YOUR EXISTING AD GOES HERE

डेविड गोगिंस David Goggins की Transformation का राज़ क्या है?

david goggins transformation secret
YOUR EXISTING AD GOES HERE

David Goggins Tranformation Story in Hindi

डेविड गोगिंस की जीवन की कहानी कहीं ना कहीं हमलोग से connect करती है | जो बड़े या छोटे परेसानी में उलझे हें उन्हें गोगिंस की बातें काफी कुछ सिखाती है | कैसे एक साधारण दुखी इंसान असाधारण काम कर गया ? कैसे अपने जीवन को सिर्फ बदला ही नहीं बलकी transform कर पाया ?

कई लोग जहां दुःख, गरीबी, मानशिक और शरीरिक उत्पीडन से परेसान होकर गलत रास्ता अपना लेते हैं | या फिर भाग्य को कोष कर जीवन भर दुःख ही झेलते हैं | वहां गोगिंस की कहानी कुछ और ही केहती है | उन्होने कई achievements हासिल किये हैं जो सही में पाना बहोत ही कठिन है |

गोगिंस एक military officer रह चुके हैं, वो navy seal training जोकि मुस्किल training है उसे पूरा किये हैं | और world highest pull ups का record भी बनाये हैं | आप सोचते होंगे वो किस्मत वाले हैं या superman हें | पर सच तो ये है की वो भी हमारी तरह आम इंसान ही है | फर्क लाता है उनका mindset, खुदको बदलने का जूनून |

उनकी लिखी किताब You Can’t Hurt Me से उनकी जीवन कितना दुःख भरा था वो पता चलता है | बचपन में वो अपनी पिता का मार झेलते थे | पढाई में बहोत कमजोर थे | छोटी सी उमर से रात भर काम करते रहना और पिता का निर्जातना झेलना ये सब उन्हें काफी बुरा इंसान बनाने के लिए काफी था |

पर उन्हों हार नहीं मानी और वो सब कर दिखाया जो करना उनका dream था | वो airforce में जाना चाहते थे | पर वो काफी overweight थे, पर कोई बहाना बनाने के वजाए फैसला किये की वो अपना सपना जरुर पूरा करेंगे | और 3 महीने तक लगातार कड़ी मेहनत करके 45kg वजन घटाया और फिर airforce का exam clear किआ |

यहाँ पर भी वो रुके नहीं वो navy seal की मुस्किल training को भी पूरा किआ और कई अन्य records भी बनाये | तो चलिए जानते हैं की ऐसी कोनसी बात है जो उन्हें प्रेरित की ?

जरुर पढ़ें David Goggins Book Can’t Hurt Me Book Summary in Hindi

David Goggins Tips for Success in Hindi

1. Obsessed होना पड़ेगा / जुनून सवार

गोगिंस केहते हैं motivation एक छोटी आग है | जो कुछ देर तक आपको प्रेरणा देती है और आपसे काम भी करवाती है | पर जब बुरे दिन आते हैं तो ये आग ठंडी पड जाती है | अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुनूनी होना पड़ेगा | रोज़ का एक target set कीजिये और उसे पूरा कीजिये | अगर उस दिन का goal अधुरा रह गया तो आपमे एक बेचैनी रहनी चाहिए | तभी आप अपने goal की तरफ बढ़ते जाओगे |

अगर आप अभी भी टाल मोटल करते हो और आज का goal कल पर टालते हो | तो आप अभी जुनून से काफी दूर हो | चाहे छुट्टी का दिन हो या और कोई occasion हो आपको अपना daily goal उसी दिन पूरा करना पड़ेगा |

डेविड अपना daily goal पूरा करने के लिए जुनूनी थे इसीलिए वो अपने जीवन के हर achievements को पाये जो वो चाहते थे | जूनून motivation से कई गुना बेहतर है | क्योंकि ये आपको उन सीमाएं के पार ले जाती है जो आपको रोके रखती है | और जिसकी कलपना आप कभी नहीं किये होते हैं |

2. Singular Focus एक बार में एक चीज पर ध्यान देना

डेविड केहते हैं लोग दिन भर कई सारे कामों में व्यस्त रहते हैं | पर वो उन कामों को नहीं करते जो उनके लिए जरुरी है | और अगर करते भी हैं तो कई चीजों से अपना ध्यान भटका कर करते हैं | और यही कारण है की लोग एक average इंसान बन कर रह जातें हैं | पर असाधारण या अपने काम में expert बनना है तो आपको singular focus से काम करना होगा |

जो आपका daily का goal है उस पर आप अपना पूरा ध्यान लगादो | चाहे कुछ भी हो, आपका मन करे ना करे अपना पूरा dedication अपने daily goal पर दो | उससे ज्यादा आपके लिए और कुछ भी जरुरी नहीं होना चाहिए |

3. Failure से सीखें और अपना पैमाना और बढ़ाएं

कोई भी काम में failure ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता | डेविड केहते हैं failure को अपना teacher बनायें | अगर अपने goal में फ़ैल हो गएँ तो उठ कर अपना target के लिमिट को और बढ़ाएं | मतलब अगर आपका goal था रोज़ाना 10 push up करने का | और आप कर नहीं पाए तो आप खुदको push करें अगले दिन 15 push up करने का |

खुदको थोडा थोडा push करें तभी आप अपने limitation से पार जा पाओगे और अपना goal हासिल कर पाओगे |

4. Warrior MindSet योद्धा मानसिकता

Navy Seal की training दुनीया की कठिन training मे से एक है | और इसमें training के दौरान डेविड को कई बार ऐसे चुनोतियों का सामना करना पड़ा जिसमे ज्यादा तर लोग हार मान कर पीछे हट जातें हैं | डेविड को भी कई बार ऐसा लगा, पर अचानक कुछ हुआ | उन्हें ये याद आया की वो बचपन में कितने दुःख, निर्जातना झेले हैं | और कैसे वो अपनी weight loss की journey को पूरा किये थे, कैसे वो एक थर्ड क्लास स्टूडेंट होने के वावजूद airforce की exam को clear कर पाए थे | ये सब उनकी जीत है, और यही उन्हें उस कठिन घडी में प्रेरणा देती है आगे बढ़ने के लिए |

जान लेवा स्तिथि में भी वो उन चीजों को याद करते हैं जो उन्हें हर दुःख का सामना करके warrior बनाया है | डेविड समझाते हैं की लोग जब असफलता या दर्द का सामना करते हैं तब भूल जाते हैं की कैसे वो पहले भी कई कठिन परिस्तिथि को पार कर गए हैं | अगर ये बात वो महसूस कर लें तो, वो कुछ देर और दर्द का सामना कर लेंगे | और फिर से उस बुरे हालात को पार कर जायेंगे | इसे ही Warrior Mindset कहते हैं |

Warrior MindSet कैसे बनाये?

इसके लिए डेविड visualization का सहारा लेते हैं | वो अपनी goal के बारे में सोचते हैं, साथ ही साथ उसमे आने वाली अडचनों को भी बारिके से सोचते हैं | और उसका हल कैसे करेंगे उसे भी सोचते हैं | इस प्रक्रिया को बार बार दोहराते हैं | इसलिए जो भी आपका लक्ष्य उसे visualize करने के साथ, उसमे आने वाले चुनोतियों को देखो | और उसके समाधान के बारे में सोचो और ये काम रोजाना करो |

साथ ही साथ कुछ बातें clear होना भी जरुरी है | कुछ सवाल आप खुदसे पूछें, की जो लक्ष्य आप चाहते हैं वो क्यों चाहिए ? कोनसी बात है जो आपको उसे पाने के लिए प्रेरणा दे रही है | जब चीजें clear होंगी तो आपको उसमे आने वाली कठिन स्तिथि, आपको हारने नहीं देगी | बलकी एक योद्धा बनाएगी और आपको जीत की और ले जायेगी |

अन्य सुझाव

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*