YOUR EXISTING AD GOES HERE

The Secret Book Summary in Hindi – महान रहस्य हर चीज पाने की

The Secret Book Summary in hindi
YOUR EXISTING AD GOES HERE

जीवन की सबसे बड़ी रहस्य The Secret Book Summary in Hindi

q? encoding=UTF8&ASIN=8183220940&Format= SL250 &ID=AsinImage&MarketPlace=IN&ServiceVersion=20070822&WS=1&tag=lknahid 21&language=en IN

क्या आप खुश रहना चाहते हैं ? प्रचुर धन कमाना चाहते हैं ? अच्छी सेहत, अच्छे पारीवारिक और समाजिक रिश्ते चाहते हैं ? जाहिर सी बात है आपका जवाब हाँ होगा | सब मिल सकता है जो आप चाहते हैं | पर कैसे? इसके पीछे एक रहस्य है जिसे आज आप The Secret Book Summary से जान पायेंगें | उससे पहले जानते है की इस रहस्य की खोज किसने की?
ir?t=lknahid 21&language=en IN&l=li3&o=31&a=8183220940

रहस्य की खोज कैसे हुयी ?

The Secret Book की लेखिका Rhonda Byrme हैं | कुछ साल पेहले उनका जीवन अस्त ब्यस्त हो गया था | उनकी पिता की अचानक मौत हो गयी थी | पारिवारिक सम्बन्ध भी बिखर रहे थे और नौकरी में भी बहोत परेसानी चल रही थी | अचानक लेखिका को एक सौ साल पुराणी पुष्तक मिली | जिसमे एक रहस्य था जीवन में हर सुख को लाने की | और इसकी मदद से वो अपने जीवन को खुशहाल बना पायी |

फिर लेखीका ने ठाना इस पर एक फिल्म बना कर पूरी दुनीया को इस रहस्य के बारे में बतायेंगी |जिससे फिर लोगों के जीवन में खुसी आये | पहले तो वो उन लोगों ढूँढी को जो इस रहस्य के बारे में जानते थे और उन्ही की मदद से फिल्म बनी | जिससे फिर अनगिनत लोगों की जीवन में बदलाव आया | और वही सारी बातें The Secret Book में लिखी गयी है |

रहस्य क्या है ?

रहस्य है: The law Of Attraction आकर्षण की शक्ति | जैसे गुरुत्वाकर्षण की शक्ति हर किसी पे काम करती है | वैसे ही आकर्षण की शक्ति हर किसी पे काम करती है |

“आपके जीवन में जो भी चीजें आ रही हैं, उन्हें आप अपने जीवन में आकर्षित कर रहें हैं | और वे उन तस्वीरों द्वारा आपकी और आकर्षित हो रहे हें, जो आपकी मस्तिष्क में हैं | यानि आप जो सोच रहे हैं | आपके मस्तिष्क में जो भी चल रहा है, उसे आप अपनी और आकर्षित कर रहे हैं |”

विलियम शेक्सस्पियर, आइजाक न्यूटन, सुकरात, प्लेटो, लियोनार्डो द विंची आदि कई महान लोगों को इस रहस्य के बारें में पता थी और उन्होंने इस नियम का प्रयोग अपने जीवन में किया था | साइंस ने भी इस बात को प्रूफ किआ है और धर्मग्रंथो में भी इस बात का उल्लेख किया गया है |

ये नियम हमेसा से था और हमेसा रहेगा | महान लोगों ने इस नियम को प्रयोग किआ और इसीकी मदद से असाधारण काम करे और  महान बन गए | आकर्षण का नियम केहता है की समान चीजें समान चीजों को आकर्षित करती है | मतलब आप जैसी विचार सोचतें हैं, उस जैसी अन्य  विचार आप अपनी और आकर्षित करते हैं |

विचार चुम्बकियें हैं और हर विचार की एक फ़्रिक़ुएन्सी होती है | जब आपके मन में विचार आतें हैं, तो वो ब्रहमाण्ड में जाते हैं और चुम्बक की तरह उसी फ़्रिक़ुएन्सी वाली चीजों को आकर्षित करती है | जिससे फिर आपके सोचे विचार, बस्तुएं बन जाती है |

उचिं इमारत से कोई भी गिरे चाहे वो अच्छा इंसान हो या बुरा, वो सीधे जमीन पर ही गिरेगा | गुरुत्वाकर्षण सबपे समान लागु होती है | वैसे ही आकर्षण का नियम भी सटीक और अचूक होता है | चाहे अच्छी हो या बुरी जो भी चीजें या घटना आपके जीवन में है उसे आपने ही आकर्षित किया है |

सही विचार मन में लायें कैसे ?

अब आप समझ गए की जो भी चीजें आपके जीवन में है उसे आपने ही आकर्षित किया है | इसीलिए जीवन में अपनी मनचाही चीजें और खुसी पाने के लिए आपको सही विचार लाना होगा और उसकी सही फ्रीकुएन्सी ब्रह्माण्ड को भेजना होगा | पर दिमाग में तो दिन भर करीब 60000 विचार आतें हैं |

इसलिए दिमाग में आने वाली हर विचार की निगरानी करना मुस्किल है | पर कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे आप अच्छे विचारों को ज्यादा ला सकतें हैं | वो है अपने भाबनायों पे नज़र डाल कर | हमारी भाबनायें हमे बता देती है की हम क्या सोच रहे हैं | दो तरह की भाबनायें हम महसूस करते हैं , अच्छी और बुरी | बुरी भाबनायें और भी बुरे विचार मन में लातें हैं | और फिर ऐसे ही बुरी चीजें हम अपनी और आकर्षित करतें हैं |

वैसे ही अच्छी भाबनायें अच्छे विचारों को मन में लाती हे | और ज्यादा अच्छी चीजें जीवन में आकर्षित करती है | इसिलिए अपने भाबनायों को बदलें और अपना ध्यान अच्छी बातों और घटनायों की और ले जाएँ | जिससे फिर आप अच्छा महसूस करेंगें और ब्रहमाण्ड की और अच्छी फ्रीकुएन्सी जायेगी |

Buy The Secret Rahsya(Hindi)

रहस्य का प्रयोग करे कैसे ?

3 आसान कदम से आकर्षण का रहस्य को आप अपने जीवन में उतार सकते हैं और अपनी मनचाही खुसी को पा सकते हैं |

  1. मांगना   2.यकीन करना     3.पाना

1. मांगें

आपको वास्तव में क्या चाहिए वो स्पष्ट करना होगा | अगर आप स्पष्ट नहीं है की आपको क्या चाहिए तो ब्रहमाण्ड मनचाही चीज आपको नहीं दे सकती | इसीलिए शांत हो कर बैठ जाएँ और एक कागज़ पर अपनी सारी इच्छाएं स्पष्ट करके लिख लें | सही विचार की फ्रीकुएन्सी आपको सही चीज देगी | इसीलिए अपनी मनचाही चीज को मन में सही से कलपना करें और ब्रहमांड से माँग लें |

आपको बार बार माँगने की जरुरत नहीं | जैसे आप मेनू कार्ड देखते हैं और अपनी मन चाही चीज आर्डर कर देते हैं | वैसे ही अपनी पसंद की चीज इस ब्रह्मांड को बता दें |

2. यकीन करें

जब आपने अपनी मन चाहि चीज ब्रह्माण्ड से माँग ली तो उस पर यकींन करें की वो आपको मिल चुकी है | इस बात पे विस्वास रखें की आपकी इच्छा पूरी हो चुकी है | जिस पल आप माँगतें हैं, अदृश्य शक्तियों पर यकीन करतें हैं और ये मेहसूस करतें हैं की आपकी मनचाही चीज पेहले से आपके पास है | उसी पल पूरा ब्रहमांड सक्रीय होकर आपकी कलपना को हकीकत करने में जुट जाता है |

ब्रहमांड एक आइना है और आकर्षण का नियम आपके विचारों को साकार करके आप तक पहोंचाता है | इसीलिए आपको यकीन करना है, आपकी मनचाही चीज आपको मिल चुकी है | अगर आप ये सोचेंगे की आपकी मनचाही चीज अब तक नहीं मिली, तो आप उस चीज को न मिलने को आकर्षित कर लेंगें |

इसीलिए आपको यकीन करना है की आपकी मांगी चीज आपको मिल चुकी है | और उसे जुडी विचार की फ्रीकुएन्सी  ब्रह्माण्ड को भेज देतें हैं | जिससे फिर उससे जुडी घटनाएं होने लगती है |

“वो चीज आपको कैसे मिलेगी आपको इसकी चिंता करने की जरुरत नहीं, ब्रह्माण्ड इसकी चिंता कर लेगा ” | आपको बस मांगना है और उसे पाने की आस्था रखनी है | इसे पाने का तरीका अपने आप आपकी और आकर्षित होगी  |

3. पाएं

रहस्य का आखिरी कदम है इसे पाएं | मतलब इसके लिए अच्छी भाबनायें महसूस करें | जो चीज आपने मांगी है, उसे पाने के बाद आप कैसा महसूस करेंगे | उन सारी भाबनायों को पुरे मन से महसूस करें | ब्रहमाण्ड भाबनायों से संचालित होता है | अगर आप उपरी मन से यकीन कर रहे हैं | और आपमे विश्वास नहीं की वो आपको मिल चूका है | तो हो सकता है की वो आपको ना मिले |

इसीलिए अच्छी भाबनायें आपके मन में होना जरुरी है, उन एहसास को मन में बार बार लायें जब आप उस चीज को पाने के बाद महसूस करेंगें |

तो ऐसा करें कैसे ? सोचिये आपको कोई घर खरीदना है | तो आप उसे कलपना करें, उसे कैसे सजायेंगे | उसकी हर चीज की लिस्ट बनाएं | या फिर कोई कार चाहिए तो उसकी टेस्ट ड्राइविंग पे जाएँ | आपकी मांगी हुयी चीज से जुडी एक्टिविटी को दोहराएं, उसकी प्लानिंग करें | ऐसा एक्ट करें की वो आपको मिल चुकी है और आप उससे जुडी हर काम को कर रहे हैं |

The Secret Book Link

ससक्त प्रक्रियाएं Powerful Processes

“इंसान खुद को बदल सकता है और अपनी तक़दीर का मालिक बन सकता है | ये हर उस व्यक्ति का निश्कर्ष, जो सही विचार की शक्ति के प्रति पूरी तरह जाग्रत है |” ~क्रिस्चियन दी लार्सन

चाहे आपकी वर्त्तमान की स्तिथि कैसी भी हो, ये सिर्फ वर्त्तमान की हकीकत है | जब आप इस रहस्य का इस्तेमाल सुरु कर देंगे तो आपकी स्तिथि बदलने लगेगी |

अगर आप अपनी जिंदगी बदलना चाहते हो तो पेहले आपको अपनी सोच बदलनी होगी | ज्यादा तर लोग उन चीजों पे ध्यान देते हैं जो वो अपने जीवन में नहीं चाहते | इसीलिए वैसे ही चीजों को और आकर्षित करते हैं | जैसे, आप हमेसा क़र्ज़ के बारे में सोच रहें, तो आपकी क़र्ज़ और भी बढती जाएगी |

आप उन चीजों की उम्मीद करें जो आप अपने जीवन में चाहते हैं | ना की उन चीजों की जो आप नहीं चाहते | अपना पूरा ध्यान अपनी इच्छित बस्तु, और जीवन की और लगायें |“इच्छा आपको आपकी इच्छित बस्तु से जोडती है और उम्मीद उसे आपके जीवन में खिंच लाती है |” ~बॉब प्राक्टर

कुछ ऐसी प्रक्रियां को इस्तेमाल करके अपने विचार पर सही नियंत्रण रख सकते हैं और अपनी मनचाही चीज पा सकते हैं :

1.कृतज्ञता की सशक्त प्रक्रिया Process Of Gratitude

उन चीजों की सूचि बनाएं जिनके लिए आप कृतज्ञं हैं | इससे आपकी उर्जा बदल जाती है और सोच बदलने लगती है | जब आप उन चीजों के बारे में कृतज्ञ होतें जो अभी आपके पास है | तो उन चीजों को जल्दी आकर्षित करते हैं जो आप चाहते हैं |

महान लोगों में कृतज्ञ रहने की आदत थी, वो हर छोटी छोटी चीज के लिए ब्रह्माण्ड को धन्यबाद कहते थे | आप एक नयी कार चाहते हैं, पर अभी जो कार आपके पास है उससे आप नाखुस हैं तो ये आपमे नकारत्मक भाबना जन्म देती है | नकारत्मक भावना जैसे असंतुस्टी, इर्षा, द्वेष कभी आपको वो चीज नहीं दिला सकती जो आप चाहते हैं | क्योंकि ये ब्रहमाण्ड को, नकारत्मक फ्रीकुएन्सी भेजती है |

इसीलिए धन्यबाद देने की आदत अपनाएं हर छोटी छोटी चीज की, खुसी की | ये और ज्यादा अच्छी चीजें आपकी और आकर्षित करेगी |

2.मानशिक तस्वीरें देखने की सशक्त प्रक्रिया Visualization Process

इस प्रक्रिया में हम उन चीजों की तस्वीरें मन मे बनाते हैं जो हम चाहते हैं | और उन तस्वीरों को देखने से वैसी भाबनायें मन में जागृत होती है | फिर वैसे ही फ्रीकुएन्सी ब्रह्माण्ड के पास जाती है | इसीलिए ये बहोत सशक्त प्रक्रिया है और इसे कई सफल लोग करते हैं |

कोई भी चीज दो बार बनती है, पहली बार मन में और दूसरी बार हकीकत में | जितने भी खोज हुए हैं या टेक्नोलॉजी में बदलव आयें हैं, उसकी तस्वीर पेहले मन में आई थी | फिर उसने हकीकत का रूप लिया | राईटस ब्रोदर की हवाई जहाज की खोज, एडिशन का बिजली का बल्ब बनाना ये सब पेहले मन में तस्वीर थी | फिर बाद में ब्रहमाण्ड की शक्ति से उसे हकीकत का रूप मिला |

इसीलिए जो भी चीज आप पाना चाहते हैं उसे अपने मन में देखें, उसकी तस्वीर बनाएं | और उसे महसूस करें जिससे फिर ब्रह्माण्ड आपको वो सचमुच दे देगा |

सारांस

आकर्षण का नियन एक अचूक नियम है, ये कभी बिफल नहीं होता | बस हमे इसका सही अभ्यास करना आना चाहिए | बहोत से लोगों ने इसका प्रयोग करके बहोत कुछ पाया है | जैसे की लाइलाज बिमारी से छुटकारा, मनचाही दौलत, रिश्तों में सुधार, एक सच्चा जीवन साथी आदि खुशियों को पाया है | प्रकृति के पास पर्याप्त मात्र में सब कुछ है देने के लिए |

बस आप अपने विचारों को उन चीजों पे लगायें जो आप चाहते अपने जीवन में | और विश्वास करें आपको वो चीज जरुर मिलेगी | कभी समय लगता है मिलने में और कभी तुरंत इच्छा पूरी हो जाती है | चाहे आप माने या ना माने आकर्षण शक्ति हमेसा काम करती है |

आशा है आपको The Secret Book Summary पसंद आई होगी | और आपको अपनी जीवन को सही दिशा देने के लिए रास्ता मिला होगा | निचे दियें गए लिंक से बुक को जरुर खरीदें और इस रहस्य के बारे में और अधिक जानकारी का लाभ उठाएं |

Buy The Secret Book(English)

Buy The Secret Rahsya(Hindi)

अन्य बुक समरी के सुझाव

Motivation को फैलाएं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*