी परेशानियों के सूचि बनायें

“एक समस्या जो अच्छी तरह से बताई गई है वह अब ऐसी समस्या है, जिसका हल आधा निकल चूका है ” ~ Chales Kettering

दिमाग हमारा सबसे अच्छा मित्र भी है और सत्रु भी | जो बात हमें याद रखनी चाहिए वो भूल जाता है और जो भूल जाना चाहिए उसे वो याद रखता है | इसिलए ऑथर कहते हैं अपनी सारे परेशानियों को एक कागज़ पर लिख लें | जिससे आप हल्का महसूस करेंगें और उन परेशानियों को सही तरीके से समझ कर सुलझा पायेंगें |

कई सफल लोग इस technique का इस्तेमाल करते हैं | Bruce Lee कहते हैं वो जब अपनी परेशानीयों को लिख लेते हैं, तब उन्हें पता चलता है की उनमें से तो कुछ चिंता करने के लायक ही नहीं है | और उनमें से कुछ परेशानियों का कुछ किआ नहीं जा सकता और बचे हुए परेशानी अपने आप समाधान बता देती है |

8) Carry A Goal Card खुद के साथ लिखित लक्ष्य कार्ड रखें

जैसे सूरज की रौशनी कई जगह पे पड़ती है | इसीलिए उसकी पॉवर का पता नहीं चलता | पर जब उसकी रौशनी को magnifying glass से एक जगह केन्द्रित किआ जाए तो वो किसी भी चीज को जला सकती है | उसी तरह हम इंसान के अंदर बहोत शक्ति होती है | पर हम हमेसा अपना ध्यान कई चीजों में बाटतें रहते हैं | और यही कारण है के हम हमारे सही लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते |

इसीलिए ऑथर कहते हैं हमे अपने पास एक card रखना चाहिए जिसपे हमारा goal लिखा होना चाहिए | जिससे फिर हम हमेसा अपने लक्ष्य के बारे में सोचेंगे और उस पर काम करेंगें | सफल लोग की ये विशेस गुण होता है की वो हमेसा अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर रखते हैं | ध्यान भटकाने वाली चीजों से वो खुदको दूर रखते हैं और अपना ध्यान उन चीजों की तरफ रखते हैं जो उन्हें उनके लक्ष्य की तरफ ले जाता है |

9) Make A Journal जर्नल लिखना

जर्नल और डायरी में फर्क होता है | डायरी में हम डेली की बातें लिखतें हैं | पर जर्नल में डेली की बातें लिखते तो हैं, पर उसे विश्लेषण भी करते हैं, की दिन भर क्या क्या किया, क्या सही से किया और क्या नहीं | जिसकी वजह से हम काफी चीजें सीखते हैं और गलती करना भी कम करते जातें हैं | इसीलिए ऑथर कहते हैं, हमे रोजाना कम से कम 15 min जर्नल लिखनी चाहिए |

10) Practice The Action Habit एक्शन हैबिट का अभ्यास करें

ज्ञान होना अच्छी बात है, पर वो तब तक काम नहीं आएगा जब तक उसका इस्तेमाल ना हो | इसीलिए ऑथर robin sharma ज्ञान को real power नहीं कहते, action लेने को real power कहते हैं | बड़ी बड़ी बातें करना, सपने देखते रहने से आप बेहतर जीवन नहीं जिओगे | जीवन में बड़े बदलाव तब होते हैं जब सही और जरुरी action लिया जाए | जो आराम दायक है वो कदम नहीं, जो जरुरी है वो action ही इंसान को बेहतर और सफल बनाता है |

11) Learn To Say 'No' Gracefully अपनी कामो को प्राथमिकता दें

कई साल पहले एक राजा के पास एक बेहतर तलवार बनाने वाला था | वो 90साल का बुढा होने के वाबजूद भी बहोत अच्छी तलवार की धार बना लेता था | तो राजा ने उससे एक दिन पूछा तुम अपने काम में इतने अच्छे कैसे हो? क्या तुम्हे कोई ख़ास गुण मिली है ? तो उस बूढ़े इंसान ने जवाब दिया में जब 21 साल का था तभी से इस तलवार तेज़ करने के काम में जुटा रहा | मे अपना पूरा ध्यान बस अपने काम में ही देता हूँ | जो चीज तलवार नहीं तो में उसे देखता भी नहीं हूँ | यही वजह है की आज भी अपने काम में इतना माहिर हूँ |

ये काहानी हमे ये सिखाती है की हमे अपने प्रमुख कामो को चुनना और उसी पे अपना पूरा ध्यान देना चाहिए | सफल लोगों की यही विशेस गुण होती है की वो अपना ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों में लगाये रखते हैं | 

जब हम अपनी प्राथमिकता नहीं जानते तब हम ऐसे समय बर्बाद करते हैं | और फिर निराशा हाथ लगती है | इसीलिए अपने लक्ष्य को जाने और उसे पूरा करने के लिए वो सारे जरुरी कामो की सूचि बना कर उसमे एक जुट हो जायें |

12) Develop Your Talent अपनी प्रतिभा का विकास करें

कई हज़ार साल पहले हर किसी में अपार शक्ति थी | पर उनमे से कुछ अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल कर रहे थे | इसीलिए भगबान ने इन शक्ति को लेकर कहीं छुपा देने का फैसला किया | तो भगबान के सलाहकार ने कहा की आप इसे जमींन के अंदर गहरी गड्ढे में गाड दीजिये | तो भगवान जवाब दीये, कोई गहरी खुदाई करके इसे ढूंड लेगा | तो दुसरे सलाहकार ने कहा इसे समुद्र के गहराई में रख दीजिये | इससे फिर भगबान ने कहा कोई गहरी डूबकी लगाके इसे हासिल कर लेगा | और एक ने सुझाव दीया की आप इसे उचें पाहाड की चोटी पे रख दीजिये | तो भगबान ने मना किआ और कहा कोई उची चढ़ाई करके इसे ढूंड लेगा |

काफी सोचने के बाद भगबान ने इसे हर इंसान के मन में छुपा देनेका फैसला किआ | क्योंकि इंसान हर जगह इस असीम शक्ति को ढूँढेगा पर अपने मन में नहीं | इस कहानी का मतलब है की हर इंसान में असीम शक्ति है पर छुपी हुयी है | कुछ ऐसी अनोखी गुण है जिससे सिर्फ उसका जीवन नहीं बलकी दूसरों का जीवन को भी बेहतर कर सकता है | इसीलिए अपनी उस गुण को पहचाने और उस पर काम करें |

जितने भी महान लोग इस संसार से गए या हैं, उन सबने अपनी गुण को पहचाना और उसे निखारा | जिससे पूरी दुनीया को फायदा हुआ है |

13) Cure Your Monkey Mind अपने भटकते मन को संभाले

ऑथर रोबिन शर्मा केहतें हैं, जीवन को सही से जीने के लिए हमे हर पल को जीना होगा | और ये तभी संभव है जब हम उसी लम्हे में रहेंगे | पर हमारा मन हर वक़्त इधर उधर भटकता रहता है | जैसे बंदर एक जगह से दूसरी जगह उछलता रहता है | उसी तरह हम हमेसा आने वाले समय के बारे में सोचते रहते हैं | जैसे office जाते समय रास्ते के नज़ारे को enjoy करने के वजाए, office में क्या होगा, बॉस क्या बोलेंगे | यही सब सोचते हुए जाते हैं | आज खाने में क्या बना होगा या बच्चे school में क्या कर रहे होंगे आदि सोचते रहते हैं |

ऑथर इस भटकते मन को आज के लम्हे में रखे कैसे उसका समाधान बताते हैं | वो है हमे कोई भी एक book पढनी चाहिए | और जब उस book को पढ़ते समय मन भटके तो तुरंत book में निशान लगा दें | जितने बार मन भटकेगा उतनी बार निशान लगाते जायें | इससे हमे पता चलेगा हमारा ध्यान कितना कम है और हम इसे धीरे धीरे ठीक करते जायेंगे | और ऐसे ही हम बर्तमान के समय को भरपूर जीना सिख जायेंगे |

14) Write A Legacy Statement अपनी विरासत बनाये

ऑथर legacy लिखने पे जोर देते हैं, और ये अभी से लिखना सुरु करें नाकि 10 साल बाद | आप अपनो के लिए क्या छोडके के जाओगे, क्या खूबी है आपमे जो आप उन्हें देना चाहोगे | आपके जानेके बाद भी वो आपसे सिख सके, उसके लिए आप एक डायरी लिखें या जर्नल लिखें | जो भी आप बताना या सीखान चाहते हो वो विरासत आज से बनाना सुरु करें | ताकि सालों तक आपके अपने और दुरसे आपसे सिख लेते रहें |

15) Practice Meditation ध्यान का अभ्यास करें

हम एक शोर गुल के जगह में रहते हैं, जहां सुबह से शाम तक कई आवाज़े सुनाई देती है | ऐसे में हमारे मन में कई तरह के बातें चलने लगते हैं और हम अपने काम में पूरी तरह concentrate नहीं कर पाते हैं | इसीलिए ऑथर ध्यान का अभ्यास करने को केहते हैं | रोज़ाना 20 min meditation आपके पुरे दिन को बेहतर बना देगा |

आप अपने काम में ज्यादा focus रह पाओगे, अपने रिश्तों को ज्यादा बेहतर कर पाओगे, अकेले में भी खुस रहना सिख पाओगे | क्योंकि meditation आपको अंदर से शांत करना सुरु कर देगा |

Who Will Cry When You Die Book के Keypoints

रोबिन शर्मा ने Who Will Cry When You Die Book में कई सारे बातें बताई हैं | जिसे जानकर आप अपना जीवन बेहतर बना पाओगे | और इससे दूसरों का जीवन में भी अच्छे असर पड़ेगा | मुख्य बातें इसमें हैं की आप अपने जीवन का लक्ष को जाने | और उस पर काम करें, साथ ही साथ जो भी वरदान आपके जीवन में मिले हैं जैसे की आपका परिवार आपके बच्चे उनकी कदर करें |

अपनी स्वास्थ का ध्यान रखें जैसे कोई मंदिर का ध्यान रखता है | अपना focus level बढ़ाएं और अपनी समय का सही उपयोग करें | महान लोगों की जीवनी को पढें, अच्छी movie देखें | जिससे आपको प्रेरणा मिल सके | और तो और आप इस book में अपने emotion को कैसे सही रख सकते हैं ये भी सिख पायेंगे | जैसे छोटी छोटी बातों को लेके complain ना करें | उन चीजों से अपना मन खराफ ना करें जो आपके बस में नहीं है बदलने की | बेकार की चीजों में अपनी शक्ति को खर्च ना करें |

अपनी अंदर छुपी खास गुण को पहचाने और उसपे काम करे | ताकि आप दूसरों के लिए एक मिशाल रख सको जिससे फिर आप याद किये जाओगे |

Conclusion सारांस

आशा है आपको Who Will Cry When You Die Book Summary in Hindi अच्छी लगी होगी | और आपको काफी कुछ सिखने मिला होगा | इस book में ऑथर रोबिन शर्मा ने बहोत सारी बातें और lesson बताएं हैं जो हमे जीवन के हर मोड़ पे काम आएगी | आप इस book जरुर पढ़े, इस book का link निचे दिया गया है |

Buy Who Will Cry When You Die Book

अन्य Robin Sharma Book Summary के सुझाव

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*