YOUR EXISTING AD GOES HERE

डीप वर्क Deep Work Book Summary in Hindi – Cal Newport

Deep Work Book Hindi Summary
YOUR EXISTING AD GOES HERE

अभी के सदी में कोई काम में पूरा मन लगाना और अपना best देना काफी rare हो गया है | इस distraction से भरी दुनीया में लोग अपना ध्यान और प्रतिभा खोते जा रहें हैं | इसीलिए डीप वर्क को rare skill कहा जाता है | जो अपनी पूरी एकाग्रता के साथ काम करता है वही कुछ असाधारण कार्य कर जाता है |

काल न्यूपोर्ट की लिखित Deep Work पुष्तक में डीप वर्क की क्या विशेसता है और उसमे माहिर होने के तकनीक को सिख पायेंगे |

Deep Work क्या है?

कोई भी काम को 2 तरह से किया जाता है, 1) Shallow Work, 2) Deep Work
Shallow work वो है जिसमे काम करते समय दुसरे चीजों पे भी ध्यान देते रहना | जैसे की मेल चेक करना, किसी msg का reply देना | social media खोल कर देखना | कई सारे काम एक साथ करना | जिसे लोग multitasking भी केहते हैं |

Deep Work है कोई एक काम एक time में पूरा ध्यान देकर करना | बिना किसी भी distraction के काम को करते जाना जब तक की काम पूरा ना हो जाए | जिसमे वो अपनी पूरी क्ष्यमता को लगा देता है जिससे उसकी skill भी improve होती है और वो ऐसा काम कर जाता है जिसे दुसरे लोग कॉपी नहीं कर सकते |

Deep Work Hindi Summary

Deep Work क्यों जरुरी है ?

Deep Work Hindi Summaryजो भी काम हम shallow तरीके से करते हैं वो कुछ साल बाद automatic हो जाएगा या फिर कुछ machinary से replace हो जाएगा | इसीलिए shallow work में कोई भबीष्य नहीं है | अगर किसीको इस तेजी से बदल रही technology वाले दुनीया में अपना मक़ाम बना है तो उसे डीप वर्क आनी चाहिए | क्योंकि ये एक rare skill है |

इस competition भरे दुनीया में दो तरह के लोग अपना मक़ाम बना सकते हैं | पहला जो नयी नयी technology को तेज़ी से सिख कर कामों को बेहतरी से कर सके और दूसरा वो जो अपने field में master हो | मुस्किल से मुस्किल काम को हाथों में लेना और उसे सही समय पर ख़तम करना ही एक इंसान को सही मायने में विजेता बना सकता है | इसीलिए अपने field में expert बनना है तो बिना distract हुए कामों को पूरा ध्यान लगा कर करना सीखना होगा |

तभी वो इंसान अपनी सही पहचान बना पायेगा | जो अपने field में expert होना चाहते हैं, जो अपने business को grow करना चाहते हैं या फिर वो लोग जो असाधारण परिणाम लाना चाहते हैं उन्ही को ये Deep Work कला सीखना जरुरी है |

Deep Work के फायदे ?

  • एक समय में एक ही काम करने से Productivity बढ़ेगी और quality भी बेहतर होगी |
  • अपने काम करने की क्ष्यमता का पूरा उपयोग किया जा सकेगा जिससे आपके skill improve होगी | और आप एक high performer बन पाओगे जिसकी कोई कॉपी नहीं कर पायेगा |
  • Distraction ना होने की वजह से काम को कम समय के अंदर ख़तम किया जा सकेगा | चाहे वो अपने जॉब में बेहतर होना हो या पढाई कर के कोई exam crack करना | डीप वर्क ही वो technique जिससे कम समय में अधिक चीजें cover हो जायेंगी |

Shallow Work बुरा क्यों है ?

इसका कारण है Attention Residue | मतलब जब हम एक काम कर रहे होते हैं और उस वक़्त दुसरे काम पे ध्यान देते हैं | और फिर वापस अपने पहले काम को करते हैं | तब हमारा दिमाग पूरी तरह से पहले काम पे वापस नहीं आ पाता | ध्यान का 20% दुसरे काम पर ही रहता है | जैसे की आप किसी project पे काम कर रहें हैं और उसी वक़्त आपके phone पे msg आया |

आपने msg चेक किआ फिर अपने project पे काम करने लगे | ऐसे में आपका ध्यान msg पर कुछ देर के लिए रहता है | जिससे आप अपने potential level का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाते | ऐसे shallow work से गलतियां होने के chance भी रहती है | और काम को पूरा करने में वक़्त भी ज्यादा लगता है | इसीलिए high performer बन्ने के लिए shallow work बिलकुल सही नहीं है |

असाधारण वही कर जातें हैं जो लोग अपने potential का पूरा इस्तेमाल करते हैं और अपने ध्यान को अपने goal पर ही रखते हैं |

डीप वर्क कैसे काम करता है ?

हमारा दिमाग भी muscle की तरह काम करता है | मतलब जैसे muscle का कोई हिस्सा जितना इस्तेमाल होता है वो उतना मज़बूत होता है | उसी तरह दिमाग में न्यूरॉन सर्किट होती है | जब हम shallow work करते हैं तो वो न्यूरॉन सर्किट मज़बूत होता है | अगर हम बार बार कई कामो में ध्यान देते रहते हैं तो ये हमारे दिमाग को उसी तरह के काम की आदत डाल देती है | और आप सोचते हो की अचानक एक दिन आप पूरा ध्यान लगा कर एक काम को करके असाधारण परिणाम ले आओगे तो ये मुस्किल होता है |

क्योंकी जैसे जिम में जा कर अगर आप thermacol से बने equipment से exercise कर रहे हो और सोचोगे की आप बहोत strong और powerful बन जाओगे तो क्या ऐसा हो सकता है, नहीं ना | उसी तरह बार बार ध्यान भटका के काम करने की आदत होने की वजह से आप कभी अचानक अपना ध्यान एक काम में नहीं लगा पाओगे |

पर अगर आप चाहे छोटा काम करो या बड़ा जब आप अपना पूरा ध्यान उस काम पे ही रखते हो | बिना कोई भी चीजों से ध्यान भटकाए तो आपका दिमाग का न्योरोल सर्किट मजबूत होने लगता है | और उस पर एक myline नाम का white tissue जमने लगता है | myline का जमना बहोत अच्छा होता है, क्योंकि ये white tissue एक insulator की तरह काम करता है | ये आपकी ध्यान लगाने की क्ष्यमता को ज्यादा बढा देती है | इसीलिए फिर आप और ज्यादा focus लगा के काम करने लगते हो | जो काम लोग हफ्तें लगाते हैं ख़तम करने में आप वो घंटो में ख़तम कर पाते हो |

Deep Work के 4 नियम

डीप वर्क valuable है, ये बात जानना आसान है | पर मुस्किल है इसे अपनी आदत में लाना | क्योंकी अधिकांस लोग distraction के सिकार हैं | वो multitasking के आदि रह चुके हैं | पर जैसे कोई भी skill को अभ्यास के द्वारा सिखा जा सकता है | उसी तरह डीप वर्क के 4 नियम को मान कर चलने से डीप वर्क में माहिर हुआ जा सकता है | और वो 4 नियम हैं :

  1. Work Deeply गहनता के साथ कार्य करें
  2. Embrace The Boredom बोर्डम को गले लगाएं
  3. Quit Social Media सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंद कर दें
  4. Drain The Shallows सतही कार्य से छुटकारा पाएँ

# Rule 1 Work Deeply गहनता के साथ कार्य करें

पूरा ध्यान लगा कर एक ही काम करना | ऐसा करने के लिए बहोत सारी इच्छाशक्ति की जरुर पड सकती है | पर जब हम कोई routine बना लें या कोई ritual को follow करे तो काम को पूरा ध्यान लगाके करना आसान हो जाता है | और धीरे धीरे ये हमारे आदत में सामिल हो जाता है | अधिकांस सफल लोग अपनी पुरे दिन के कामों को एक routine में करते हैं | कई ritual बनातें हैं, तभी वो इतने सफल हो पाते हैं |

अगर आप हमेसा distract हो कर काम करते हो और सोचते हो की जरुरत पड़ी तो आप एक दिन पूरा ध्यान लगाके काम कर लोगे | तो ऐसा होना सम्भब नहीं है | अच्छा होगा की आप छोटे छोटे ritual बनायें और अपने कामो को उसी ritual से follow करते चलें |

#Rule 2 Embrace The Boredom बोर्डम को गले लगाएं

अभी के टाइम में technology के हम इतने आदि हैं की अगर थोडा भी बोरियत हुयी तो internet इस्तेमाल करने लगते हैं | हमारा दिमाग हमे distraction का डिमांड करता है | पर डीप वर्क के लिए बोरियत को अपनाना सीखें | क्योंकि कुछ वक़्त दिमाग पूरी potential के साथ काम करता है | और कुछ time कुछ ना करना से वो अपनी energy को regain कर सकता है |

जब भी बोरियत हो तो एक गहरी सांस लें | छोटा walk या हलकी फुलकी exercise कर लें | मन को समझाएं जो चाहिए या जो सोचना है उसके लिए बाद में आप time निकालेंगे | इससे धीरे धीरे डीप वर्क की कला को सिख लेंगे |

#Rule 3 Quit Social Media सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंद कर दें

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना इतना आम हो गया है के इसके बिना समय बिताना लोगों को मुस्किल लगता है | पर यही लोगों की बहोत कीमती समय को खा जाता है | इसीलिए ऑथर सुझाव देते हैं सोशल मीडिया को छोड़ दें | जिससे आप अपना limited time और ध्यान को अपनी जरुरी कामों में लगा सकते हैं |

#Rule 4 Drain The Shallows सतही कार्य से छुटकारा पाएँ

आप अपने समय का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप एक सही routine से करते हैं | एक अच्छा product/service बनाने के लिए आपको अपना ध्यान को भटकने से रोकना होगा | इसीलिए जब भी डीप वर्क के लिए बैठे सारे छोटे छोटे distraction को हटा दें | सारे जरुरी चीजों को पास में रख लें ताकि आपको बार बार उठना ना पड़े |

Deep Work कैसे करें ?

ऑथर ने अपनी पुष्तक Deep Work में इसके फायदों और जरुरत बताने के साथ कई practical तरीके भी सुझाएँ हैं | कोई भी skill एक बार में हासिल नहीं हो सकती | बार बार quite करने का मन भी करेगा | पर कोशिस करते रहने से आप उस skill को सिख ही जातें हैं | उसी तरह डीप वर्क की skill को आप सिख सकेगें | जिसे आप 4 तरीके से कर सकते हैं |

1.Monastic 2.Bimodal 3.Rhythimic 4.Journalism

1. Monastic Approach

जैसे एक संत सब कुछ छोड़ कर जंगल में चला जाता है और वहां बैठ कर ध्यान लगाता है | डीप वर्क approach कुछ इसी तरह का है | जिसमे आप अपने आपको सब लोगों और distraction से दूर कर लेते हो | और एक isolated जगह जा कर कर डीप वर्क करते हो |

बिल गेट ने जब microsoft की सुरुआत में काम कर रहे थे, तब वो सब से दूर रह कर सिर्फ coding पे ध्यान दे रहे थे | वो अपने काम करने में इतने खो गए थे की कई बार keyboard के पास ही सो जाते थे | फिर कुछ घंटे का नींद लेकर दुबारा coding करने लगते थे | इसीसे फिर वो microsoft की basic programming की निब रखे | और आज वो इतना कामयाब हो पायें हैं |

2. Bimodal Approach

इसमें आप हफ्ते के कुछ दिन या कुछ घंटे isolated हो कर डीप वर्क करते हैं | और बाकी के समय normal तरीके से काम कर सकते हैं | जैसे घर में ऐसा कोई जगह fix कर लें | जहां आप बिना distract हुए सिर्फ अपने goal पे काम करोगे | और दूसरा कुछ नहीं |

3. Rythimic Approach

इसमें आप कोई time block बना सकते हो | रोज या हफ्ते में कुछ दिन fixed time पे आप डीप वर्क का schedule रख सकते हो | और उसी time block पे सिर्फ डीप वर्क कर सकते हो | जिससे आप अपने flow में रहोगे और काम सही से होता रहेगा | ज्यादा तर लोग सुबह ज्यादा energetic होते हैं | तो आप सुबह के कुछ घंटे fix करदो डीप वर्क के लिए |

4. Journalism Approach

जैसे journalism में जब भी कोई नयी स्टोरी आती है, तो उसे तुरंत process किया जाता है | उसी तरह दिन में जब भी आपको मौका मिले आप डीप वर्क में लग सकते हो | चाहे वो कुछ घंटे के लिए हो, आप कभी भी कहीं भी डीप वर्क सुरु कर सकते हो |

Shut Down

डीप वर्क करने के बाद माइंड थक जाता है | इसीलिए काम ख़तम करके खुद को rest दें | रोजाना हम कुछ ही घंटे डीप वर्क कर सकते हैं | क्योंकी हमारे दिमाग का focus level limited होता है | 1 घंटे का डीप वर्क 3 घंटे का shallow work से कहीं ज्यादा effective है | इसीलिए काम में shutdown भी होना जरुरी है |

काम ख़तम करके अपना laptop या book बंद करदें और खुदको relax करें | जिससे आप अपनी energy को regain कर पायेंगे | और दुसरे दिन दुबारा डीप वर्क पे जा सकेंगे | बहोत से लोग होते हैं जो काम ख़तम कर के घर आने के बाद भी काम के बारे में सोचते रहते हैं | जिससे वो relax नहीं रह पाते | और उनका दिमाग को आराम नहीं मिल पाता |

जैसे मेहनत भरा काम करने के बाद पूरा आराम करना जरुरी है | वैसे ही डीप वर्क के बाद पूरा chill करना जरुरी है | काम ख़तम तो उसके बारे में सोचना बंद करो | और खुद को पूरी तरह आराम दो | तभी आप और बेहतर काम कर पाओगे |

Conclusion सारांस

डीप वर्क एक rare skill है, जिसे सिख कर आप अपने potential के चरम शीमा तक पहोंच सकते हैं | आप अपने जानने वालों में कितने लोगों को जानते हैं जो डीप वर्क करते हैं | बहोत कम या नाके बराबर ही लोग आपको मिलेंगे जो डीप वर्क करते हों | इसीलिए जब आप डीप वर्क करने लगोगे तब आप एक अच्छी service या product बना पाओगे |

डीप वर्क करने के लिए एक चीज जानना बहोत जरुरी है वो है आपका लक्ष्य | आपको क्या हासिल करना है | कोई exam crack करना है या जॉब में कोई पोस्ट हासिल करना है | अपना लक्ष्य निर्धारित करें और डीप वर्क की skill को अपना लें |

सुरुआत में काफी कठिनाई आयेंगी पर आप बार बार कोशिस करके इन्हें पार कर जायेंगे | Deep Work पुष्तक में काल न्यूपोर्ट ने कई सारी तकनीक बताई हैं जिससे आपको डीप वर्क करना आसान कर देगा | आप इस पुष्तक को जरुर पढ़े | आप इस rare डीप वर्क स्किल को सिख कर अपनी जीवन को काफी बेहतर बना पायेंगें | book खरीदने की link आपको निचे मिल जाएगा |

Book Link :Buy Deep Work

पूरा Deep Work Hindi Summary पढने के लिए धन्यबाद | आशा है आपको ये summary से काफी कुछ सिखने को मिला होगा |

धन्यवाद !

अन्य Book Summary के सुझाव

 

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*