YOUR EXISTING AD GOES HERE

David Goggins Can’t Hurt Me Summary Hindi – डेविड गोगिंस की कहानी

Can't Hurt Me Summary in Hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Can’t Hurt Me Summary in Hindi

ये बुक एक ऐसे इंसान के बारे में है जिसे बचपन में बहोत तकलीफें सही, जो abuse हुआ था | मानसिक और शारीरिक तनाव से गुज़रा था और अपनी भारी वजन की वजह से परेसान रहा | एक मामूली इंसान से एक असाधारण इंसान बन्ने की कहानी है डेविड गोगिंस की | You Can’t Hurt me डेविड की जीवन की कहानी को दर्शाती है |

ये बुक बताती है कैसे self-discipline, mental toughness, hardwork से एक नाज़ुक इंसान अमेरिका का सबसे fittest atletic में transform हो गया | एक overweight, depressed इन्सान से record-breaking athlete, inspiring military leader and world class trainer की journey को लिखी गयी है इस बुक में |

David Goggins कोन हैं?

DAVID GOGGINS एक retired Navy SEAL हैं और एक लौते U.S. Armed Forces के member हैं, जिन्होंने SEAL training, U.S. Army Ranger School, और Air Force Tactical Air Controller training को पूरा किया है | Goggins ने 60 से भी ज्यादा ultra-marathons, triathlons और ultratriathlons पूरा किया है | 17 घंटे में 4,030 pull-ups करके उन्होंने Guinness World Record बनाया है |

वह एक motivational speaker भी हैं, जिन्होंने Fortune 500 कंपनियों, पेशेवर खेल के टीमों के कर्मचारियों, और देश भर में सैकड़ों हजारों छात्र के साथ अपनी कहानी साझा की है।

Can’t Hurt Me book में आपके लिए क्या है?

Can’t Hurt Me book में डेविड अपनी lifejourney, struggle और unstoppable mindset को कैसे बनाने में कामयाब रहे वो बताये हैं | डेविड चाहते हैं लोग अपनी limit को push करके अपनी maximum ability को पा सके और extraordinary बन सकें |

लोगों की average mindset को बदल कर एक winner mindset बनाने में ये बुक focus करती है | आप भी एक winner mindset बनाना चाहतें हैं और अपनी ability को maximum करना चाहतें हैं तो ये बुक आपके लिए है |

इस बुक में 11 chapters दिए गए हैं और हर chapter के अंत में एक challenge दी गयी है | जिसे face करके आप अपने जीवन को और बेहतर कर पाएंगे | तो चलिए इस समरी को सुरु करते हैं |

Chapter 1: I Should have been a statistic

Goggins का बचपन दुसरे बच्चो की तरह नहीं था | जैसे दुसरे बच्चे हस्ते खेलते मजे से बचपन को जीते हैं | पर डेविड को ऐसी बचपन नहीं मिली थी | उनके पिता उन्हें बहोत abuse करते थे, वो अपने पिता के पास एक गुलाम की तरह रहते थे | उनके पिता हिंसक थे वो हर एक छोटी छोटी बात पे उन्हें और उनके माँ को बुरी तरह मारा करते थे | डेविड के पिता किसी भी ऐसी चीज में पैसे खर्च करना जरुरी नहीं समझते थे जिनमे उनका निजी फायदा ना हो | इसीलिए वो लोग कभी डॉक्टर के पास इलाज के लिए नहीं जा पाते थे |

जब David आठ साल के थे तो उनकी माँ उसके पिता से तंग आ चुकी थी। वो उसे लेकर Indiana चली गयी। लेकिन वहाँ उनकी जिंदगी और भी बदतर हो गयी। वहाँ David अकेला अश्वेत लड़का था। सब लोग उससे नफरत करते थे। और हमेशा Negro कहकर बुलाते थे और बहुत से लड़के उसे bully करते थे। बहुत बार उस पर gun भी तान देते थे, और उसके साथ मार -पीट करते थे।

अपने पिता के हाथों झेले abuse के कारण David को trauma के symptoms आने लगे, वो हकलाने लगे | इसके साथ भेद-भाव और bullying के कारण उसे stress और depression हो गया। डेविड के बाल गिरने लगे और skin पर सफ़ेद चकते भी पड़ने लगे। उनका confidence गिर गया था और वो हीन भावना से पीड़ित हो गये थे | जिसकी वजह से वो हमेशा दुखी रहने लगे थे।

Challenge 1:

ऐसे काम की लिस्ट बनायें जो आपके लिए challenge है | कोनसी बात आपको रोक रही है | क्या बहाने आप बना रहे हैं | क्या परेशानी या limitations आज आप face कर रहे हैं | खुदको रोके नहीं, खुदके साथ अच्छे बन्ने की कोसिस भी ना करे | जब उन सारी बातों को औ चीजों को जानेगें तभी आप उसे बदल पाएंगे |

Chapter 2: Truth Hurts

जिंदगी मुस्किल है ये हमेसा आपके साथ fair नहीं होगी | जो भी आपके साथ हो रहा है वो आपकी वजह से ही हो रहा है | आपके जीवन में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए आप खुदको जिम्मेदार ठहराएं | इससे आपकी जिंदगी आपके control में रहेगी |

अगर आप केहतें हैं लोग आपके failures के लिए जिम्मेदार हैं, तब आप अपने जीवन का control दूसरों को दे रहे हैं | और ये बात आपके लिए खतरनाक है | कोई भी आपके जीवन को control नहीं करते हैं सिर्फ आप इसके लिए जिम्मेदार हैं |

गोगिंस ने जब अपने जीवन को बदलने का सोचा तब वो एक नए ritual का सुरुआत किये | ritual ये था की वो हर रात अपने चेहरे और सर को shave करते | वो खुदके साथ real रहते, खुदसे जोर से बोलते वो कहाँ गलत जा रहे हैं | वो goal set करते और उसे अपने accountabilty mirror में चिपका देते, जिस mirror को देखकर वो रोज़ shave किया करते थे | ताकि वो रोज़ अपने goal के लिए खुदको जिम्मेदार ठहरा सके |

अपना बिस्तर रोज़ ठीक करना जैसे मिलिट्री में हो, घास काटना, बर्तन धोना, रोज़ shave करना ये सब बातें उनके जीवन में बदलाव लाता गया और उन्हें खुदके साथ real बनाया |

आप क्या हो और क्या बनना चाहते हो | पहले खुदको जानो और उसे पूरी सच्चाई से उस बात को अपनाओ | अगर आप mirror में देखते हो और आपको एक मोटा इंसान नज़र आता है | तो ये मत कहो की मुझे कुछ वजन कम करना है बल्कि पहले खुदको वैसे ही accept करो जो आप हो | अब कदम उठाओ खुदको बदलने की तरफ यानि exercise करना, running करना सुरु करो | खुदको challege करो और एक purpose के साथ action लेना सुरु करो |

Challenge 2: अपनी insurities, dreams, goals को एक कागज़ पर लिखो और mirror पे चिपका दो | जो बदलाव लानी है उसे जानो और खुदको याद दिलाओ की अभी और सिखने की जरुरत है |

कान्ट हर्ट मी खरीदें

Chapter 3: The Impossible Task

डेविड ने खुदको discomfort खोजने में train किया | डेविड जब तक अपने standard पे खरे नहीं उतरते, तो वो accountability mirror को face कैसे करते ? इसीलिए ये चीजें उन्हें track पे बनाये रखने में मदद करती रही | रोज़ accountability mirror को face करना, खुदको face करना उन्हें हमेसा uncomfortable situation से लड़ने के लिए प्रेरित करता रहा | वो tough और resilant होते गए और अपने goal को achieve करते गए |

हम हमेसा से यही सुनते आये हैं दुःख अच्छा नहीं होता है, सुख की जिंदगी जियो | यहाँ तक की मरने के बाद भी लोग स्वर्ग की कामना करते हैं | पर सच बात ये है की मरे बिना स्वर्ग भी नहीं मिलता | तो इससे ये समझिये की खुदको uncomfortable situation में डालना सीखें | लोहा तपेगा नहीं तो ढलेगा कैसे ?

इसीलिए गोगिंस केहते हैं हमे uncomfortable situation से प्यार करना चाहिए | कुछ ऐसी चीजें ढूंढे जिसे करना मुस्किल हो और इसका सामना करके आप भी tough बनते जायेंगे | लगातार प्रयास करके अपने comfort zone से बाहार निकलते जाएं |
Challenge 3:
अपनी journal में उन बातों को लिखना सुरु करें जो आपको करना पसंद नहीं है, आपको uncomfortable बनाती है | पर वो बातें, वो चीजें करना आपके लिए अच्छी हैं !

Chapter 4: Taking Souls

जीवन में जो कुछ भी होता है वो आपका mind game है | इस chapter में डेविड अपनी seal training की hell week के बारे में बतातें हैं जो शारीरिक तौर पे मज़बूत परखने के साथ साथ मानशिक रूप से कितना मज़बूत हैं उसकी भी कसौटी लेता है |
seal training recruits physically stong होतें हैं, पर hell week ऐसे बनाया गया है जिसमे participants की character, determination, mental strength को परखा जाता है | डेविड के हिसाब से उनकी team को ऊपर उठाने के लिए और उनमे नया जोश भरने के लिए taking soul concept बहोत crucial था |

training के दौरान एक instructor थे जिन्हें डेविड psyche pete कहते थे | और वो डेविड और उनके team के प्रति बहोत rude थे | पर डेविड team leader होने के नाते बहोत मेहनत करे ताकि वो अपने team के सामने कमज़ोर न पड़ें और team को प्रेरित करते रहें |

उसी दौरान डेविड के घुटने में गहरा चोट भी लग गया था पर वो रुके नहीं, वो अपनी पूरी training को पूरा किये और अपने team को हर race में जीत दिलाते गयें |

Challenge 4: कोई भी competition हो आपके सामने या कोई व्यक्ति, क्या वो आपके शिक्षक हैं, या आपके कोच, या बॉस या कोई नाराज़ ग्राहक है | फर्क नहीं पड़ता कोन है, बल्कि एक तरीका है उनसे सम्मान पाने का और बाज़ी पलटने का, वो है अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन करना |

Buy Book Can’t Hurt Me

chapter 5: Armond Mind

Hell Week इस तरह से बनाया गया है की उसमे भाग लेने वाले प्रतियोगी में एक मज़बूत मानसिकता को बना सके | वो इंसानी काबिलयत कितनी हद तक जा सकती है उस आसंकायों को खोलता है और दिमाग की सिमित सोच में भी बदलाव लाता है | जिससे फिर उस इंसान को न तो ठन्डे पानी में जाने से डर लगता है ना ही दिन भर push up करने से डर लगता है | वो हर कठिनाई को झेलने की मानसिकता को पा चूका होता है और इसीको डेविड Armond Mindset कहते हैं |

Armond mindset से इंसानि दिमाग को कठोर और मज़बूत बना देता है | और वो अपने दिमाग के सभी डर, insecurities के जड़ तक पहोंच कर उसे पार कर जाता है | ये ऐसी सोच बना देता जहां इंसान के साथ जितनी भी कठिनाईयां आये वो कठिनाईयां उसे तोड़ नहीं सकते |

Hell Week के दौरान डेविड का पाओं टूट गया था और उनके instructor बहोत ही cruel थे | वो कभी नहीं चाहते थे की डेविड Hell Week पूरा कर सके | पर डेविड इन सब से रुके नहीं | वो चुनौतियों को अपनाते थे, और चुनोतियों को वो बहोत पसंद करते थे | उनकी performance दिन प्रति दिन और बेहतर होती जाती थी |

डेविड कहते हैं आप दर्द को इस तरह अपनाओ जैसे की ये एक natural process हो और हार कभी ना मानो | आप जिस भी field में हो उसमे पूरी मेहनत और लगन लगाकर उसे बेहतर बना दो | आपकी disadvantages आपके जीवन को और भी ज्यादा बेहतर बनायेंगे |

challenge 5: उन चीजों के बारे में सोचो जिन्हें आप बदल सकते हो | एक लक्ष बनाये और उसे महसूस करे की जब वो पूरा हो जायेगा तब कैसा महसूस होगा | लक्ष के साथ रास्ते में आने वाले उन कठिनायीं को भी सोचें और उसे आप कैसे पार करेंगे उन सभी को visualize करें |

Chapter6: It’s not about a trophy

इस chapter में डेविड एक method के बारे में बतातें हैं जिसे वो cookie jar method केहते हैं | ये एक ऐसी technique है जिसमे वो अपने सारे अतीत के सफलता, achievements की लिस्ट बनाने को कहते हैं | और लिस्ट को तब याद करने को कहते हैं जब आप कोई मुस्किल दौर से गुज़र रहे हो | ये आपको याद दिलाता रहेगा आप ने पेहले भी कितनी परेसनियों को पार कर चुके हैं और सफल हुए हैं | ये cookie jar जो आपकी सभी achievement की list है हमेसा आपको motivate करता रहेगा |

Chapter 7: The most powerful weapon

हम आदतन अपने best से कम पर settle हो जाते हैं चाहे वो school हो, workplace हो, या खेल का मैदान या race course हो या फिर rlationship हो | हम खुद तो कम पर रुक जाते हैं और अपने बच्चों को भी कम पर settle होना सिखा देते हैं | और ये सब बाहर आता है और ये आपके काम में, जीवन में और society में झलकता है |

challenge 7:

life एक mind game है | अकेला इंसान जिसके साथ आप खेल रहें हैं वो आप खुद हैं | सुबह जल्दी उठे, अपने आपको बेहतर बनाने के लिए कुछ physical training करें | physical training सिर्फ आपको शारीरिक तौर पे मज़बूत नहीं बनाएगा बल्कि दिमागी रूप से भी ये आपको बेहतर बनाएगा |

Chapter 8: Talent Not Required

इस chapter में गोगिंस 40% rules की बात करतें हैं | अधिकांस लोग अपने ability के 40% ही इस्तेमाल करते हैं |

लोग 40 घंटे के work week में settle हो जातें हैं | पर हकीक़त तो ये है की एक सप्ताह में 168 घंटे होतें हैं | इन समय का सही उपयोग करें | अपने physical fittness पे ध्यान भी दें और extra time अपने काम में दें | अपने खान पान को सरल और स्वस्थ बनायें और परिवार को quality time दें | कहने का अर्थ ये है अपने हर दिन को एक 24 घंटे का mission की तरह बनायें |

ज्यादातर लोग अपने दिन का 4-5 घंटे ऐसे ही ही बर्बाद कर देतें हैं | और अगर आप उन समय को जान पायें और उसे सही इस्तेमाल करें तो आप अपनी productivity बढ़ा पायेंगे |

Challenge 8:

इस challege में गोगिंस एक 3 weeks का challenge देतें हैं | पहले week में अपने सारे सप्ताह के कामों की लिस्ट बनायें और ये लिखे की किस में कितना वक़्त लगाने वाले हैं | दुसरे सप्ताह में हर काम को 15-30 minutes के time block में बांट दें | और जिस वक़्त जो काम कर रहे हैं उस वक़्त उस काम पर पूरा ध्यान दें |

तीसरे सप्ताह में आपके पास एक working schedule होना चहिए जो आपके ability को बहोत गुना बढ़ाये और इससे आपकी नींद में कोई अड़चन ना डाले |

Chapter 9: Uncommon Amongst Uncommon

जिंदगी एक चलते रहने वाला गेम है | इसमें हम हर दिन या तो बेहतर हो रहे होतें हैं या फिर बकार हो रहे होतें हैं | सफ़र में मिल रहे ही हर छोटी बड़ी जीत को celebrate करें | और फिर एक नए goal और नए routines बना लीजिए | उसे पाने के लिए फिर सुरुआत कीजिये |

Challenge 9:

अपने आस पास के लोगों से बेहतर होने के लिए जो हो सकता है वो करें | और अगर आप पहले से ही बहोत अच्छा कर रहे हैं तो अब no1 बन्ने की तयारी में लग जाएं |

Chapter 10: The Empowerment of Failure

गोगिंस delta training paas करने वाले थे पर वो चुक गए क्यूंकि उनका ध्यान थोड़ी देर के लिए भटक गया था | और इसके बाद pullups लगा कर woldrecord बनाने में fail हो गए तब वो after action report बनाए थे |

कोई काम करने के बाद उसे analyze जरुर करें फर्क नहीं पड़ता उसमे आप सफल हुए या असफल ये आपको एक नयी दिशा दिखाएगी |

असफलता भविष्य में मिलने वाली सफलता के लिए एक stepping stone का काम करता है | ज्यादातर लड़ाईयां हमारे दिमाग में हारी और जीती जाती है | जब हम अपने आप में होते हैं तब हम अकेले नहीं होते हैं | हमारे विचार हमारे साथ होते हैं | इसीलिए अपने विचारों पर नियत्रण रखें, ध्यान दें, कहीं कोई विचार आपको बर्बाद ना करदे |

challenge 10:

अपनी सारी failures लिखें | अपने failures से आने वाली सारी positive चीजें लिखें | उन चीजों की list बनायें जिसे आप वापस से सुधार सकतें हैं | ये आपका after action report होगा जो आपकी असफलता को सफलता में बदलेगा |

chapter 11: what if

बुध्धा केहतें हैं life एक suffering है | गोगिंस भी इस बात को समझते हैं और आप भी इस बात को जानते होंगे | जीवन में बने रहने के लिए हमे कई परेसानी, उदासी, टूटे सपने, बेइजती जैसे चीजों का सामना करना पड़ता है | और यही जीवन का नियम है | हर जिव अपने साथ अपने हिस्से का दुःख लेकर आता है | आप इस बात को नाहीं नकार सकते हो नाही रोक सकते हो | पर जरुरी है आपकी सोच, आप खुद के बारे में क्या सोचते हो | कैसी सोच लेके आप रोज़ उठते हो और सोने जाते हो |

challenge 11:

जब भी आप किसी बात से परेसान होकर हार मानने का सोचें तो पहले खुद से पूछे क्या हो अगर में हार ना मानु? क्या हो अगर में सभी बाधाओं को नकार दूं ? क्या हो अगर में खुद को push करता रहूं ? और फिर देखिये आपका self आपसे क्या केहता है | फिर आप एक determined mindset के साथ हर मुस्किल को पार कर जायेंगे | इस what if वाले approach को अपने जीवन के हर क्षेत्र में इस्तेमाल कर सकतें हैं !

Buy Book Can’t Hurt Me

कान्ट हर्ट मी खरीदें

अन्य सुझाव

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*